• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    यूपी को मिली 3650 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी ने किया 8 नेशनल हाइवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास; जौनपुर समेत 5 जिलों की बदलेगी तस्वीर

    उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, धामी सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी; 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

    शेयर बाजार की बंपर ओपनिंग, सेंसेक्स 1400 तो निफ्टी 400 अंक उछला; दिवाली से पहले निवेशकों की दौलत ₹10 लाख करोड़ बढ़ी

    ग्रेटर नोएडा के लोगों को जाम से मिलेगी राहत, गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल के लिए खुला

    1 दिसंबर से बदल जाएगा NPS से जुड़ा बड़ा नियम, PFRDA ने पेंशन स्कीम के नाम और डिस्प्ले को लेकर जारी किए नए निर्देश

    Virat Kohli मना रहे 38वां जन्मदिन, Team India के इस दिग्गज के नाम दर्ज हैं 50 ODI शतक

    धनतेरस से पहले अचानक महंगा हुआ सोना-चांदी, दो दिन में Silver ₹14,000 तो Gold ₹7000 चढ़ा; क करें 24k और 22k का नया रेट

    कच्चे तेल की कीमतों में तूफानी गिरावट, एक हफ्ते में 16% टूटा क्रूड ऑयल; 94 डॉलर के नीचे फिसला भाव

    Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

    BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा, गुजरात सरकार ने महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया

    I4C और CERT-In ने जारी की गंभीर चेतावनी, भारतीय बैंकों और फिनटेक कंपनियों पर AI आधारित साइबर हमले का खतरा

    धनतेरस से पहले 4800 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी 9000 रुपये की बंपर तेजी- चेक करें आज के ताजा भाव

    धनतेरस से पहले 4800 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी 9000 रुपये की बंपर तेजी- चेक करें आज के ताजा भाव

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Salman Khan Matrubhumi Trailer Launch Mumbai

    ऑटो रोकने के लिए सड़क पर चिल्लाई थीं करीना:सैफ को खून से लथपथ देखकर दौड़ी; तैमूर ने पूछा था- क्या अब्बा मरने वाले हैं

    ऑटो रोकने के लिए सड़क पर चिल्लाई थीं करीना:सैफ को खून से लथपथ देखकर दौड़ी; तैमूर ने पूछा था- क्या अब्बा मरने वाले हैं

    Virat Kohli मना रहे 38वां जन्मदिन, Team India के इस दिग्गज के नाम दर्ज हैं 50 ODI शतक

    Virat Kohli मना रहे 38वां जन्मदिन, Team India के इस दिग्गज के नाम दर्ज हैं 50 ODI शतक

    मूवी रिव्यू-'रामायण पार्ट वन':रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म

    मूवी रिव्यू-'रामायण पार्ट 1':रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म

    Sunanda Sharma Live at CGC Landran Mohali

    Sunanda Sharma Live at CGC Landran Mohali

    Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

    Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

    BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

    BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

    दिवाली पार्टियों में पहुंचे सेलेब्स:अक्षय कुमार के बेटे आरव के लुक ने खींचा ध्यान; अजय देवगन बेटे युग के साथ आए नजर, मृणाल-मौनी भी पहुंचीं

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

    चक्रवात अर्नब से प्रभावित परिवारों को मिलेगी ₹2500 की आर्थिक मदद, ओडिशा सरकार ने जारी किया राहत पैकेज

    ‘नफरत फैलाना हिंदुत्व है’, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, भाजपा भड़की

    राहुल गांधी की रैली के जवाब में व्यापारियों का संगठन CAIT मनाएगा ‘धिक्कार दिवस’, कहा- ‘प्रदर्शन का अधिकार दूसरे की आजीविका छीनने का लाइसेंस नहीं’

    प्रियांक खरगे ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को ‘विलेज इडियट’ क्यों कहा? बोले- क्या उनके पास बुनियादी समझ भी नहीं है

    कांग्रेस ज्यादा सांसद कैसे जिता सकती है? किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दी ये 7 सलाह

    रेप-पॉक्सो मामलों में तुरंत मिलेगा इंसाफ! मोदी कैबिनेट ने 2031 तक बढ़ाई फास्ट ट्रैक कोर्ट योजना, अबतक निपटा चुकी है 4 लाख से ज्यादा केस

    शहर-शहर BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मुहिम, करनाल में गृहमंत्री शाह तो गाजियाबाद में CM योगी करेंगे मार्च

    15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम अपडेट

    मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता, तेलंगाना के खम्मम में बड़ा हादसा

    मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता, तेलंगाना के खम्मम में बड़ा हादसा

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

Rajat Sharma’s Blog | राम मंदिर : क्या व्यवस्था ठीक ठाक है?

by Dainik Mirror
July 11, 2026
in Blog, Lifestyle
242 10
0
Rajat Sharma’s Blog | राम मंदिर : क्या व्यवस्था ठीक ठाक है?
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चढ़ावे में चोरी पकड़े जाने के बाद अब राम मंदिर के प्रबंधन में आमूल परिवर्तन करने की तैयारी है। ट्रस्ट में नए सदस्य आएंगे, ट्रस्ट की डीड में बदलाव होगा क्योंकि वर्तमान bye-laws  में किसी सीईओ की नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं हैं। ट्रस्ट डीड में बदलाव करके CEO की नियुक्ति का प्रावधान जोड़ा जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के साथ साथ बाकी सदस्यों की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी। चोरी के खुलासे के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लापरवाही भी सामने आई है। अब SBI के अलावा दूसरे बैंकों में भी चढ़ावे की रकम को रोटेशन के हिसाब से जमा करने की व्यवस्था की जाएगी। राम मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ने वाले वकील के. पारासरन राम मंदिर ट्रस्ट के फाउंडिंग ट्रस्टी हैं। ट्रस्ट के नियमों में बदलाव की जिम्मेदारी के. पारासरन को सौंपी गई है। पारासरन अपने सुझाव 22 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की मीटिंग में रखेंगे। उसी मीटिंग में तीन सदस्यों की कमेटी मंदिर के CEO के लिए तीन नामों का सुझाव देगी। CEO के नाम का फैसला इसी बैठक में होगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने सिंधी समाज को चांदी की 200 ईंटों का रिकॉर्ड सबूतों के साथ भेज दिया है। विश्व सिंधी सेवा संगम के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजू मनवानी ने 200 किलो चांदी की ईंटें 26 जनवरी 2021 को चंपत राय को सौंपी थीं लेकिन चढ़ावा में चोरी की खबरों के बाद राजू मनवानी ने चांदी की ईंटों को लेकर भी आशंकाएं जताई थी।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरि ने शुक्रवार को सिंधी सेवा संगम को चांदी की इन ईंटों के बारे में पूरी जानकारी दी। गोविन्द देव गिरि ने बताया कि चांदी की सारी ईंटे सुरक्षित हैं, चढ़ावे के रजिस्टर में एंट्री है, एक-एक किलो चांदी की दो सौ ईंटों को अगस्त 2024 में मिंट कॉरपोरेशन की हैदराबाद ब्रांच को भेजा गया था। वहां पर इन्हें गला कर 20-20 किलो की चांदी की ईंटों में ढाला गया और अब ये अयोध्या में स्टेट बैंक की शाखा के लॉकर में सुरक्षित रखी हैं। राजू मनवानी ने राम मंदिर ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। राम मंदिर में अब CEO आ जाएगा, बैंक बदल जाएगा, विजिलैंस की व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी, लूटने वालों से कैश की बरामदगी हो गई, चोरी के पैसे से खरीदी गई संपत्ति जब्त कर ली जाएगी, सोने की रामचरितमानस मिल गई, चांदी की सारी ईंटें सुरक्षित हैं। प्रभु राम के मंदिर में व्यवस्था पटरी पर आने लगी है। योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि अगले साल विधानसभा चुनाव में उनके विरोधी राम मंदिर में चोरी के मुद्दे का इस्तेमाल न कर पाएं।
 
क्या दलित वोटर्स मायावती से दूर हो रहे हैं?
लम्बे वक्त के बाद बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती सामने आईं। मायावती ने चन्द्रशेखर आजाद जैसे नेताओं को दलितों का दुश्मन बताया, कहा कि वोटों के चक्कर में कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहाने दलितों के बीच पहुंच जाते हैं, उनके लिए करते तो कुछ नहीं, उल्टे गरीबों को कानूनी पचड़ों में फंसा कर गायब हो जाते हैं। मुद्दा था, मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या का। मेरठ के SSP ने भीम आर्मी के प्रदर्शनकारियों की पिटाई कर दी, उन्हें थप्पड़ मारे..शुक्रवार को चन्द्रशेखर आजाद रावण दलित लड़की के परिवार से मिलने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। दो घंटे बाद पुलिस ने उन्हें मेरठ में घुसने की इजाजत दी। 
चन्द्रशेखर ने मायावती को जवाब दिया, कहा, अगर मायावती को दलितों के दर्द का वाकई एहसास होता तो घर में बैठकर बयान न देतीं, मेरठ में पीडित परिवार से मिलतीं। मेरठ में यूपी की बेटी की हत्या दुखद और निंदनीय है। इस पर सियासत होना स्वाभाविक है। मायावती को लगता है कि दलित वोट उनके हाथ से खिसकने लगा है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर चंद्रशेखर आजाद पर वार किया, पर मायावती की समस्या ये है कि वो सिर्फ लिखा हुआ बयान पढ़कर काम चलाना चाहती हैं। अब वो पब्लिक के बीच दिखाई नहीं देतीं और लोगों को भी सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मना कर रही हैं। उनकी इस कमी का फायदा दूसरे दलित नेता उठा रहे हैं लेकिन मायावती बदलने को तैयार नहीं हैं।

क्या शरद पवार NDA में जाएंगे?
महाराष्ट्र में इस वक्त उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस के नेता जबरदस्त टेंशन में हैं क्योंकि चर्चा है कि शरद पवार NDA के साथ जा सकते हैं। गुरुवार को शरद पवार की डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात हो गई, पांच मिनट अकेले में बात हुई। इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया। बीजेपी के नेताओं ने कहना शुरू कर दिया कि शरद पवार महाराष्ट्र के सबसे बड़े, सबसे सीनियर और सबसे सम्माननीय नेता हैं, अगर वो साथ आएंगे तो उनका स्वागत होगा। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी कहा कि शरद पवार वक्त की नब्ज़ पहचानते हैं, अगर वो महायुति में आते हैं तो इसमें आश्चर्य की क्या बात है।उद्धव ठाकरे की शिव सेना भड़क गई। संजय राउत ने कहा कि शरद पवार कहीं भी मीटिंग कर सकते थे, मंत्रालय में एकनाथ शिंदे के केबिन में जाने की क्या ज़रूरत थी। इस तरह की हरकतों से शरद पवार की विश्वसनीयता खत्म होती है।
संजय राउत ने कहा, अगर शरद पवार को गद्दारों के साथ बैठना है तो उन्हें अपने साथ हुए धोखे पर बात नहीं करनी चाहिए। एकनाथ शिंदे ने कहा, अगर कोई आपके घर आए तो उसका सम्मान करना महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा है। सीनियर लीडर शरद पवार आए तो उन्होंने वही किया जो उन्हें करना चाहिए था। आदित्य ठाकरे ने कहा राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने अपनी सीट शरद पवार के सम्मान में छोड़ दी थी, इसके बाद भी शरद पवार अगर एकनाथ शिंदे के साथ बैठेंगे तो दुख होना स्वाभाविक है। शरद पवार के हर पार्टी में दोस्त हैं, सब जगह उनके रिश्ते हैं, इसीलिए वो कहां बैठे, किसके साथ बैठे, ये मुद्दा नहीं होना चाहिए। लेकिन उद्धव सेना को तो शिंदे का नाम सुनते ही मिर्ची लग जाती है। उन्होंने ये भी नहीं सोचा कि शरद पवार वाकई में महाराष्ट्र के सबसे सीनियर और सबसे अनुभवी नेता हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता और राजनीति पर पकड़ दोनों कमाल की हैं। मुझे ये तो मालूम था कि पवार साहब कैसे प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए। कुर्सी सामने थी और वह चूक गए लेकिन ये आज पहली बार सुना कि वो राष्ट्रपति बनते बनते भी रह गए।

क्या मिलावट करने वालों को फांसी दी जानी चाहिए?
एक खबर आपको सावधान करने वाली है। ढाबों और रेस्त्रां में खाने के बाद आप जो सौंफ खाते हैं, वो मिलावटी और ज़हरीली हो सकती है। गुजरात के मेहसाणा में 26 हजार किलो जहरीली सौंफ ज़ब्त हुई। ये सौंफ देखने में हरी दिखती हैं लेकिन हकीकत में इसे जहरीले रंगों से रंगा गया था। मेहसाणा के ऊंझा इलाके की इस फैक्ट्री में सौंफ की सफाई होती थी, पैक करके पूरे देश में सप्लाई होती थी। अफसरों ने देखा कि बोरों में भरी सौंफ सड़ी हुई थी, उनमें फफूंद लग चुके थे, कीड़े पड़ चुके थे। जिन बोरों में सौंफ भरी गई थी, उन बोरों का रंग भी हरा हो गया था। कमरे की दीवारें हरे रंग में रंगी थी। जांच हुई तो पता लगा कि फैक्ट्री मालिक सड़ी हुई घटिया सौंफ खऱीद कर उसे कपड़ों को रंगने वाले हरे रंग से रंग देता था। कुछ दिन पहले अहमदाबाद के सौ से ज्यादा होटल्स और रेस्ट्रां पर रेड की गई। इन होटल्स में परोसे जाने वाली पनीर की जांच की गई…तो पता लगा कि किसी भी होटल में मिल्क पनीर का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। सब्जियों को रंग कर बेचने की खबर अक्सर आती हैं, ये चिंता की बात है। दुनिया के कई देशों में इस तरह की हरकतें करने वालों के लिए मौत की सजा का प्रावधान है। इसी तरह का कानून हमारे देश में भी होना चाहिए। (रजत शर्मा)

देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 10 जुलाई, 2026 का पूरा एपिसोड

Tags: BlogRajatRajat SharmaRajat Sharma BlogRajat Sharma Blog LatestRajat Sharma Blog on Ram Mandir donation theftSharmasकयठकमदररजत शर्मा ब्लॉगरमराम मंदिर चंदा चोरीवयवसथह
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
यूपी को मिली 3650 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी ने किया 8 नेशनल हाइवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास; जौनपुर समेत 5 जिलों की बदलेगी तस्वीर

यूपी को मिली 3650 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी ने किया 8 नेशनल हाइवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास; जौनपुर समेत 5 जिलों की बदलेगी तस्वीर

November 5, 2026
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, धामी सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी; 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, धामी सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी; 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

November 5, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In