सूफी गायक सतिंदर सरताज।- फाइल फोटो
पंजाब के सूफी गायक सतिंदर सरताज के नाम पर अब सड़क का नाम होगा। पंजाब सरकार ने उनके नाम पर सड़क का नाम रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है।
.
सड़क का उद्घाटन समारोह 10 नवंबर को सुबह दस बजे होगा। समारोह की अगुवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। इस मौके पर सांसद राज कुमार चब्बेवाल, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और विधायक डॉ. इंशाक उपस्थित रहेंगे।
डॉ. सतिंदर सरताज मूल रूप से होशियारपुर के रहने वाले हैं। अब उनका परिवार मोहाली में रहता है।
इनॉगरेशन सेरेमनी का कार्ड…

2 दिन पहले ननिहाल को लेकर वीडियो डाली 2 दिन पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसे उन्होंने “नानके पिंड दी फेरी” टाइटल दिया था। इसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके नानके गांव (ननिहाल)के बारे में बताया गया है।
- ननिहाल पहुंचते ही जगी बचपन की यादें: इत्तेफाक से हम मुंबई से सीधे आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरे। हमारा ननिहाल गांव लुटेरा कलां (जालंधर) वहां से सिर्फ 11 किलोमीटर दूर है, तो ननिहाल जाने की वजह बन गई। वो गलियां, जहां पहली बार हारमोनियम बजाते हुए उसकी आवाज सुनी और संगीत से हमेशा के लिए जुड़ गया।
- वलैतियां दा दोहता आ गया, लोग खुश हो गए: यह रिश्ता बनाने वाले लखवीर सिंह जी के घर जाने का मौका भी बन गया। सबसे खास रहा गांव के उस गुरुद्वारे साहिब में जाना, जहां मैं बचपन में माइक पर पाठ किया करता था। और जब गांव वालों को पता चला कि “वलैतियां दा दोहता आ गया,” तो सब बहुत खुश हुए।
- बांध पर टायर दौड़ाने वाला सतिंदर बना ‘सरताज: बांध पर टायर चलाने की यादों के साथ-साथ कई लोगों के नाम जेहन में ऐसे आए, जैसे हम उसी जमाने में जी रहे हों। और यादों के ऐसे ही खजाने धीरे-धीरे कलमों में रचने लगे और सतिंदर धीरे-धीरे सरताज बन गए।
बाढ़ पीड़ितों के लिए महीने का भेजा राशन पंजाब में जब अगस्त में बाढ़ आई थी, तो उस समय भी सतिंदर सरताज बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने सबसे पहले अमृतसर में 500 परिवारों काे एक महीने का राशन भेजा था। इसके बाद फाजिल्का समेत अन्य जिलों में सेवा की।
इस सिंगरों के नाम पर सड़क का नाम..
- गुरदास मान मार्ग: यह सड़क गिद्दड़बाहा में स्थित है और फेमस गायक गुरदास मान के नाम पर रखी गई है।
- कुलदीप मानक मार्ग: यह सड़क जालंधर में स्थित है और फेमस गायक कुलदीप मानक के नाम पर रखी गई है।
- अमरिक सिंह मार्ग: यह सड़क पटियाला में स्थित है और फेमस गायक अमरिक सिंह के नाम पर रखी गई है।
- मोहम्मद रफी मार्ग: यह सड़क कोटकपुरा में स्थित है और फेमस गायक मोहम्मद रफी के नाम पर रखी गई है।
- सिद्धू मूसेवाला मार्ग: मानसा में राम दित्ता सड़क का नाम बदलकर सिद्धू मूसेवाला मार्ग रखा गया।





































