• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    ipl 2026 gt vs mi mumba indians beat gujarat titans tilak verma shine hardik pandya

    ipl 2026 gt vs mi mumba indians beat gujarat titans tilak verma shine hardik pandya

    अफगान पेसर Shapoor Zadran दिल्ली के ICU में लड़ रहे ज़िंदगी की जंग, हालत बेहद नाजुक

    अफगान पेसर Shapoor Zadran दिल्ली के ICU में लड़ रहे ज़िंदगी की जंग, हालत बेहद नाजुक

    PBKS की धमाकेदार जीत, Points Table में टॉप पर, LSG की लगातार तीसरी हार से बढ़ी टेंशन

    PBKS की धमाकेदार जीत, Points Table में टॉप पर, LSG की लगातार तीसरी हार से बढ़ी टेंशन

    lalit modi big revelation one team owner did black magic in ipl 2011

    lalit modi big revelation one team owner did black magic in ipl 2011

    ipl 2026 gt vs mi playing xi gujarat titans vs mumbai indians rohit sharma

    ipl 2026 gt vs mi playing xi gujarat titans vs mumbai indians rohit sharma

    रेनॉ की नई 2026 Duster को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, जानें क्रैश टेस्ट में क्या आया सामने, जानें कीमत

    रेनॉ की नई 2026 Duster को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, जानें क्रैश टेस्ट में क्या आया सामने, जानें कीमत

    Rashid Khan ने ठुकराया था Indian Citizenship का ऑफर, कहा- सिर्फ Afghanistan के लिए खेलूंगा

    Rashid Khan ने ठुकराया था Indian Citizenship का ऑफर, कहा- सिर्फ Afghanistan के लिए खेलूंगा

    UP में किसानों को बड़ी राहत, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे फसल

    UP में किसानों को बड़ी राहत, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे फसल

    मुजरबानी ने PSL बैन पर उठाए सवाल, कहा- जब करार ही नहीं तो उल्लंघन कैसा? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया जवाब

    मुजरबानी ने PSL बैन पर उठाए सवाल, कहा- जब करार ही नहीं तो उल्लंघन कैसा? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया जवाब

    सिर्फ ₹9.82 लाख में भी फ्लैट खरीदने का मौका, अटल नगर योजना में 630 फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

    सिर्फ ₹9.82 लाख में भी फ्लैट खरीदने का मौका, अटल नगर योजना में 630 फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    रेनॉ की नई 2026 Duster को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, जानें क्रैश टेस्ट में क्या आया सामने, जानें कीमत

    रेनॉ की नई 2026 Duster को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, जानें क्रैश टेस्ट में क्या आया सामने, जानें कीमत

    UP में किसानों को बड़ी राहत, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे फसल

    UP में किसानों को बड़ी राहत, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे फसल

    सिर्फ ₹9.82 लाख में भी फ्लैट खरीदने का मौका, अटल नगर योजना में 630 फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

    सिर्फ ₹9.82 लाख में भी फ्लैट खरीदने का मौका, अटल नगर योजना में 630 फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

    SBI vs HDFC Bank vs BoB: किसका पर्सनल लोन सस्ता? 5 साल के लिए ₹5,00,000 की कितनी बनेगी EMI?

    SBI vs HDFC Bank vs BoB: किसका पर्सनल लोन सस्ता? 5 साल के लिए ₹5,00,000 की कितनी बनेगी EMI?

    SGB 2020-21 Series-VII के निवेशकों के लिए आज एग्जिट करने का मौका, कीमत ₹15,254 प्रति यूनिट तय

    SGB 2020-21 Series-VII के निवेशकों के लिए आज एग्जिट करने का मौका, कीमत ₹15,254 प्रति यूनिट तय

    क्रूड ऑयल के दाम में 5% की जोरदार उछाल, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान-अमेरिका में फिर रार का असर

    क्रूड ऑयल के दाम में 5% की जोरदार उछाल, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान-अमेरिका में फिर रार का असर

    सोने-चांदी के घट गए दाम, जानें महानगरों में आज 24-22-18 कैरेट Gold का हाजिर भाव

    सोने-चांदी के घट गए दाम, जानें महानगरों में आज 24-22-18 कैरेट Gold का हाजिर भाव

    AI से Health Advice लेना पड़ेगा भारी! Research में 50% जवाब गलत, रहें सावधान

    AI से Health Advice लेना पड़ेगा भारी! Research में 50% जवाब गलत, रहें सावधान

    शुरुआती बढ़त के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स लाल निशान में, निफ्टी 24,315 के आस-पास, ये प्रमुख स्टॉक्स टूटे

    शुरुआती बढ़त के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स लाल निशान में, निफ्टी 24,315 के आस-पास, ये प्रमुख स्टॉक्स टूटे

    नई पारी की तैयारी में Renault! CNG से Electric तक लॉन्च होंगे कई नए मॉडल, बदलेगा ऑटो मार्केट का गेम

    नई पारी की तैयारी में Renault! CNG से Electric तक लॉन्च होंगे कई नए मॉडल, बदलेगा ऑटो मार्केट का गेम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    ipl 2026 gt vs mi mumba indians beat gujarat titans tilak verma shine hardik pandya

    ipl 2026 gt vs mi mumba indians beat gujarat titans tilak verma shine hardik pandya

    अफगान पेसर Shapoor Zadran दिल्ली के ICU में लड़ रहे ज़िंदगी की जंग, हालत बेहद नाजुक

    अफगान पेसर Shapoor Zadran दिल्ली के ICU में लड़ रहे ज़िंदगी की जंग, हालत बेहद नाजुक

    PBKS की धमाकेदार जीत, Points Table में टॉप पर, LSG की लगातार तीसरी हार से बढ़ी टेंशन

    PBKS की धमाकेदार जीत, Points Table में टॉप पर, LSG की लगातार तीसरी हार से बढ़ी टेंशन

    lalit modi big revelation one team owner did black magic in ipl 2011

    lalit modi big revelation one team owner did black magic in ipl 2011

    ipl 2026 gt vs mi playing xi gujarat titans vs mumbai indians rohit sharma

    ipl 2026 gt vs mi playing xi gujarat titans vs mumbai indians rohit sharma

    ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश देशमुख भावुक हुए:पिता की याद से छलका दर्द, पति को इमोशनल देख जेनेलिया की भी आंखें भर आईं

    ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश देशमुख भावुक हुए:पिता की याद से छलका दर्द, पति को इमोशनल देख जेनेलिया की भी आंखें भर आईं

    Rashid Khan ने ठुकराया था Indian Citizenship का ऑफर, कहा- सिर्फ Afghanistan के लिए खेलूंगा

    Rashid Khan ने ठुकराया था Indian Citizenship का ऑफर, कहा- सिर्फ Afghanistan के लिए खेलूंगा

    मुजरबानी ने PSL बैन पर उठाए सवाल, कहा- जब करार ही नहीं तो उल्लंघन कैसा? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया जवाब

    मुजरबानी ने PSL बैन पर उठाए सवाल, कहा- जब करार ही नहीं तो उल्लंघन कैसा? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिया जवाब

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के अप्रूवर बनने पर विवाद:ED ने आपत्ति जताई, कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के अप्रूवर बनने पर विवाद:ED ने आपत्ति जताई, कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है

    Asha Bhosle Ashes Immersed in Ganga Kashi

    Asha Bhosle Ashes Immersed in Ganga Kashi

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    हो जाएं सावधान! बरसने वाली है आग, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, अगले 5 दिन तक कई राज्यों के लिए जारी हुआ लू का अलर्ट

    हो जाएं सावधान! बरसने वाली है आग, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, अगले 5 दिन तक कई राज्यों के लिए जारी हुआ लू का अलर्ट

    मणिपुर में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, नागालैंड, असम और मेघालय तक महसूस किए गए Earthquake of magnitude 5.2 jolts Manipur felt in Nagaland Assam and Meghalaya

    मणिपुर में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, नागालैंड, असम और मेघालय तक महसूस किए गए Earthquake of magnitude 5.2 jolts Manipur felt in Nagaland Assam and Meghalaya

    ‘अब ठग बंदूक नहीं, मोबाइल से वार कर रहे हैं’, साइबर अपराध पर CJI ने जताई चिंता

    ‘अब ठग बंदूक नहीं, मोबाइल से वार कर रहे हैं’, साइबर अपराध पर CJI ने जताई चिंता

    तमिलनाडु चुनाव 2026: 18% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 25% हैं करोड़पति; ADR की रिपोर्ट में खुलासा

    तमिलनाडु चुनाव 2026: 18% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 25% हैं करोड़पति; ADR की रिपोर्ट में खुलासा

    ऑपरेशन महादेव ने दिलाया पहलगाम पीड़ितों को न्याय, 3 आतंकी मार गिराए, जानें कैसे की गई कार्रवाई

    ऑपरेशन महादेव ने दिलाया पहलगाम पीड़ितों को न्याय, 3 आतंकी मार गिराए, जानें कैसे की गई कार्रवाई

    उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, खारिज किया रिव्यू पिटीशन

    उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, खारिज किया रिव्यू पिटीशन

    खुशखबरी: 3 महीने के लिए रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट से मिलेगा छुटकारा

    खुशखबरी: 3 महीने के लिए रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट से मिलेगा छुटकारा

    रिलायंस कम्युनिकेशंस लोन फ्रॉड केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो सीनियर अधिकारी गिरफ्तार

    रिलायंस कम्युनिकेशंस लोन फ्रॉड केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो सीनियर अधिकारी गिरफ्तार

    हिमाचल में मुख्यमंत्री को 50%, डिप्टी सीएम व मंत्रियों की 30% सैलरी 6 माह तक नहीं मिलेगी, वित्तीय संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

    हिमाचल में मुख्यमंत्री को 50%, डिप्टी सीएम व मंत्रियों की 30% सैलरी 6 माह तक नहीं मिलेगी, वित्तीय संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

    तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अगले 48 घंटे तक ‘ड्राई डे’ घोषित, चुनाव आयोग का फैसला

    तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अगले 48 घंटे तक ‘ड्राई डे’ घोषित, चुनाव आयोग का फैसला

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

LIVE: अजित पवार के निधन पर PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा? CM ममता ने उठाए सवाल, पढ़ें हर अपडेट

by krutikadalvibiz
January 28, 2026
in Blog, Lifestyle
245 7
0
LIVE: अजित पवार के निधन पर PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा? CM ममता ने उठाए सवाल, पढ़ें हर अपडेट
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


  • Jan 28, 2026
    1:56 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    हम सब दुख में हैं- कंगना रनौत

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत पर कथित बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “हम सब दुख में हैं कि आज सुबह इतना बड़ा हादसा हुआ। हम सब संसद में इस बारे में बात कर रहे हैं कि बहुत से लोग हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं। इसलिए, ऐसे समय में ऐसी छोटी-मोटी बातें करने के बजाय, उन्हें थोड़ा संयम दिखाना चाहिए…”

     










  • Jan 28, 2026
    1:56 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सारे देश में शोक की लहर है- अनिल विज

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, “आज सुबह सूचना मिली कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान का क्रैश हो गया और उसमें 6 लोग अपनी जान गंवा बैठे। बहुत दुखद है। सारे देश में शोक की लहर है। मैं हरियाणा प्रदेश और हरियाणा सरकार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं…”

     










  • Jan 28, 2026
    1:56 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    वे बहुत ही स्पष्ट स्वभाव के थे- प्रतापराव जाधव

    केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा, “…1990 से मैं अजित दादा को नजदीक से जानता हूं… वे बहुत ही स्पष्ट स्वभाव के थे, सीधी बात करते थे और मेहनती थे। समय को वे बहुत ज्यादा महत्व देते थे… स्पष्ट बात कहने में वे कभी हिचकते नहीं थे… पार्टी से बाहर जाकर भी वे काम करते थे। आज महाराष्ट्र के लिए ये बहुत बड़ी दुर्घटना है जिसका सदमा हम सभी को पहुंचा है… इस खबर से हमें बहुत दुख पहुंचा है… मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:56 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    वे इस तरह अचानक चले गए- सांसद रवि शंकर प्रसाद

    भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा, “हमें उनके निधन से बहुत दुख हुआ है। वे इस तरह अचानक चले गए। निकाय चुनावों में इतनी बड़ी जीत हुई थी। यह बहुत पीड़ादायक है। वे NDA के एक सबल स्तंभ बन गए थे।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:55 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    विश्वास नहीं होता कि ऐसा हो गया- चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा, “ये कुछ ऐसे विषय हैं जिस पर विश्वास नहीं होता कि ऐसा हो गया है। अजीत पवार न केवल जमीन से जुड़े नेता हैं बल्कि उनकी पकड़ अपने विषयों को लेकर भी थी। मैं ये मानता हूं कि उनका जाना न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मैं अपनी पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी से भगवान उबरने की शक्ति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:55 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजित पवार महाराष्ट्र के लाल थे- नितिन नवीन

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “अजित पवार महाराष्ट्र के लाल थे। आज पूरा राजनीतिक जगत उनके चले जाने से दुखी है। हम उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:54 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि

    लोकसभा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी, जो पूर्व सांसद थे। आज सुबह बारामती में एक क्रैश लैंडिंग में उनकी मृत्यु हो गई।

     










  • Jan 28, 2026
    1:54 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    यह बहुत दुख की खबर- जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, “… यह बहुत दुख की खबर थी। यह हमारे लिए अचरज की खबर थी कि वे ऐसे अचानक चले जाएंगे… वे एक बहुत अच्छे राजनेता थे। वे ग्राउंड लेवल पर जाकर काम किया करते थे। आज उनके जाने की कमी केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश को खलेगी… मैं उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं…”

     










  • Jan 28, 2026
    1:53 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    हमारे पास शब्द नहीं- इम्तियाज जलील

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर महाराष्ट्र AIMIM अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा, “एक बहुत दर्दनाक घटना सामने आई है। हमारे पास शब्द नहीं है कि हम किस तरह अपना बयान जारी करे… हम यह जानते थे कि महाराष्ट्र में उनसे बेहतर प्रशासक और कोई नहीं है… उनकी पहचान केवल उनका काम थी… मैं समझ सकता हूं कि पवार परिवार के ऊपर क्या बीत रही होगी। इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:49 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    वह करीब 20 साल तक हमारे साथ रहे- सुशील कुमार शिंदे

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा, “आज सुबह इस दुखद घटना का पता चला… हमारे साथ काम करने वाले साथी जो करीब 20 साल तक हमारे साथ रहे। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मेरे मंत्री परिषद में भी उन्होंने काम किया था। वे बहुत ही सज्जन, स्वभावशील और सबकी मदद करने वाले कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे… महाराष्ट्र के राजनीतिक जीवन में उन्होंने अपना खुद का नाम बनाया… जो भी काम उन्हें दिया जाता था वो दिल से करते थे, सोच समझकर करते थे और पूरी गहराई से उस काम को देखते थे। विशेषत: गरीबों, किसानों व कॉर्पोरेटिव में उन्होंने जो काम किया उसे नहीं भुलाया जा सकता… आज यह बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई लंबे समय तक नहीं होगी। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:49 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जो घटना हुई है यह बहुत दुखद है- अखिलेश यादव

    दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “जो घटना हुई है यह बहुत दुखद है… पवार परिवार के लिए ये बहुत दुखद घड़ी है। इस समय मैं प्रभु से यही प्रार्थना कर सकता हूं कि ये जो दुख आया है उसे सहन करने की उन्हें शक्ति मिले।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:49 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए- अजय राय

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है। मैं अपनी ओर से शोक प्रकट करता हूं और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं… इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए…”

     










  • Jan 28, 2026
    1:49 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उनके अंदर बहुत राजनीति बची हुई थी- राजद नेता मनोज झा

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर राजद नेता मनोज झा ने कहा, “आप कभी उम्मीद नहीं करते हैं कि संसद के सत्र के पहले दिन आप इस तरह की दुखद खबर सुनेंगे। बहुत राजनीति उनके अंदर बची हुई थी और ये जो पूरी की पूरी घटना असहज विषय है। राजनीतिक रूप से हम साथ नहीं थे लेकिन इतना मैं जानता हूं कि उनकी भूमिका निर्णयकर्ता के रूप में रही… उनके समर्थकों को, उनके परिजनों को ईश्वर अत्यधिक शक्ति दे इसे स्वीकार करने के लिए।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:48 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    एक मजबूत नेता, एक बेहतरीन सहयोगी खो दिया!- उद्धव ठाकरे का बयान

    उद्धव ठाकरे ने कहा- “एक मजबूत नेता और मेरे मंत्रिमंडल के एक बेहतरीन सहयोगी को खो दिया,” इन शब्दों में शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।










  • Jan 28, 2026
    1:41 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बहुत चौंकाने वाली और बेहद दुखद खबर- मल्लिकार्जुन खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “विमान दुर्घटना में अजित पवार जी के निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली और बेहद दुखद है। यह एक ऐसे नेता का असामयिक निधन है जिनका राजनीतिक करियर लंबा और उज्ज्वल होने वाला था। इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवार जिस अपार दुख से गुजर रहा होगा, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मैं पूरे पवार परिवार, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। महाराष्ट्र के लोगों की विभिन्न संवैधानिक पदों पर सेवा करने वाले श्री अजीत पवार को एक अनुभवी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समझदारी से निभाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:41 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजित पवार के दुखद निधन से बहुत दुख हुआ- राम मोहन नायडू

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, “आज सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार के दुखद निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार, प्रियजनों और इस नुकसान से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद रखा जाए और इस मुश्किल समय में शोक संतप्त परिवार को शक्ति मिले।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:41 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता- केशव प्रसाद मौर्य

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “इस प्रकार से कोई दुर्घटना घट जाएगी इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। उनका विमान लैंडिग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैं उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं…”

     










  • Jan 28, 2026
    1:40 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन- एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा, “आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है। ऐसी घटना महाराष्ट्र में घटी है जो हर एक व्यक्ति के दिल को दुखाने वाली है… हम दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में मिलकर काम कर रहे थे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे… समय को बहुत ही महत्व देने वाले, कर्मठ नेता, समयसूचकता रखने वाले नेता हमारे बीच नहीं रहे। ये हमारे, महाराष्ट्र और  उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है… मैं मुख्यमंत्री था तब कई योजनाएं हम तीनों ने मिलकर एक टीम बनकर शुरू की…समाज के लिए आवश्यक कार्यों को लेकर उन्होंने कभी भी अपना हाथ पीछे नहीं खींचा… हमारी टीम का एकहिस्सा नहीं रहा है और बड़ा भाई हमारे बीच से गया है… मैं उन्हें दुख भरी श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर आने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे, मैं ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:40 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उनके परिवार के लिए एक संकट की घड़ी- राम कदम

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “आज बहुत दुखद खबर सामने आई है… यह उनके परिवार के लिए एक संकट की घड़ी है। मैं अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:40 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महाराष्ट्र की राजनीति में उनका बहुत बड़ा योगदान- भाजपा सांसद नरहरि अमीन

    दिल्ली:  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर भाजपा सांसद नरहरि अमीन ने कहा, “…ये बहुत दुख की बात है। महाराष्ट्र की राजनीति में उनका बहुत बड़ा योगदान है…महाराष्ट्र के विकास में उनके पूरे परिवार का बहुत बड़ा योगदान है… यह बहुत दुखद दुर्घटना हुई है, मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:39 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों ने दो मिनट का मौन रखा

    देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा।

     










  • Jan 28, 2026
    1:39 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उनका हमारे बीच से चले जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना- सांसद अरुण गोविल

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, “उनका हमारे बीच से चले जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वे राजनीति में बहुत अग्रणी रहे हैं और राजनीति में उनका एक अहम योगदान रहा है। यह हम सभी के लिए बहुत दुख की बात है कि हमने एक अच्छा नेता खो दिया है।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:38 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    वह हमेशा दूसरों की चिंता करते थे- भाजपा सांसद उज्ज्वल निकम

    दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर भाजपा सांसद उज्ज्वल निकम ने कहा, “…पूरे महाराष्ट्र के लाडले, अजित दादा का आज विमान दुर्घटना में दुखद देहांत हो गया। बहुत दुखद घटना है। मैं उन्हें पिछले कई सालों से जानता था। मुझे याद है कि जितने वो दिखने में गंभीर थे लेकिन हृदय के बहुत कोमल थे। मैं पुणे से जब मुंबई आ रहा था तो मेरा एक्सीडेंट हो गया था। उस समय अजीत जी ने मुझे फोन करके घटना और मेरे बारे में पूछा था। वह हमेशा दूसरों की चिंता करते थे। उनकी पत्नी, सुनेत्रा पवार, राज्यसभा की सदस्य हैं। यह उनके लिए बहुत बड़ा नुकसान है। यह मेरा व्यक्तिगत नुकसान है और महाराष्ट्र के लिए भी एक नुकसान है।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:03 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    हादसे की जांच हो- ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अजित पवार का परिवार जल्द ही एक होने वाला था। वह अपने परिवार के पास लौटने वाले थे। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस हादसे की जांच होनी चाहिए। 










  • Jan 28, 2026
    1:01 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    इससे ज्यादा दुखद कुछ हो ही नहीं सकता- उपेंद्र कुशवाहा

    RLM सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा, “बहुत ही दुखद खबर है। इससे ज्यादा दुखद कुछ हो ही नहीं सकता है… उनके निधन से न केवल पार्टी बल्कि पूरे देश की क्षति हुई है… ईश्वर से हम प्रार्थना करते हैं कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार के लोगों को दुख सहने की शक्ति दें।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:01 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    यह बहुत दुख का क्षण है- चंद्रशेखर आज़ाद

    आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा, “मैं सर्वप्रथम प्रकृति से प्रार्थना करता हूं कि वो उन्हें अपने चरणों में स्थान दे… यह बहुत दुख का क्षण है… मैं दुखी परिवार और उनके सभी समर्थकों के लिए प्रार्थना करता हूं कि उन्हें हिम्मत मिले।”

     










  • Jan 28, 2026
    1:01 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ऐसे व्यक्ति का जाना बहुत दुखद घटना है- सुमित्रा महाजन

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर  पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने कहा, “…मुझे नहीं लगता कि कभी उन्होंने किसी से भला-बुरा किया था। वे काफी प्रयास करते थे। वे अपनी पार्टी में भी सामंजस्य का प्रयास करते थे… उनमें समझदारी थी। ऐसा व्यक्ति राजनीति के लिए आवश्यक होता है। मैं बहुत करीब से उन्हें नहीं जानती थी लेकिन मैंने उनका व्यक्तिमत देखा, उनकी काम करने की पद्धति देखी है,  वे अच्छे व्यक्ति थे। कैसे सभी को साथ में रखना है वो जानते थे। ऐसे व्यक्ति का जाना बहुत दुखद घटना है…”

     










  • Jan 28, 2026
    1:00 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मैं उनके पूरे परिवार को सांत्वना देता हूं- सांसद संजय जायसवाल

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, “मैं उनके पूरे परिवार को सांत्वना देता हूं, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उपमुख्यमंत्री के रूप में, NDA के घटक के रूप में वे लगातार बहुत अच्छा काम कर रहे थे… पूरे पवार परिवार के साथ हम लोग सद्भावना व्यक्त करते हैं… काफी अच्छे से मिलना, सभी को साथ लेकर चलना वे जानते थे… घटना की तो जांच होगी ही क्योंकि ये बहुत अजीब हादसा है कि प्लेन रनवे पर पहुंचा और फिर वो दुर्घटनाग्रस्त हो जाए…”

     










  • Jan 28, 2026
    12:45 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बहुत दुखी हूं, व्यथित हूं- सांसद अरविंद सावंत

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, “बहुत दुखी हूं, व्यथित हूं। एक राजनीतिक नेता… काम के बारे में मैं कहू्ं तो वे हां कह दें तो आपको चिंता करने की बात नहीं है। वे कभी भी राजनीतिक ना नहीं कहते थे… राजनीति में उन्होंने कई सारे कदम उठाए। पवार परिवार के ऊपर आज पहाड़ गिरा है… आज उनके क्षेत्र में जो भी प्रगति दिखती है उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे व्यक्ति को खोना बहुत दुख की बात है…”

     










  • Jan 28, 2026
    12:45 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे- भाजपा सांसद मयंक नायक

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर भाजपा सांसद मयंक नायक ने कहा, “आज जो विमान दुर्घटना हुई है उसमें अजीत पवार के न रहने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिवार व समर्थकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।”

     










  • Jan 28, 2026
    12:44 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अच्छे लोग क्यों चले जाते हैं?- पप्पू यादव

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “मैं कभी-कभी सोचता हूं कि अच्छे लोग क्यों चले जाते हैं? जो संघर्ष करते हैं, जिनकी अपनी ताकत होती है, जिनकी अपनी आवाज होती है। जो अपने दम पर समाज को दिशा देते हैं या उसका निर्माण करते हैं… अब ये संजोग है या साजिश मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन कोरी जांच होनी चाहिए कि विमान दुर्घटना कैसे हुई।”

     










  • Jan 28, 2026
    12:44 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सबकी आंखों में आंसू हैं- रवनीत सिंह बिट्टू

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “…बारामती या पूरे महाराष्ट्र उनका परिवार था जो आज दुख में है। कुछ ही दिन पहले सुप्रिया सुले ने शरद पवार के जन्मदिन पर परिवार को निमंत्रण दिया था। उस दौरान उनसे बातचीत करने का मौका मिला… जिस धरती का लाल, जिस धरती ने उन्हें यहां तक पहुंचाया, उसी धरती ने अपनी गोद में उन्हें समेट लिया। बहुद दुखद है। हर व्यक्ति जिससे भी आज बात हुई है, सबकी आंखों में आंसू हैं…”

     










  • Jan 28, 2026
    12:43 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महाराष्ट्र और देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान- प्रह्लाद जोशी

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “यह एक बहुत ही दुखद घटना है। वह महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता थे और बहुत लोकप्रिय नेता थे। बारामती और पूरे महाराष्ट्र में उन्होंने लोगों के लिए बहुत काम किया। यह महाराष्ट्र और देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

     










  • Jan 28, 2026
    12:43 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    यह बहुत दुखद घटना है- राजू वाघमारे

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है… वे महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे प्रखर बोलने वाले व्यक्ति थे। वे काम करने वाले नेता थे। वे सुबह 6 बजे से काम करते थे। उनके सभी पार्टियों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध थे। आज एक ऐसे नेता हमारे बीच नहीं हैं… यह बहुत दुखद घटना है। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

     










  • Jan 28, 2026
    12:43 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ये सुनकर भी यकीन नहीं होता है- संजय शिरसाट

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत दादा का विमान दुर्घटना में जो दुखद निधन हुआ है। ये सुनकर भी यकीन नहीं होता है… दादा वास्तव में दादा थे। कोई भी निर्णय लेना हो, कोई भी बात कहनी हो, वे दिल खोलकर आक्रामक तरीके से बोलते थे। दादा ने कभी किसी चीज की परवाह नहीं की…  महाराष्ट्र की जनता उन्हें कभी भूल नहीं सकती। दादा ने जो काम किए हैं, जिस तरीके से अपना जीवन व्यतीत किया, सही मायने में उन्होंने लोगों के लिए काम किया… दादा आज हमारे बीच नहीं हैं, ये बात हम स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। दादा को हम शिवसेना पार्टी और हमारे पक्ष की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं…”

     










  • Jan 28, 2026
    12:34 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    इसके लिए हमारे पास शब्द नहीं है- सांसद रंजीत रंजन

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, “… इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके लिए हमारे पास शब्द नहीं है। यह बहुत दुखद घटना है। मैं पवार परिवार के लिए दुआ करती हूं…”

     










  • Jan 28, 2026
    12:34 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ- टी.एस. सिंह देव

    कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “हम सब उनकीआत्मा की शांति के लिए कामना करते हैं और उनके परिवार जनों को वैश्विक शक्तियां संबल प्रदान करें, इस बड़ी क्षति का सामना करने के लिए। हम सभी की संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ है…”

     










  • Jan 28, 2026
    12:33 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है- फडणवीस

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। राज्य में दुख का माहौल है। उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। निजी जीवन में वे एक अच्छे दोस्त थे। हमने मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया। जिस समय वे महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उस समय उनका असमय निधन एक बड़ा नुकसान है। हम उनके परिवार के साथ हैं। मैं एकनाथ शिंदे के साथ आज बारामती जाऊंगा। मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना के बारे में बताया है और उन्होंने इस पर दुख जताया है।”

     










  • Jan 28, 2026
    12:32 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    वह बहुत ही दिग्गज नेता थे- सांसद अशोक कुमार मित्तल

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर AAP सांसद अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “एक बहुत ही दिग्गज नेता थे, विशेषकर महाराष्ट्र में बहुत लोकप्रिय थे। उनके इस निधन से पूरे देश, विशेषकर पूरे महाराष्ट्र को, उनकी पार्टी, कार्यकर्ताओं और उनके परिवार को जो आघात पहुंचा है मैं उस पर संवेदना व्यक्त करूंगा। प्रभु से प्रार्थना करूंरगा कि सभी को शक्ति मिले कि वे इस आघात को सह सकें।”

     










  • Jan 28, 2026
    12:32 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उनका जाना हम सभी के लिए बहुत दुखद- शाहनवाज हुसैन

    भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “अजीत पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उनके निधन की सूचना हे। हमें बहुत दुख हुआ है… NDA के नेता के तौर पर महाराष्ट्र में अच्छी जीत दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका थी। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत दुखद है। वे बिहार भी आए थे, नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह में… हमें नहीं पता था कि वे इतनी जल्दी चले जाएंगे। ये जो निजी विमान हैं, इनके बारे में DGCA को सख्ती करनी चाहिए… हम सबको बहुत ही दुख है।”

     










  • Jan 28, 2026
    12:32 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जांच होगी कि आखिर यह हादसा क्यों हुआ- अग्निमित्रा पॉल

    दुर्गापुर, पश्चिम बर्धमान (पश्चिम बंगाल): भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “हमें एक बहुत चौंकाने वाली खबर मिली है। हम बहुत दुखी हैं। यह खबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी और 5 अन्य लोगों के बारे में है। बेशक, इसकी जांच होगी कि आखिर यह हादसा क्यों हुआ?…”

     










  • Jan 28, 2026
    12:31 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पवार परिवार के लिए यह बड़ी क्षति है- भक्त चरण दास

    ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा, “महाराष्ट्र राज्य और पवार परिवार के लिए यह बड़ी क्षति है। मैं अपनी संवेदना परिवार के लिए अर्पित करता हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं… मुझे पता चला है कि इसी तरह की दुर्घटना संबंधित कंपनी में 2023 में भी हुई थी। उसका कारण क्या था और आज की दुर्घटना का क्या कारण है इसकी जांच होनी चाहिए…”

     










  • Jan 28, 2026
    12:30 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अत्यंत दिल हिला देने वाली घटना- मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “अत्यंत दिल हिला देने वाली घटना है। विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का निधन हो गया, जो कई दिनों से जनसेवा में लगे हुए थे, पिछले 8 बार विधायक, 1 बार सांसद रहे और महाराष्ट्र में वे उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। विमान दुर्घटना ने देश को बहुत बड़ा सदमा पहुंचाया है, पूरे देश, विशेषकर महाराष्ट्र की राजनीति को। ऐसे जनसेवा करने वाले लोग कम है जिनकी इतनी लोकप्रियता हो… हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जो लोग इस हादसे में नहीं रहे, उनके परिवार को ईश्वर ये शक्ति प्रदान करे कि वे इस दुख को सहन कर सकें…”

     










  • Jan 28, 2026
    12:30 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बहुत अफसोस की बात है- उमर अब्दुल्ला

    कोलकाता: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “बहुत अफसोस की बात है। बारामती में एक प्लेन क्रैश में अजीत पवार जी की मृत्यु हो गई है… उन्होंने हमेशा महाराष्ट्र के लोगों की सेवा की है। वे एक काबिल शासक थे। वे एक अच्छे राजनीतिक कार्यकर्ता भी थे। बहुत कम उम्र में उनकी मृत्यु हुई है। हम अपनी ओर से उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं।










  • Jan 28, 2026
    12:12 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महाराष्ट्र के लिए ये मुश्किल का दिन- देवेंद्र फडणवीस

    अजित पवार के प्लेन क्रैश पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का पहला रिएक्शन आया है…फडणवीस ने पूरे हादसे की जानकारी दी और कहा कि महाराष्ट्र के लिए ये मुश्किल का दिन है…

     










  • Jan 28, 2026
    12:12 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महाराष्ट्र के लिए बड़ा नुकसान- प्रह्लाद जोशी

    केंदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विमान हादसे को दुखद बताया है… प्रह्लाद जोशी ने इसे महाराष्ट्र के लिए बड़ा नुकसान बताया है  

     










  • Jan 28, 2026
    12:12 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    वो बहुत धीर-गंभीर व्यक्ति थे- भगत सिंह कोशियारी

    महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने भी अजित पवार की मौत पर दुख जताया है… भगत सिंह कोशियारी ने कहा कि मुझे 3 साल उनके साथ काम करने का मौका मिला वो बहुत धीर-गंभीर व्यक्ति थे… 

     










  • Jan 28, 2026
    12:12 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मनोहर लाल खट्टर ने दुख जताया

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताया है… खट्टर ने कहा कि वो लगातार विधायक थे…6 बार डिप्टी सीएम थे…इससे महाराष्ट्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है… 










  • Jan 28, 2026
    12:12 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मेरी निजी क्षति- अशोक चौहान

    राज्यसभा सांसद अशोक चौहान ने भी अजित पवार की मौत को पर्सनल लॉस बताया है… अशोक चौहान ने कहा कि हमने कई साल तक साथ में काम किया है..उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में एक वैक्यूम क्रिएट हो जाएगा।

     










  • Jan 28, 2026
    12:11 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महाराष्ट्र के लिए बड़ा नुकसान- रामदास आठवले

    राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने अजित पवार की मौत को महाराष्ट्र के लिए बड़ा नुकसान बताया है… 

     










  • Jan 28, 2026
    12:11 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राजनीति में इससे बड़ी क्षति नहीं हो सकती- रवि किशन

    अजित पवार के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में इससे बड़ी क्षति नहीं हो सकती.. बारामती के राजा चले गए.. 










  • Jan 28, 2026
    11:56 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महाराष्ट्र ने एक महान लीडर खो दिया- विजय वडेट्टीवार

    कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा- अजित दादा एक कुशल एडमिनिस्ट्रेटर थे जो पॉलिटिक्स में अपनी बात रखते थे। वे एक बेबाक लीडर थे जो साफ-साफ कहते थे। जब मैं पहली बार कैबिनेट में आया, तो मैं उनका मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट था। उन्होंने मुझे डिपार्टमेंट के काम कैसे संभालने हैं, यह सिखाया। मैंने उनके साथ कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर काम किया। मैंने उनके साथ 25 साल काम किया। आज, महाराष्ट्र ने एक महान लीडर खो दिया है। यह सोच से भी परे हुआ है। महाराष्ट्र ने एक जननेता खो दिया है।










  • Jan 28, 2026
    11:49 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राज्य की राजनीति का काला दिन- संजय राउत

    संजय राउत ने कहा कि इस हादसे ने महाराष्ट्र पर गहरी दुख की छाया डाल दी है। उन्होंने याद दिलाया कि अजित पवार बारामती से गहरा जुड़ाव रखते थे और प्रशासन पर उनकी मजबूत पकड़ थी। राउत ने कहा कि अजित पवार को महाराष्ट्र की रीढ़ की हड्डी माना जाता था और उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

     










  • Jan 28, 2026
    11:46 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    रितेश देशमुख ने जताया दुख

    रितेश देशमुख ने कहा- “यह जानकर गहरा सदमा और अत्यंत दुख हुआ कि हमने एक दुखद दुर्घटना में अजीत दादा को खो दिया है। महाराष्ट्र के सबसे गतिशील नेताओं में से एक, उनमें गैर-प्रदर्शन के प्रति कोई सहिष्णुता नहीं थी और वे लगातार अपने आसपास के लोगों को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करते थे। वह कभी भी अपनी बात कहने में संकोच नहीं करते थे, उनकी बुद्धि बेजोड़ थी और पूरे राज्य में उन्हें बहुत प्यार किया जाता था। उनका असामयिक निधन एक बड़ी क्षति और एक अपूरणीय शून्यता छोड़ गया है।”

     










  • Jan 28, 2026
    11:30 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    यह महाराष्ट्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन- एकनाथ शिंदे

    अपने सहयोगी अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है, “यह महाराष्ट्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। यह सु और पूरे महाराष्ट्र के लिए एक दर्दनाक घटना है। अजित दादा अपने शब्दों के पक्के थे। जब मैं सीएम था और वह उपमुख्यमंत्री थे, तब हमने एक टीम के रूप में काम किया था। टीम के रूप में हमने लाडली बहन योजना शुरू की थी और अजीत दादा ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।”

     










  • Jan 28, 2026
    11:24 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    ‘यह उनके परिवार के लिए एक संकट की घड़ी है’

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, ‘आज बहुत दुखद खबर सामने आई है। यह उनके परिवार के लिए एक संकट की घड़ी है। मैं अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।’










  • Jan 28, 2026
    11:13 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ये समाचार अत्यंत पीड़ादायक है- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा- “महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”










  • Jan 28, 2026
    11:10 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजित पवार के असमय निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ- राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के असमय निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे। वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

     










  • Jan 28, 2026
    11:09 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजीत पवार का निधन बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण- नितिन गडकरी

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बारामती में हुए प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “अजीत पवार का निधन बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है… वे एक कर्मठ और अच्छे प्रशासक थे। उनके जाने से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है… ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

     










  • Jan 28, 2026
    11:09 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मैंने सुप्रिया जी और उनकी पत्नी से बात की- प्रियंका गांधी वाड्रा

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “समस्त पवार परिवार और उनके समर्थकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। मैंने सुप्रिया जी और उनकी पत्नी से बात की है।”










  • Jan 28, 2026
    11:08 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    आज हम सब दुखी हैं- पीयूष गोयल

    दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “आज हम सब दुखी हैं। वे मेरे करीबी दोस्त और महाराष्ट्र के एक बड़े नेता थे।”

     










  • Jan 28, 2026
    11:08 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    हमने कभी कल्पना नहीं की थी- शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे

    मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “वे महाराष्ट्र के एक ऐसे नेता थे जिन्होंने पक्ष-विपक्ष कभी नहीं देखा… हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि वे इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाएंगे… लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं… इस खबर से सभी लोग परेशान हैं…”

     










  • Jan 28, 2026
    11:05 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    यह भयानक खबर है- कंगना रनौत

    बारामती में क्रैश लैंडिंग में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की निधन पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, “यह इतनी भयानक खबर है…बयां करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं…”

     










  • Jan 28, 2026
    11:05 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजित पवार का निधन अति-दुखद- मायावती

    बसपा प्रमुख मायावती ने कहा- “महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार जी का आज बारामती में विमान हादसा में हुई मौत अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनकी पार्टी के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।”










  • Jan 28, 2026
    11:03 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    दुःखद एवं हृदय विदारक घटना- सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- “महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

     










  • Jan 28, 2026
    11:02 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महाराष्ट्र और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- नितिन गडकरी

    महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार जी के अचानक निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली, दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। उन्हें मेरी दिल से श्रद्धांजलि। पिछले कई सालों से राज्य विधानसभा में साथ काम करते हुए अजीतदादा के साथ मेरे बहुत करीबी रिश्ते रहे हैं। अपनी एडमिनिस्ट्रेटिव स्किल्स, डेवलपमेंटल अप्रोच और लोगों को जोड़ने की काबिलियत की वजह से अजीतदादा का महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में हमेशा एक मजबूत स्थान रहा है। महाराष्ट्र के विकास की चाह रखने वाले इस जननेता का असमय निधन न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुखद मौके पर पूरे पवार परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे। ओम शांति










  • Jan 28, 2026
    10:58 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद- पीएम मोदी

    इस हादसे पर पीएम मोदी ने कहा- अजित पवार जी जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव रखने वाले लोगों के नेता थे। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के रूप में उनका व्यापक सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है।’ उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति.”










  • Jan 28, 2026
    10:57 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पूरे महाराष्ट्र के लिए क्षति- सांसद निलेश लंके

    महाराष्ट्र के अहमदनगर से NCP के सांसद निलेश लंके ने अजित पवार की मौत को पूरे महाराष्ट्र के लिए क्षति बताया है…  

     










  • Jan 28, 2026
    10:57 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अजित पवार काफी उर्जावान नेता थे- इमरान मसूद

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताया है… इमरान मसूद ने कहा कि अजित पवार काफी उर्जावान नेता थे… दुख की घड़ी में हम अजित पवार के परिवार के साथ है 

     










  • Jan 28, 2026
    10:57 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक क्या बोले?

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अजित पवार की मौत पर दुख जताया है… ब्रजेश पाठक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश अजित पवार के परिवार के साथ खड़ा है..

     










  • Jan 28, 2026
    10:57 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ये बहुत बड़ी दुर्घटना- गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये बहुत बड़ी दुर्घटना है.. अजित पवार की भरपाई संभव नहीं है.. ये देश के लिए सबसे बड़ी क्षति है.. 

     










  • Jan 28, 2026
    10:56 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ये खबर दिल दहलाने वाली- प्रियंका चतुर्वेदी

    शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है.. और कहा कि अजित पवार यंग जेनरेशन के बड़े लीडर थे.. ये खबर दिल दहलाने वाली है.. 

     

     










  • Jan 28, 2026
    10:56 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भतीजे युगेंद्र पवार को फोन पर रोने लगे

    जैसे ही अजित पवार के निधन की ख़बर आई.. वैसे ही पूरे महाराष्ट्र में मातम पसर गया… उनके भतीजे युगेंद्र पवार को फोन पर जैसे ही अजित पवार के निधन की सूचना दी गई.. वो रोने लगे

     










  • Jan 28, 2026
    10:56 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    शिक्षा मंत्री फूट-फूटकर रो पड़े

    बारामती में हुआ ये प्लेन हादसा पवार फैमिली के लिए बहुत बड़ा सदमा है। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री हसन मुशरिफ ये खबर मिलते ही फूट-फूटकर रो पड़े।










  • Jan 28, 2026
    10:44 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अखिलेश यादव ने क्या कहा?

    अखिलेश यादव ने कहा- “महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजित पवार जी का विमान दुर्घटना में निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !”










  • Jan 28, 2026
    10:41 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    हवाई हादसे से दुखी हूं- पीएम मोदी

    अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी ने कहा- महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद हवाई हादसे से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया। गहन दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं।

     










  • Jan 28, 2026
    10:35 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    दिल दहला देने वाली खबर-सांसद ओमप्रकाश राजेनिम्बलकर

    महाराष्ट्र के धाराशिव सीट से सांसद ओमप्रकाश राजेनिम्बलकर ने कहा- मेरे चाचा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार का एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। दिल दहला देने वाली खबर..

     










  • Jan 28, 2026
    10:26 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

    जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा- “एक दुखद निजी विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित अन्य लोगों की जान जाने की खबर से गहरा सदमा और दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।”

     










  • Jan 28, 2026
    10:25 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    PM मोदी और अमित शाह ने ली हादसे की जानकारी

    जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अजित पवार के हादसे की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की हैl

     










  • Tags: Ajit Pawar baramati plane crashAjit Pawar deathajit pawar death newsAjit Pawar plane crashBaramatidevendra fadnavisLiveMaharashtraNCPPlane Crashpm modiअजतअनयअपडटउठएककयकहननतओनधनपढपरपवरमदममतसमतसवलहर
    Share196Tweet123Share49
    krutikadalvibiz

    krutikadalvibiz

    • Trending
    • Comments
    • Latest
    Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

    Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

    April 6, 2026
    Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

    Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

    March 24, 2026
    Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

    Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

    April 13, 2026

    Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

    0

    Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

    0

    New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

    0
    ipl 2026 gt vs mi mumba indians beat gujarat titans tilak verma shine hardik pandya

    ipl 2026 gt vs mi mumba indians beat gujarat titans tilak verma shine hardik pandya

    April 21, 2026
    हो जाएं सावधान! बरसने वाली है आग, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, अगले 5 दिन तक कई राज्यों के लिए जारी हुआ लू का अलर्ट

    हो जाएं सावधान! बरसने वाली है आग, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, अगले 5 दिन तक कई राज्यों के लिए जारी हुआ लू का अलर्ट

    April 21, 2026
    मणिपुर में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, नागालैंड, असम और मेघालय तक महसूस किए गए Earthquake of magnitude 5.2 jolts Manipur felt in Nagaland Assam and Meghalaya

    मणिपुर में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, नागालैंड, असम और मेघालय तक महसूस किए गए Earthquake of magnitude 5.2 jolts Manipur felt in Nagaland Assam and Meghalaya

    April 21, 2026
    Dainik Mirror

    Developed and Managed by Thryve PR

    Navigate Site

    • About
    • Advertise
    • Privacy & Policy
    • Contact

    Follow Us

    No Result
    View All Result
    • Home
    • News
      • Politics
      • Business
      • World
      • Science
    • Entertainment
      • Gaming
      • Music
      • Movie
      • Sports
    • Tech
      • Apps
      • Gear
      • Mobile
      • Startup
    • Lifestyle
      • Food
      • Fashion
      • Health
      • Travel
    • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

    Developed and Managed by Thryve PR

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In