• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ

    Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ

    MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

    MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

    England Tour पर विवादों के बीच Pak Batter's के बचाव में उतरे Coach Michael Smith

    England Tour पर विवादों के बीच Pak Batter's के बचाव में उतरे Coach Michael Smith

    SBI में 3 साल की FD पर कितना मिल रहा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिल रहे हैं फायदे

    SBI में 3 साल की FD पर कितना मिल रहा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिल रहे हैं फायदे

    मोहम्मद सिराज ने Sri Lanka दौरे पर गति घटने का कारण बताया, लंबे Break से बिगड़ी लय

    मोहम्मद सिराज ने Sri Lanka दौरे पर गति घटने का कारण बताया, लंबे Break से बिगड़ी लय

    फोन से कंट्रोल होगी SUV, हुंडई लाया स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर; पार्किंग में खड़ी कार को कोई छू भी नहीं पाएगा!

    फोन से कंट्रोल होगी SUV, हुंडई लाया स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर; पार्किंग में खड़ी कार को कोई छू भी नहीं पाएगा!

    pakistan cyber agency nccia questions mohammad rizwan imam in lahore

    pakistan cyber agency nccia questions mohammad rizwan imam in lahore

    सुबह के झटके से संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 600 अंकों की छलांग; HDFC समेत इन शेयरों में दिखी तेजी

    सुबह के झटके से संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 600 अंकों की छलांग; HDFC समेत इन शेयरों में दिखी तेजी

    FASTag का बैंक बदलना हुआ आसान, नितिन गडकरी ने शुरू की नई सुविधा; Rajmarg Yatra ऐप से होगा पूरा काम

    FASTag का बैंक बदलना हुआ आसान, नितिन गडकरी ने शुरू की नई सुविधा; Rajmarg Yatra ऐप से होगा पूरा काम

    india women crushed bangladesh harmanpreet kaur said i am happy with the team performance

    india women crushed bangladesh harmanpreet kaur said i am happy with the team performance

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    are you using your smart tv correctly you might not know about these amazing features

    are you using your smart tv correctly you might not know about these amazing features

    SBI में 3 साल की FD पर कितना मिल रहा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिल रहे हैं फायदे

    SBI में 3 साल की FD पर कितना मिल रहा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिल रहे हैं फायदे

    फोन से कंट्रोल होगी SUV, हुंडई लाया स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर; पार्किंग में खड़ी कार को कोई छू भी नहीं पाएगा!

    फोन से कंट्रोल होगी SUV, हुंडई लाया स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर; पार्किंग में खड़ी कार को कोई छू भी नहीं पाएगा!

    गलत चार्जिंग से घटती है Battery Health, इन 5 आसान तरीकों से आईफोन और एंड्रॉयड की बैटरी लाइफ लंबी चलेगी!

    गलत चार्जिंग से घटती है Battery Health, इन 5 आसान तरीकों से आईफोन और एंड्रॉयड की बैटरी लाइफ लंबी चलेगी!

    सुबह के झटके से संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 600 अंकों की छलांग; HDFC समेत इन शेयरों में दिखी तेजी

    सुबह के झटके से संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 600 अंकों की छलांग; HDFC समेत इन शेयरों में दिखी तेजी

    FASTag का बैंक बदलना हुआ आसान, नितिन गडकरी ने शुरू की नई सुविधा; Rajmarg Yatra ऐप से होगा पूरा काम

    FASTag का बैंक बदलना हुआ आसान, नितिन गडकरी ने शुरू की नई सुविधा; Rajmarg Yatra ऐप से होगा पूरा काम

    ‘माधुरी’ की घर वापसी का रास्ता साफ, Vantara ने सुप्रीम कोर्ट और HPC के आदेश पर भरी हामी

    ‘माधुरी’ की घर वापसी का रास्ता साफ, Vantara ने सुप्रीम कोर्ट और HPC के आदेश पर भरी हामी

    7000 बैंक शाखाएं बंद, ₹5500 करोड़ का कारोबार प्रभावित; बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का बड़ा असर

    7000 बैंक शाखाएं बंद, ₹5500 करोड़ का कारोबार प्रभावित; बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का बड़ा असर

    अमेरिका का नया H-1B नियम बढ़ाएगा भारतीयों की टेंशन, नौकरी जाने के बाद तुरंत छोड़ना पड़ सकता है देश; नहीं मिलेगा 60 दिनों का ग्रेस पीरियड

    अमेरिका का नया H-1B नियम बढ़ाएगा भारतीयों की टेंशन, नौकरी जाने के बाद तुरंत छोड़ना पड़ सकता है देश; नहीं मिलेगा 60 दिनों का ग्रेस पीरियड

    युद्ध से लेकर जलवायु संकट तक, BRICS में जयशंकर ने बताई दुनिया की आर्थिक चुनौतियां; टेक्नोलॉजी से दिखाया उम्मीद का रास्ता

    युद्ध से लेकर जलवायु संकट तक, BRICS में जयशंकर ने बताई दुनिया की आर्थिक चुनौतियां; टेक्नोलॉजी से दिखाया उम्मीद का रास्ता

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Actor Bhagwan Das Patel Shares Hanuman Ansh Shooting Experience

    Actor Bhagwan Das Patel Shares Hanuman Ansh Shooting Experience

    बॉडी शेमिंग को लेकर नीना गुप्ता ने दिया जवाब:67 साल की एक्ट्रेस बोलीं- 'कोई पूछे तो कह देना मैं प्रेग्नेंट हूं'

    बॉडी शेमिंग को लेकर नीना गुप्ता ने दिया जवाब:67 साल की एक्ट्रेस बोलीं- 'कोई पूछे तो कह देना मैं प्रेग्नेंट हूं'

    Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ

    Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ

    MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

    MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

    England Tour पर विवादों के बीच Pak Batter's के बचाव में उतरे Coach Michael Smith

    England Tour पर विवादों के बीच Pak Batter's के बचाव में उतरे Coach Michael Smith

    मोहम्मद सिराज ने Sri Lanka दौरे पर गति घटने का कारण बताया, लंबे Break से बिगड़ी लय

    मोहम्मद सिराज ने Sri Lanka दौरे पर गति घटने का कारण बताया, लंबे Break से बिगड़ी लय

    pakistan cyber agency nccia questions mohammad rizwan imam in lahore

    pakistan cyber agency nccia questions mohammad rizwan imam in lahore

    रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर:नई दिल्ली में नई 7 सीरीज रेंज लॉन्च हुई, डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी

    रणवीर सिंह बने BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर:नई दिल्ली में नई 7 सीरीज रेंज लॉन्च हुई, डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी

    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    india women crushed bangladesh harmanpreet kaur said i am happy with the team performance

    india women crushed bangladesh harmanpreet kaur said i am happy with the team performance

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Rajat Sharma’s Blog | BRICS: क्या मोदी, पुतिन, जिनपिंग नया world order लाएंगे?

    Rajat Sharma’s Blog | BRICS: क्या मोदी, पुतिन, जिनपिंग नया world order लाएंगे?

    ‘Aurus Senat’ से पहुंचे पुतिन, शी जिनपिंग की ‘Hongqi N701’ भी आ रही है दिल्ली, जानें इन कारों की खासियत

    ‘Aurus Senat’ से पहुंचे पुतिन, शी जिनपिंग की ‘Hongqi N701’ भी आ रही है दिल्ली, जानें इन कारों की खासियत

    ईरान दादागिरी करने वालों के सामने नहीं झुकेगा, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान की चेतावनी

    ईरान दादागिरी करने वालों के सामने नहीं झुकेगा, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान की चेतावनी

    पेजेश्कियान के हाथों को PM मोदी ने इस तरह पकड़ा, BRICS की तस्वीर को देखकर ट्रंप को लगेगी मिर्ची!

    पेजेश्कियान के हाथों को PM मोदी ने इस तरह पकड़ा, BRICS की तस्वीर को देखकर ट्रंप को लगेगी मिर्ची!

    मोदी-पुतिन की मीटिंग में क्या-क्या हुआ? 45 मिनट तक हुई बैठक, एक कार में बिजनेस एग्जिबिशन देखने पहुंचे दोनों नेता

    मोदी-पुतिन की मीटिंग में क्या-क्या हुआ? 45 मिनट तक हुई बैठक, एक कार में बिजनेस एग्जिबिशन देखने पहुंचे दोनों नेता

    उत्तराखंड के पूर्व CM के PA के घर से 32 लाख कैश, 200 ग्राम सोना, करोड़ों रुपये की महंगी घड़ियां बरामद, जानें मामला

    मदुरै में मीनाक्षी टेंपल के पास सेंट्रल थिएटर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

    मदुरै में मीनाक्षी टेंपल के पास सेंट्रल थिएटर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

    पैकेट में मिलने वाली खाने की चीजों में शुगर, नमक और फैट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से पूछे कई सवाल

    पैकेट में मिलने वाली खाने की चीजों में शुगर, नमक और फैट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से पूछे कई सवाल

    सिकंदराबाद में आर्मी की छावनी से चोरी हुआ हथियारों का पूरा जखीरा बरामद, पूर्व हवलदार गिरफ्तार

    सिकंदराबाद में आर्मी की छावनी से चोरी हुआ हथियारों का पूरा जखीरा बरामद, पूर्व हवलदार गिरफ्तार

    कांग्रेसी मंत्री के ठिकानों से 3.3 करोड़ रुपये कैश बरामद, कर्नाटक में सतीश जारकीहोली के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन

    कांग्रेसी मंत्री के ठिकानों से 3.3 करोड़ रुपये कैश बरामद, कर्नाटक में सतीश जारकीहोली के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

Rajat Sharma’s Blog | रक्षा के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग: मोदी का प्लान

by krutikadalvibiz
September 26, 2025
in Blog, Lifestyle
242 10
0
Rajat Sharma’s Blog | रक्षा के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग: मोदी का प्लान
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Rajat sharma, INDIA TV- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा।

भारत की सुरक्षा को लेकर कई बड़े खुलासे हुए। पहली खबर ये कि DRDO ने गुरुवार को अग्नि प्राइम मिसाइल का टेस्ट किया जो रेल की पटरियों से लॉन्च की जा सकती है। अग्नि प्राइम 2000 किलोमीटर की दूरी पर मार कर सकती है। पाकिस्तान का कोना-कोना इसकी मार के दायरे में है।

दूसरी खबर, भारत और रूस मिलकर हमारे देश में ही सुखोई-57 फाइटर जेट बनाएंगे। ये 5th जेनरेशन फाइटर प्लेन्स दुनिया के सबसे खतरनाक फायटर जेट्स में से एक हैं।

तीसरी खबर है कि भारत और रूस मिलकर दुनिया का सबसे एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम S-500 air defence system भारत में ही बनाएंगे। ये एयर डिफेंस सिस्टम भारतीय वायुसेना का सुदर्शन चक्र होगा जिसे कोई भेद नहीं पाएगा।

चौथी खबर ये कि हमारे देश में बने तेजस फाइटर प्लेन बनकर तैयार हैं। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के साथ तेजस फाइटर बनाने के लिए 62 हजार 370 करोड़ रुपये का समझौता किया है।

पांचवीं खबर ये कि अमेठी की फैक्ट्री में भारत और रूस मिलकर AK-203 राइफल्स बनाना शुरू कर चुके हैं। शेर नाम की ये राइफल इस साल की आखिर तक पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनेगी। ये दुनिया की सबसे एडवांस्ड राइफल है जिसकी टेक्नोलॉजी रूस ने भारत को ट्रांसफर की है।

अग्नि प्रइम मिसाइल को भारत में कहीं भी ले जाया जा सकता है, जहां रेल लाइन है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुवाहाटी से गुजरात तक फैला रेलवे का विशाल नेटवर्क अब अग्नि बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए न तो लॉन्चर्स को ज़मीन के नीचे छुपाने की ज़रूरत रहेगी, न आनन-फानन में लॉन्च प्लेटफॉर्म तैयार करना होगा।

रेलवे प्लेटफॉर्म से बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता फिलहाल  सिर्फ़ रूस, चीन और अमेरिका के पास मौजूद है। नॉर्थ कोरिया भी बैलिस्टिक मिसाइल को रेलवे मोबाइल प्लेटफॉर्म से लॉन्च करने की कोशिश कर रहा है।

रेलवे प्लेटफॉर्म से बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता क्यों महत्वपूर्ण है, उसका एक उदाहरण देना चाहता हूं। इस साल जून में जब ईरान और इज़रायल के बीच 12 दिनों का युद्ध हुआ था, तब इज़रायल की वायु सेना बार-बार ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स को टारगेट कर रही थीं। जब भी ईरान की सेना लॉन्चर्स को खुले में ले आते, तब तक इज़राइल की वायु नेसा सैटेलाइट से उसकी लोकेशन  का पता लगा कर लॉन्चर्स को हवाई हमले में तबाह कर देती थी। इसी वजह से ईरान को अपनी मिसाइल्स और लॉन्चर्स का ठिकाना बार-बार बदलना पड़ रहा था। लम्बी दूरी की मिसाइल्स होने के बावजूद ईरान इज़रायल का कोई खास नुकसान नहीं कर पाया।

अब भारत के पास 2000 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि प्राइम मिसाइल है जो एटम बम ले जा सकती है और इस मिसाइल को कहीं से भी लॉन्च किया जा सकता है। इसलिए अग्नि प्राइम अब और भी घातक हो गई है। दिल्ली से पाकिस्तानी फ़ौज का हेडक्वार्टर रावलपिंडी और उसकी वायु सेना का सबसे बड़ा बेस नूर ख़ान सिर्फ़ साढ़े सात सौ किलोमीटर दूर हैं। ऐसे में भारत पटना में रेलवे की पटरी से भी रावलपिंडी, लाहौर और इस्लामाबाद को अग्नि प्राइम मिसाइल से टारगेट कर सकता है।

भारत जल्द ही रूस के साथ सुखोई-57 फाइटर jets के  साझा उत्पादन के लिए समझौता कर सकते हैं। सुखोई-57 fifth generation का stealth फाइटर प्लेन है। ये रेडार की पकड़ में नहीं आता। जब अमेरिका ने भारत को F-35 फाइटर जेट बेचने का ऑफ़र दिया था, उसके बाद ही रूस ने भारत को सुखोई-57 के ज्वाइंट प्रोडक्शन का प्रस्ताव दिया था।

सुखोई-57 के साथ ही रूस ने अपने S-70B कॉम्बैट ड्रोन के ज्वाइंट प्रोडक्शन का ऑफ़र दिया है। रूस की सुखोई कंपनी इस ड्रोन को सुखोई-57 फाइटर जेट के साथ अटैक के लिए डेवेलप कर रही है। ये ड्रोन दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस पर हमला करेगा, और फाइटर जेट दुश्मन के ठिकानों को तबाह करेगा। रूस चाहता है कि सुखोई-57 फाइटर जेट के अलावा, भारत रूस के लेटेस्ट एयर डिफेंस सिस्टम S-500 का भी ज्वांइन्ट प्रोडक्शन करे।

S-500 प्रोमेथियस दुनिया के सबसे एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम्स में से एक है। ये एयर डिफेंस सिस्टम  दुश्मन की बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों को भी हवा में ही मार सकता है। रूस ने S-500 एयर डिफेंस सिस्टम क्राइमिया में यूक्रेन के ख़िलाफ़ तैनात किया है।  S-500 इतना शक्तिशाली है कि ये दुश्मन के stealth fighter jets  और low earth orbit सैटेलाइट्स तक भी गिरा सकता है।

दिसंबर में रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन भारत आएंगे। उम्मीद है उसी दौरान समझौतों पर दस्तखत होंगे। भारत रूस के साथ पहले ही ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का उत्पादन कर रहा है जिसके तीनों version भारत की तीनों सेनाओं के पास हैं। इसके अलावा  रूस की  AK-203 राइफलों का भी ज्वाइंट प्रोडक्शन भारत में शुरू हो चुका है। AK-203 राइफलें बनाने की फैक्ट्री, उत्तर प्रदेश के अमेठी में है। इस ज्वाइंट प्रोजेक्ट के लिए Indo-Russian Rifles Private Limited के नाम से एक अलग कंपनी बनाई गई है जिसकी कमान थल सेना के मेजर जनरल एस के शर्मा के पास है।

मेजर जनरल एस के शर्मा ने बताया कि पिछले 18 महीनों में इस फैक्ट्री में बनी 18 हज़ार राइफल्स सेना को सौंपी जा चुकी हैं। इस साल दिसंबर तक 22 हज़ार और राइफलें सेना को सौंप दी जाएंगी। अमेठी की फैक्ट्री को दस साल में 6 लाख से ज़्यादा AK-203 राइफलें बनाने का ठेका मिला है।

वायु सेना की ताक़त बढ़ाने के लिए गुरुवार को रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ तेजस मार्क-1 स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान ख़रीदने के समझौते पर दस्तखत किए। 62 हज़ार 370 करोड़ रुपए के इस समझौते के तहत वायु सेना को 68 सिंगल seater  तेजस फाइटर जेट और 29 twin seater trainer विमान मिलेंगे। वायु सेना को तेजस fighter jets की डिलिवरी 2027-28 से शुरू होगी और अगले छह साल में पूरी की जाएगी। ये गर्व की बात है कि आज हम अपने देश में Fighter Jets बना रहे हैं और Air Defence System बनाने की तैयारी कर रहे हैं। नए जमाने में सुरक्षा के लिहाज से ये जरूरी है कि जितना हो सके हथियार अपने देश में बनें, हथियारों की पूरी technology transfer की जाए ताकि युद्ध के दौरान किसी का मुंह ना देखना पड़े।

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त ये जरूरत महसूस हुई। ऑपरेशन सिंदूर ने ये भी साबित कर दिया कि भारत में बनी Missiles किसी से कम नहीं हैं। इस छोटी सी जंग में ब्रह्मोस ने जो कमाल दिखाया, उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है। आजादी के बाद 60-65 साल तक किसी ने नहीं सोचा कि हम अपने देश में हथियार बनाएं। सारा ध्यान करोड़ों रुपये के हथियारों के आयात पर होता था। हर रक्षा सौदे में दलाली खाए जाने की खबरें आती थीं। नरेंद्र मोदी ने इस सोच को बदला। मोदी ने नीति बनाई कि भारत को अपनी रक्षा के लिए हथियार अपने यहां बनाने चाहिए, technology transfer पूरी तरह होना चाहिए। इसकी शुरुआत हो चुकी है लेकिन रक्षा की जरूरतें बहुत बड़ी होती है। इसीलिए हम पूरी तरह आत्मनिर्भर हो पाएं, इसमें समय लगेगा। अंग्रेजी में एक कहावत है, Well begun is half done और भारत में जिस तरह की मिसाइल, जिस तरह की राइफल, जिस तरह के फाइटर जेट बन रहे हैं, वह एक शुभ संकेत हैं।

लद्दाख को राज्य का दर्ज़ा : बातचीत शुरू हो

लेह और कारगिल में इस समय शांति है और दोनों जगहों पर सुरक्षा बल गश्त लगा रहे हैं। बुधवार को जो हिंसा और आगजनी हुई, उसके बाद तनाव तो है, पर हालात शांत है। गृह मंत्रालय ने 10 बिंदुओं वाला एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि लद्दाख में हुई हिंसा राजनीतिक साजिश का नतीजा थी और इसके लिए कुछ हद तक सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी जिम्मेदार है। बयान में कहा गया कि वांगुचक ने अपने भाषण  में अरब स्प्रिंग स्टाइल के प्रोटेस्ट और नेपाल के GEN-Z आंदोलन का ज़िक्र किया। इसी से प्रभावित होकर नौजवानों ने लद्दाख में आगज़नी की।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि सरकार High Powered Committee और Sub-committees के ज़रिए अलग-अलग पार्टियों औऱ नेताओं के साथ बातचीत कर रही है। लद्दाख की अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण को 45 से बढ़ाकर 84  फीसद कर दिया गया है। 1800 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। लोकल काउंसिल में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया गया है। सरकार ने भोती और पुर्गी को official language का दर्जा भी दे दिया है।

सोनम वांगचुक का कहना है कि सरकार उन्हें बलि का बकरा बना रही है, उनका इस हिंसा से कोई लेना देना नहीं हैं। लेह में जो हुआ, उसकी वजह से उन्होंने अपना अनशन खत्म किया जिससे हालात ठीक हों। वांगचुक ने कहा कि GEN-Z शब्द का इस्तेमाल उन्होंने किसी दूसरे संदर्भ में किया था, लेकिन उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया।

सोनम वांगचुक कुछ भी कहें लेकिन जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनसे लगता है कि उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सरकार ने वांगचुक के NGO “स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख” का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया है। FCRA का लाइसेंस रद्द होने के बाद वांगचुक विदेशों से चंदा नहीं ले पाएंगे। जांच में पता ये चला है कि वांगचुक के NGO ने FCRA का लाइसेंस मिलने से पहले ही विदेशों से चंदा लेना शुरू कर दिया था और विदेशों से मिले पैसे को दूसरे काम में लगाया गया। इसके अलावा सोनम वांगचुक की संस्था हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव लर्निंग को दी गई 1,076 कनाल ज़मीन की 40 साल की लीज भी रद्द कर दी गई है।

लेह में जो दुखद मौतें हुईं, जिस तरह से हिंसा हुई, उससे सबक सीखने की जरूरत है। हो सकता है कि सोनम वांगचुक ने लोगों को भड़काया हो, हो सकता है इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो, ये भी माना जा सकता है कि वांगचुक ने license मिलने से पहले विदेशियों से चंदे लिए हों, पर इन सब बातों की वजह से असली मसले को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

अगर लद्दाख के लोग पूर्ण राज्य का दर्जा मांग रहे हैं, तो उनसे बात की जानी चाहिए थी। लोग नौकरियों की मांग कर रहे हों। अगर भर्ती शुरू हो गई, तो ये बात लोगों को समझाने की जरूरत थी। अब भी देर नहीं हुई है। हालात काबू में हैं। लद्दाख के लोग अपने हैं, शांतिप्रिय हैं, लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। उनको विश्वास में लेकर बात करने में अब देर नहीं करनी चाहिए। उनको ये यकीन दिलाने की जरूरत है कि सरकार उनकी सारी बातों पर सहानुभूति से विचार करेगी और रास्ता निकालेगी। (रजत शर्मा)

देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 25 सितंबर, 2025 का पूरा एपिसोड

Latest India News

Tags: Blogdefencedefence IndiaIndia defencepm modiquantum jumpRajatRajat Sharma BlogRajat sharma blog on defenceSharmasइंडियाककषतरछलगडिफेंसपलनपीएम मोदीबडभरतममदरकषरजत शर्मा ब्लॉग
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Actor Bhagwan Das Patel Shares Hanuman Ansh Shooting Experience

Actor Bhagwan Das Patel Shares Hanuman Ansh Shooting Experience

September 11, 2026
बॉडी शेमिंग को लेकर नीना गुप्ता ने दिया जवाब:67 साल की एक्ट्रेस बोलीं- 'कोई पूछे तो कह देना मैं प्रेग्नेंट हूं'

बॉडी शेमिंग को लेकर नीना गुप्ता ने दिया जवाब:67 साल की एक्ट्रेस बोलीं- 'कोई पूछे तो कह देना मैं प्रेग्नेंट हूं'

September 11, 2026
Rajat Sharma’s Blog | BRICS: क्या मोदी, पुतिन, जिनपिंग नया world order लाएंगे?

Rajat Sharma’s Blog | BRICS: क्या मोदी, पुतिन, जिनपिंग नया world order लाएंगे?

September 11, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In