• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की नैतिक चिंताओं का नहीं मिला सबूत, 3 महीने तक चली कानूनी समीक्षा

    HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की नैतिक चिंताओं का नहीं मिला सबूत, 3 महीने तक चली कानूनी समीक्षा

    ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

    ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

    डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है ये IPO, बाजार में सोमवार को होनी है लिस्टिंग

    डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है ये IPO, बाजार में सोमवार को होनी है लिस्टिंग

    यूपी में 75,000 एकड़ जमीन, योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से की मौके का फायदा उठाने की अपील

    यूपी में 75,000 एकड़ जमीन, योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से की मौके का फायदा उठाने की अपील

    IND vs IRE: दूसरे T20 में Ireland से बदला लेने उतरेगी Team India, Shreyas Iyer के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा

    IND vs IRE: दूसरे T20 में Ireland से बदला लेने उतरेगी Team India, Shreyas Iyer के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा

    गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जमा कराया फाइनल DPR

    गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जमा कराया फाइनल DPR

    Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

    Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

    shreyas iyer stern message after the embarrassing t20i loss to ireland cant take anyone lightly

    shreyas iyer stern message after the embarrassing t20i loss to ireland cant take anyone lightly

    Air India बढ़ा सकती है फ्लाइट्स की संख्या, ATF की कीमतें तय करेंगी आगे का प्लान

    Air India बढ़ा सकती है फ्लाइट्स की संख्या, ATF की कीमतें तय करेंगी आगे का प्लान

    गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर से सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, इन जिलों को भी होगा फायदा

    गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर से सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, इन जिलों को भी होगा फायदा

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की नैतिक चिंताओं का नहीं मिला सबूत, 3 महीने तक चली कानूनी समीक्षा

    HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की नैतिक चिंताओं का नहीं मिला सबूत, 3 महीने तक चली कानूनी समीक्षा

    डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है ये IPO, बाजार में सोमवार को होनी है लिस्टिंग

    डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है ये IPO, बाजार में सोमवार को होनी है लिस्टिंग

    यूपी में 75,000 एकड़ जमीन, योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से की मौके का फायदा उठाने की अपील

    यूपी में 75,000 एकड़ जमीन, योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से की मौके का फायदा उठाने की अपील

    गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जमा कराया फाइनल DPR

    गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जमा कराया फाइनल DPR

    Google AI का बड़ा अपडेट: अब आपकी Photos-Voice पर भी रहेगी नजर, Privacy पर उठे सवाल

    Google AI का बड़ा अपडेट: अब आपकी Photos-Voice पर भी रहेगी नजर, Privacy पर उठे सवाल

    Air India बढ़ा सकती है फ्लाइट्स की संख्या, ATF की कीमतें तय करेंगी आगे का प्लान

    Air India बढ़ा सकती है फ्लाइट्स की संख्या, ATF की कीमतें तय करेंगी आगे का प्लान

    गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर से सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, इन जिलों को भी होगा फायदा

    गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर से सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, इन जिलों को भी होगा फायदा

    जुलाई में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके राज्य में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

    जुलाई में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके राज्य में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

    गुजरात में आज होगा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ, अमित शाह इन 14 शहरों में शुरू करेंगे सेवा

    गुजरात में आज होगा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ, अमित शाह इन 14 शहरों में शुरू करेंगे सेवा

    अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर राजस्थान सरकार का मेगा ऐलान! हजारों उद्यमियों को मिलेगा लोन, सब्सिडी और जमीन का लाभ

    अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर राजस्थान सरकार का मेगा ऐलान! हजारों उद्यमियों को मिलेगा लोन, सब्सिडी और जमीन का लाभ

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

    ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

    Aligarh Haveli Grab Allegations | Chandrachur Singh Ancestral Property Fake Will

    Aligarh Haveli Grab Allegations | Chandrachur Singh Ancestral Property Fake Will

    फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे

    फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे

    Salman Khan New Home MCZMA Approval

    Salman Khan New Home MCZMA Approval

    IND vs IRE: दूसरे T20 में Ireland से बदला लेने उतरेगी Team India, Shreyas Iyer के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा

    IND vs IRE: दूसरे T20 में Ireland से बदला लेने उतरेगी Team India, Shreyas Iyer के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा

    ‘वो सुबह हम से ही आएगी’ पर बोले महेश भट्ट:रंगमंच आज भी जोड़ता है इंसान से इंसान को, अनु मलिक ने बताई चुनौती

    विपिन अनेजा बोले- रहमान से मांगा अपनी आवाज का गाना:हनी सिंह ने फोन कर कहा- आपकी गजल दिल छू गई

    विपिन अनेजा बोले- रहमान से मांगा अपनी आवाज का गाना:हनी सिंह ने फोन कर कहा- आपकी गजल दिल छू गई

    Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

    Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

    सैफ ने हमले पर की बात:कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे

    सैफ ने हमले पर की बात:कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    VIDEO: लड़की को जबरन अपने साथ ले जा रहा था नागेंद्र, कार के धमाके में जिंदा जलकर हो गई मौत

    VIDEO: लड़की को जबरन अपने साथ ले जा रहा था नागेंद्र, कार के धमाके में जिंदा जलकर हो गई मौत

    कर्नाटक में कांग्रेस विधायक पर चला जूता, VIDEO भी सामने आया

    कर्नाटक में कांग्रेस विधायक पर चला जूता, VIDEO भी सामने आया

    तोड़-मोड़कर पेश किया जा रहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर दिया गया बयान, केंद्र सरकार ने दी सफाई

    तोड़-मोड़कर पेश किया जा रहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर दिया गया बयान, केंद्र सरकार ने दी सफाई

    जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र, 6.2 तीव्रता दर्ज

    जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र, 6.2 तीव्रता दर्ज

    Rajat Sharma’s Blog | राम मंदिर: पापियों की संपत्ति जब्त करके पाई-पाई वसूली जाय

    Rajat Sharma’s Blog | राम मंदिर: पापियों की संपत्ति जब्त करके पाई-पाई वसूली जाय

    मंदिर, रेलवे स्टेशन को निशाना बना सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मंदिर, रेलवे स्टेशन को निशाना बना सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

    ओडिशा में पशुधन निरीक्षक के घर से भारी मात्रा में मिली नोटों की गड्डियां, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    ओडिशा में पशुधन निरीक्षक के घर से भारी मात्रा में मिली नोटों की गड्डियां, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    हिमाचल में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत, लड़खड़ाकर गिरे; वीडियो आया सामने

    हिमाचल में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत, लड़खड़ाकर गिरे; वीडियो आया सामने

    बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी, शिमला में सड़कें जलमग्न, अब यूपी-राजस्थान में होगी मानसून की एंट्री

    बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी, शिमला में सड़कें जलमग्न, अब यूपी-राजस्थान में होगी मानसून की एंट्री

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का फाइनल हाई-स्पीड ट्रायल हुआ सफल, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी गाड़ी

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का फाइनल हाई-स्पीड ट्रायल हुआ सफल, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी गाड़ी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

Rajat Sharma’s Blog | दहेज़ को लेकर एक और मौत: ये आग कब बुझेगी?

by krutikadalvibiz
August 26, 2025
in Blog, Lifestyle
242 10
0
Rajat Sharma’s Blog | दहेज़ को लेकर एक और मौत: ये आग कब बुझेगी?
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rajat Sharma- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा।

दिल्ली-NCR से दिल दहलाने वाली खबर आई। इसकी चर्चा पूरे देश में है। एक लड़की को दहेज के नाम पर जलाकर मार डाला गया। ससुराल में बेटी पर बहुत जुल्म हुआ। छोटी सी उम्र में उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

जिसने भी जलती हुई लड़की का वीडियो देखा, उसके आंसू निकल आए। जिसने भी मारपीट करते हुए पति की तस्वीरें देखीं, उसका खून खौल उठा। जिसने भी लड़की के मासूम बेटे को ये कहते हुए सुना कि पापा ने मम्मी को थप्पड मारे, फिर उनके ऊपर कुछ डाला और जेब से लाइटर निकालकर आग लगा दी। उसके रोंगटे खड़े हो गए।

लड़की के परिवारवालों का आरोप है ससुरालवालों ने दहेज के लिए बेटी को मारा-पीटा और फिर जलाकर मार डाला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लड़की के पति, जेठ और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

लेकिन ये सिर्फ  दहेज का मामला नहीं है। ये सिर्फ एक बेकसूर बेटी की हत्या का केस नहीं है। ये हमारे समाज पर कलंक है। ये वो आग है, जिसकी गर्मी पूरा देश महसूस कर रहा है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़की का परिवार गरीब नहीं हैं, अनपढ़ नहीं है, ससुराल के लोग भी आर्थिक तौर पर मजबूत हैं। लड़की की बहन की शादी भी इसी घर में हुई थी। अच्छा खासा दहेज दिया गया था। दोनों बहनों के साथ इससे पहले भी कई बार मारपीट हुई थी। नाते-रिश्तेदारों ने इसकी शिकायत पंचायत से की थी। बेटी घर लौट आई थी। पंचायत ने, समाज ने, माता-पिता पर दबाव डालकर फिर ससुराल भेज दिया। उन्होंने दावा किया था कि पंचायत के बाद सब ठीक हो जाएगा। बेटी का घर नहीं टूटना चाहिए। लेकिन आज बेटी की जिंदगी की डोर ही टूट गई।

इस केस का एक दूसरा पहलू भी है। ससुराल पक्ष का कहना है कि उन्होंने बहू को नहीं मारा, लड़की ने खुद आग लगाई। मामला दहेज का नहीं था। बहू सोशल मीडिया पर वीडियो डालती थी, ब्यूटी पार्लर चलाने की जिद करती थी, इसलिए झगड़े होते थे। लेकिन क्या कोई छोटे-मोटे झगड़ों से कोई लड़की खुद को आग लगा लेगी?    

ग्रेटर नोएडा में जिस बेटी की मौत हुई, उसका नाम है निक्की। निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन की शादी 2016 में ग्रेटर नोएडा में दो सगे भाइयों विपिन भाटी और रोहित भाटी से हुई। आरोप ये है कि ससुराल में दोनों बहनों के साथ शादी के बाद से ही ज्यादती शुरू हो गई, दहेज की मांग शुरू हो गई, दहेज के लिए बहुओं से मारपीट होने लगी।

इसी साल लड़कियों के पिता बेटियों को ससुराल से वापस ले आए थे क्योंकि बेटियों को बुरी तरह पीटा गया था। इसके बाद पंचायत हुई. नाते रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों को समझाया, ससुराल वालों को हिदायत दी गई, तो पिता ने बेटियों को ससुराल भेज दिया और यही सबसे बड़ी गलती हो गई।

निक्की के पिता भिखारी सिंह पायला ने कहा कि उन्होंने बेटियों की शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया, गहने दिए, स्कॉर्पियो गाड़ी दी। फिर बेटी ने बच्चे को जन्म दिया तो एक बाइक दी। निक्की के पिता ने कहा कि इसके बाद भी ससुराल वालों का दिल नहीं भरा, तो 35 लाख रूपये या फिर मर्सिडीज़ कार की मांग की गई। ये मांग पूरी नहीं हुई तो बेटियों के साथ रोज मारपीट होने लगी। निक्की के पिता ने कहा कि अगर उन्होंने पंचायत का फैसला न माना होता, बेटियों को ससुराल न भेजा होता, तो आज उनकी बेटी जिंदा होती।

निक्की की मौत के बाद जो वीडियो सामने आया वो परेशान करने वाला है। निक्की की बड़ी बहन कंचन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें निक्की को उसका पति विपिन पीटता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में निक्की की सास भी दिख रही है।

निक्की के परिवारवालों का आरोप है कि ससुराल वाले मर्सिडीज कार की मांग कर रहे थे। निक्की के पिता का प्रॉपर्टी का काम है, कैब चलवाते हैं, कुछ दिन पहले उन्होंने मर्सिडीज खरीदी थी। कंचन और निक्की इस नई कार के साथ कुछ रील्स बनाई थी। रील्स देखने के बाद निक्की के ससुरालवालों ने मर्सिडीज की मांग शुरू कर दी।

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि निक्की और कंचन ब्यूटी पार्लर चलाती थीं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं, रील्स बनाती थीं, इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थी। ये बात ससुरालवालों को पंसद नहीं थी, इसीलिए घर में झगड़े होते थे। इंस्टाग्राम पर निक्की और कंचन दोनों ने अकाउंट बना रखा था। निक्की का अकाउंट प्राइवेट था जबकि कंचन ने ब्यूटी पार्लर के नाम पर अपना अकाउंट पब्लिक कर रखा है। उसके 55 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं।

दोनों बहनें रेगुलर रील बनातीं थी, कभी ब्यूटी पार्लर में, तो कभी गाड़ियों के साथ। रोहित और विपिन भाटी इस बात को पसंद नहीं करते थे कि उनकी पत्नियां रील बनाएं। इस बात को लेकर कई बार घर में झगड़ा हुआ। निक्की की मौत के बाद भी बड़ी बहन कंचन ने इंस्टाग्राम पर कई रील्स अपलोड की हैं। एक रील में निक्की का बेटा कह रहा है कि पापा ने मम्मी को जला दिया।

निक्की के परिवार की तरफ से दर्ज FIR के आधार पर पुलिस ने निक्की के पति विपिन, जेठ रोहित, उसके सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने इन सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है, सबूत इकठ्ठे कर रही है।

सवाल ये नहीं है कि ये मामला सिर्फ दहेज का है या रील्स बनाने को लेकर झगड़ा हुआ। कड़वा सच तो ये है कि एक बेटी पर जुल्म हुआ। उसे या तो जलाकर मार डाला गया या जलने के लिए मज़बूर कर दिया गया।

अगर दहेज को लेकर एक भी बेटी प्रताड़ित होती है तो ये एक अभिशाप है। क्योंकि दहेज को रोकने के लिए सारे प्रयास हुए, सख्त कानून बना, धर्मगुरुओं ने उपदेश दिए, नेताओं ने समझाया, समाज सुधारकों ने अभियान चलाए, पर जाहिर है ये नासूर ठीक नहीं हुआ। ये जख्म आज भी गहरा है।

एक दर्दनाक सच ये भी है कि ऐसे सारे मामले सामने नहीं आते। कई बार परिवार दबा देता है। कभी समाज इस पर पर्दा डाल देता है। कभी बेटी की इज्ज़त का हवाला दिया जाता है, तो कभी ये जाति की प्रतिष्ठा का सवाल बन जाता है।

नोएडा के केस में भी यही हुआ। पंचायत ने पर्दा डाला। एक बात ये भी है कि दहेज के नाम पर 498-A का जो कानून बना था, उसका भी जमकर दुरुपयोग हुआ। हालत ये हुई कि न्यायपालिका का ऐसे मामलों में शिकायत करने वालों पर से विश्वास उठ गया। नोएडा की बेटी के केस में जांच करते समय इन सब बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

Influencers की बेशर्मी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर किसी का मजाक उड़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कॉमेडी शो India’s Got Latent में दिव्यांगों और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों का मजाक बनाने वाले influencers,  समय रैना, विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप लोग कॉमेडी का कमर्शियल इस्तेमाल करते हैं, इससे पैसा कमाते हैं तो फिर अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ नहीं ले सकते।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाल्य बागची की पीठ ने समय रैना समेत सभी 5 आरोपियों से कहा कि इस हरकत के लिए उन सबको सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफ़ी मांगनी होगी और इस करतूत के लिए इन सब पर जुर्माना भी लगेगा।

कोर्ट ने कहा कि अगर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर आज दिव्यांगों का मज़ाक उड़ाने की अनदेखी की गई तो कल महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों या फिर समाज के किसी और कमज़ोर तबके के साथ ऐसा हो सकता है।

समय रैना और बाक़ी 4 कॉमेडियंस ने अपने शो India’s Got Latent में spinal muscular atrophy के शिकार एक बच्चे का मज़ाक उड़ाया था। बच्चे के मां-बाप बच्चे के इलाज के लिए फंड इकठ्ठा कर रहे थे। बच्चे के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपए की जरूरत थी। मां-बाप लोगों से मदद की अपील कर रहे थे लेकिन अपने शो में समय रैना ने कहा कि बच्चे के मां-बाप को अगर 16 करोड़ मिल भी जाएं, तो क्या वो इलाज कराएंगे? हो सकता है कि बच्चे की मौत हो जाए।

शो में ऐसा कहते हुए समय रैना और दूसरे कॉमेडियंस ने Spinal Muscular Atrophy का मज़ाक उड़ाया। शो में मौजूद दर्शकों ने भी ठहाके लगाये। कॉमेडी शो में की गई इस हरकत के खिलाफ समय रैना, विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपने व्यापारिक हित के लिए किसी का मजाक उड़ाने को, बोलने की आजादी बिल्कुल नहीं माना जा सकता। बोलने की आजादी के नाम पर किसी कमजोर तबके का अपमान नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी कॉमेडियंस अपने शो में माफी मांगें और उसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करें।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों का अपमान करने, उनका मजाक उड़ाने वालों पर रोक लगाने के लिए guidelines बनाए। दिशा र्निदेश बनाने के लिए न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी NBSA से मशविरा करने के लिए कहा गया है। NBSA  स्वतंत्र संस्था है, जिसके नियम न्यूज़ चैनल्स पर लागू होते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस अर्जुन सीकरी इसके अध्यक्ष हैं। कोर्ट ने कहा कि यूट्यूबर्स के लिए जो दिशानिर्देश बनें, वो सिर्फ एक घटना का Knee jerk रिएक्शन नहीं होनी चाहिए। ये दिशानिर्देश इतनी प्रभावी हो कि भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपट सकें। (रजत शर्मा)

देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 25 अगस्त, 2025 का पूरा एपिसोड

Latest India News

Tags: BlogRajatRajat SharmaRajat Sharma BlogRajat Sharma Blog LatestRajat Sharma Blog on dowrySharmasआगएकऔरककबदहज़बझगमतयरजत शर्मा ब्लॉगरजत शर्मा ब्लॉग दहेज परलकर
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
VIDEO: लड़की को जबरन अपने साथ ले जा रहा था नागेंद्र, कार के धमाके में जिंदा जलकर हो गई मौत

VIDEO: लड़की को जबरन अपने साथ ले जा रहा था नागेंद्र, कार के धमाके में जिंदा जलकर हो गई मौत

June 27, 2026
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक पर चला जूता, VIDEO भी सामने आया

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक पर चला जूता, VIDEO भी सामने आया

June 27, 2026
तोड़-मोड़कर पेश किया जा रहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर दिया गया बयान, केंद्र सरकार ने दी सफाई

तोड़-मोड़कर पेश किया जा रहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर दिया गया बयान, केंद्र सरकार ने दी सफाई

June 27, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In