• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    नमो भारत ट्रेन में शुरू हुई ट्रिप पास की सुविधा, अब बार-बार टिकट खरीदने या कार्ड रिचार्ज कराने की नहीं पड़ेगी जरूरत

    अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने का रास्ता हुआ महंगा, US ने EB-5 प्रोग्राम की फीस में की भारी बढ़ोतरी; भारतीयों पर पड़ेगा सीधा असर

    Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

    Mohsin Naqvi के खिलाफ ACC Board के 3 सदस्य, Bangladesh को मिल सकती है कमान

    Guwahati ODI: Jasprit Bumrah की गैरमौजूदगी में Nitish Kumar Reddy और गेंदबाजी पर नजरें

    IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

    नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयर ने बढ़ाया नेटवर्क, दो और शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें; जानें पूरा शेड्यूल

    शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, 6 महीने के निचले स्तर के करीब सेंसेक्स-निफ्टी; बैंकिंग-IT शेयरों में भारी बिकवाली

    Asian Games में बारिश से सभी क्वार्टर फाइनल रद्द, Semi Final में Sri Lanka से भिड़ेगा India

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर को मिली मंजूरी, इन दो बड़े शहरों के बीच दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    नमो भारत ट्रेन में शुरू हुई ट्रिप पास की सुविधा, अब बार-बार टिकट खरीदने या कार्ड रिचार्ज कराने की नहीं पड़ेगी जरूरत

    नमो भारत ट्रेन में शुरू हुई ट्रिप पास की सुविधा, अब बार-बार टिकट खरीदने या कार्ड रिचार्ज कराने की नहीं पड़ेगी जरूरत

    अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने का रास्ता हुआ महंगा, US ने EB-5 प्रोग्राम की फीस में की भारी बढ़ोतरी; भारतीयों पर पड़ेगा सीधा असर

    अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने का रास्ता हुआ महंगा, US ने EB-5 प्रोग्राम की फीस में की भारी बढ़ोतरी; भारतीयों पर पड़ेगा सीधा असर

    uber awesome feature your ride otps are now remembered automatically

    is your budget 30000 you will be amazed by the features of the primebook 2 max

    is your budget 30000 you will be amazed by the features of the primebook 2 max

    नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयर ने बढ़ाया नेटवर्क, दो और शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें; जानें पूरा शेड्यूल

    नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयर ने बढ़ाया नेटवर्क, दो और शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें; जानें पूरा शेड्यूल

    शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, 6 महीने के निचले स्तर के करीब सेंसेक्स-निफ्टी; बैंकिंग-IT शेयरों में भारी बिकवाली

    शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, 6 महीने के निचले स्तर के करीब सेंसेक्स-निफ्टी; बैंकिंग-IT शेयरों में भारी बिकवाली

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर को मिली मंजूरी, इन दो बड़े शहरों के बीच दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर को मिली मंजूरी, इन दो बड़े शहरों के बीच दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन

    अनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त

    दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया बारापुल्ला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन; ईस्ट से साउथ दिल्ली जाना होगा आसान

    अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? RBI की हॉलीडे लिस्ट आई सामने, इस राज्य में 12 दिन नहीं होगा कामकाज

    अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? RBI की हॉलीडे लिस्ट आई सामने, इस राज्य में 12 दिन नहीं होगा कामकाज

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत:रकुल प्रीत सिंह के ससुर लंदन में भर्ती; संपर्क करने पर अकेला छोड़ने को कहा

    Urvashi Rautela AI Company Legal Notice

    Urvashi Rautela AI Company Legal Notice

    Madras High Court Ajay Devgn Drishyam 3 Copyright Controversy

    राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

    Hrishikesh Mukherjee Birth Anniversary | Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Story

    ट्रोलिंग पर रेणुका शहाणे बोलीं:नकारात्मकता डिप्रेशन तक पहुंचा सकती है, ‘दुपहिया’ में भूगोल बने स्पर्श बोले- इमेज नहीं, चुनौतीपूर्ण किरदार जरूरी हैं

    ट्रोलिंग पर रेणुका शहाणे बोलीं:नकारात्मकता डिप्रेशन तक पहुंचा सकती है, ‘दुपहिया’ में भूगोल बने स्पर्श बोले- इमेज नहीं, चुनौतीपूर्ण किरदार जरूरी हैं

    ट्रोलिंग पर रेणुका शहाणे बोलीं:नकारात्मकता डिप्रेशन तक पहुंचा सकती है, ‘दुपहिया’ में भूगोल बने स्पर्श बोले- इमेज नहीं, चुनौतीपूर्ण किरदार जरूरी हैं

    ट्रोलिंग पर रेणुका शहाणे बोलीं:नकारात्मकता डिप्रेशन तक पहुंचा सकती है, ‘दुपहिया’ में भूगोल बने स्पर्श बोले- इमेज नहीं, चुनौतीपूर्ण किरदार जरूरी हैं

    Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

    Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

    Mohsin Naqvi के खिलाफ ACC Board के 3 सदस्य, Bangladesh को मिल सकती है कमान

    Mohsin Naqvi के खिलाफ ACC Board के 3 सदस्य, Bangladesh को मिल सकती है कमान

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    भारत ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘कश्मीर मुद्दे पर किसी बाहरी पक्ष का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं’

    भारत की समुद्र में बड़ी कार्रवाई, करीब 3 हजार करोड़ का ड्रग्स जब्त किया, 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े, सामने आया VIDEO

    श्रद्धालु ध्यान दें, पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में आज 4 घंटे बंद रहेंगे दर्शन; सामने आई वजह

    महाराष्ट्र से लेकर असम-मणिपुर तक आज भारी बारिश के आसार, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    इंडिया गठबंधन में दरार, AAP नेता संजय सिंह के बयान पर भड़की कांग्रेस, नेता ने सुना दी खरी खोटी

    कांग्रेस से खटपट के बीच DMK का बड़ा दांव, ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रस्ताव पर कही ये बात

    YouTube पर दौलत फ्लेक्स करती थीं… चोरों ने घर खाली कर दिया! अब पुलिस ने 4 को दबोचा, 1 करोड़ के गहने बरामद

    थरूर बोले- गांधी जयंती पर धरना करो, खरगे बोले- आप भी आ जाइए, सिर्फ अंग्रेजी अखबारों में लेख मत लिखते रहिए

    केरल, पंजाब और हिमाचल में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे दी? स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर अटैक

    Rajat Sharma’s Blog : खतरनाक AI-generated videos से दंगे कैसे करवाते हैं

    Rajat Sharma’s Blog : खतरनाक AI-generated videos से दंगे कैसे करवाते हैं

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

Rajat Sharma’s Blog | CBSE: बिना ट्रायल के नया सिस्टम क्यों लागू हुआ?

by Dainik Mirror
June 3, 2026
in Blog, Lifestyle
240 12
0
Rajat Sharma’s Blog | CBSE: बिना ट्रायल के नया सिस्टम क्यों लागू हुआ?
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CBSE को फिर सवालों का सामना करना पड़ा। CBSE और शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया था कि बारहवीं का इम्तिहान देने वाले छात्रों की कॉपी का रि-इवैल्यूएशन प्रॉसेस 1 जून से शुरू होगा। लेकिन पहले ही दिन वेबसाइट जवाब दे गई। दूसरे दिन, आज 2 जून को वेबसाइट चालू हुई। CBSE ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वेबसाइट में कुछ तकनीकी दिक्कतें थी। वेबसाइट शुरू होते ही छात्र अपनी कॉपी री-चेक कराने के लिए अप्लाई कर पाएंगे।

इससे पहले  CBSE ने 22 मई से रि-इवैल्यूएशन की वेबसाइट ओपन की थी लेकिन जब चार लाख से ज़्यादा छात्रों ने अपनी स्कैन्ड answer-sheets मांगने के लिए अप्लाई किया तो वेबसाइट बैठ गई। बहुत से छात्र फीस का भुगतान नहीं कर पाये। CBSE ने 1 जून से revamped वेबसाइट शुरू करने का भरोसा दिया था लेकिन पहले ही दिन CBSE अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। CBSE के ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर नए सवाल उठे। आरोप लगा कि बच्चों की कॉपी को मोबाइल से स्कैन किया गया था, इसी वजह से कॉपी धुंधली नजर आ रही थीं। उन पर क्लिप्स के निशान थे। ये गड़बड़ी OSM का ठेका लेने वाली कंपनी Co-empt की तरफ से हुई थी।

वहीं CBSE ने OSM के लिए answer sheets को जिस पोर्टल पर अपलोड किया था उसको हैक करके छात्रों की कॉपी को पब्लिक डोमेन में डाला गया। एथिकल हैकर्स ने कहा कि CBSE ने वेबसाइट सिक्योर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाये। उसी वजह से बच्चों की कॉपी पब्लिक डोमेन में आ गई। ये छात्रों की निजता की सुरक्षा में बड़ी खामी है। CBSE ने इस मामले में भी अपनी गलती मान ली है और सिस्टम को सुधारने का वादा किया है। इसके अलावा CBSE OSM का ठेका लेने वाली कंपनी Co-empt के ऊपर भारी जुर्माना लगाने और भविष्य में उसे ठेका न देने जैसे कड़े क़दम उठाने पर भी विचार कर रही है। CBSE ने डिजिटल सिस्टम लागू तो किया था छात्रों की भलाई के लिए, Re-evaluation को मजबूत बनाने के लिए लेकिन इसे बिना पूरी तरह टेस्टिंग के operationalise कर दिया गया इसलिए लेने के देने पड़ गए।

Re-evaluation system लागू करने से पहले चुनिंदा विषयों में  pilot Project कराये जाने चाहिए थे, फिर बड़े पैमाने पर dry run होना चाहिए था। कम से कम 6 महीने का trial run होता तो बेहतर होता। ये नहीं हुआ और पूरा सिस्टम अपने ही बोझ तले दब गया। Re-evaluation का सिस्टम बुरा नहीं है, इसे लागू करने में जो सावधानी बरती जानी चाहिए थी, वो नहीं बरती गई, इसलिए छात्रों को इतनी परेशानी हुई।

बंगाल: दीदी तो ठीक हैं, पर दादा ने TMC को डूबाया

बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस वस्तुत: टूट चुकी है। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत कर दी है। उनका आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने 13 विधायकों के फर्जी दस्तखत करके विपक्ष के नेता पद के लिए विधानसभा के अध्यक्ष को चिट्ठी दी थी। अब इस मामले की जांच CID कर रही है, CID अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने उनके घर पहुंची लेकिन वो सामने नहीं आए।

तृणमूल कांग्रेस के विधायकों का दावा है कि जिस मीटिंग में विरोधी दल के नेता के चुनाव का दावा किया गया और जिन विधायकों के साइन वाली चिट्ठी स्पीकर को दी गई, वो MLAs मीटिंग में नहीं थे। ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के बचाव में उतरीं। उन्होंने दो विधायकों को पार्टी से निकाल दिया। ममता ने कहा कि कुछ विधायक और सांसद सरकार के दबाव में, कुछ डर कर, कुछ लालच में पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं, लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं।

बागी तृणमूल विधायकों ने कहा कि ममता ईमानदार हैं, लेकिन अभिषेक बनर्जी ने पार्टी को पर्सनल प्रॉपर्टी समझ लिया है। वह सांसदों और विधायकों के साथ घर के नौकरों जैसा बर्ताव करते हैं, अभिषेक के कर्मों के कारण ही पार्टी की लुटिया डूबी है। ममता ने कहा कि जो लोग आज बगावती तेवर दिखा रहे हैं, उन सबके पीछे बीजेपी है, बीजेपी तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रही है, अभिषेक बनर्जी को टारगेट किया जा रहा है लेकिन वो डरने वाली नहीं है, न वो मैदान छोड़ेंगी और न ही अभिषेक पीछे हटेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा कि तृणमूल कांग्रेस में जो कुछ हो रहा है उससे बीजेपी का कोई लेना देना नहीं हैं। शुभेंदु ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पापों का घड़ा भर चुका है, अब कानून के मुताबिक पूरा हिसाब होगा।

रविवार को ममता ने विधायकों की बैठक बुलाई थी, इस मीटिंग में 80 में से सिर्फ 20 विधायक पहुंचे। 60 MLAs गायब थे। ममता को मीटिंग कैंसिल करनी पड़ी। सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर पत्थरों और अंडों से हमला हुआ और वह किसी तरह जान बचा कर निकले। ममता का कहना है कि हमला बीजेपी समर्थकों ने किया।

अभिषेक बनर्जी से चाहे जितनी नाराजगी हो, उन पर हमला करना, गाली देना, उनके साथ मारपीट करना बिल्कुल गलत है। अभिषेक बनर्जी से जनता की जो नाराजगी थी, जनता ने अपने वोट से उन्हें सजा दे दी। लोकतंत्र में गुस्सा जाहिर करने का ये सबसे सही तरीका है, मार-पिटाई करके गुस्सा उतारना जनता के इस फैसले का अपमान है। किसी पर भी हाथ उठाने को, धक्का-मुक्की करने को, स्याही फेंकने को सही नहीं ठहराया जा सकता। ये लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, हमारी संस्कृति के विरूद्ध है। अच्छा होता कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा करते और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाते।

एक ज़माना था जब ममता बनर्जी के सामने किसी की आवाज़ नहीं निकलती थी। अपनी पार्टी में तो क्या, विरोधी भी कुछ कहने से घबराते थे। सरकार बदली, सब एकाएक बदल गया। अब अपनी पार्टी के विधायक बगावत  करने लगे। जगह-जगह तृणमूल के पार्षद पार्टी छोड़ने लगे। ममता ने 80 विधायकों को बुलाया तो 20 आए। ममता के लिए ये Shocking है, लेकिन पार्टी छोड़कर जाने वाले कहते हैं कि दीदी तो ठीक हैं, लेकिन दादा ने बहुत डराया और सताया, जो ममता की तारीफ करते हैं, वो अभिषेक बनर्जी को कोसते हैं। लेकिन ममता किसी भी हाल में अभिषेक बनर्जी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इसलिए अगर तृणमूल कांग्रेस टूट जाए, पार्टी के विधायक बगावत कर दें, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

योगी: गऊ पशु नहीं, माता है

बिजनौर में योगी आदित्यनाथ ने उन लोगों को जवाब दिया जो गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे हैं। योगी ने कहा कि हिन्दू गाय को माता मानते हैं, क्या किसी बेटे को मां के साथ अपने रिश्ते का सर्टिफिकेट देने की जरूरत होती है? योगी ने कहा कि जो लोग बकरीद के दिन गाय की फोटो लगाकर एक दूसरे को मुकारकबाद दे रहे थे, वही लोग गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने ड्रामा कर रहे हैं, इन ढोंगियों पर कोई भरोसा नहीं करेगा, क्योंकि गाय और गंगा को हर हिंदू दिल से अपनी मां मानता है, इसलिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है।

बकरीद से पहले जब बीजेपी शासित राज्यों ने गोहत्या के खिलाफ कानून को सख्ती से लागू करने की बात कही तो जमीयत उलेमा के चीफ मौलाना अरशद मदनी समेत तमाम बड़े बड़े मौलानाओं ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की थी। पहली बात तो ये कि कोई राज्य सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं कर सकती, केन्द्र सरकार ये फैसला कर सकती है, लेकिन कुछ राज्यों में आदिवासी समाज इसका विरोध करते हैं।

केरल में गो-कशी रोकने का कोई कानून नहीं है। ओडिशा में 14 साल से ज्यादा उम्र के बैल के वध की अनुमति है। बंगाल में भी 14 साल से ज़्यादा उम्र की गाय के वध के लिए अनुमति है। असम में सिर्फ़ सार्वजनिक स्थानों पर बीफ खाने या बेचने पर बैन है। तमिलनाडु में 10 साल से ज्यादा उम्र के बैलों का वध वैध है। नॉर्थ ईस्ट में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम और नगालैंड जैसे राज्यों में गोहत्या पर बैन लगाने वाला कोई कानून नहीं है। इसलिए इन राज्यों को भरोसे में लिए बगैर केन्द्र सरकार के लिए भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना मुश्किल है।

मुस्लिम संगठन और मौलाना भी इस बात को जानते हैं, इसीलए बकरीद पर मौलानाओं ने बीजेपी को बैकफुट पर लाने के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की लेकिन योगी ने इन सबके इरादों पर पानी फेर दिया। (रजत शर्मा)

देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 02 जून, 2026 का पूरा एपिसोड

Tags: BlogCBSECBSE Re-evaluationCBSE Re-evaluation portalRajatRajat SharmaRajat Sharma BlogRajat Sharma Blog LatestRajat Sharma Blog on CBSESharmasककयटरयलनयबनरजत शर्मा ब्लॉगलगससटमसीबीएसई रि-इवैल्यूएशनसीबीएसई रि-इवैल्यूएशन नया सिस्टमहआ
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
भारत ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘कश्मीर मुद्दे पर किसी बाहरी पक्ष का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं’

भारत ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘कश्मीर मुद्दे पर किसी बाहरी पक्ष का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं’

September 30, 2026
नमो भारत ट्रेन में शुरू हुई ट्रिप पास की सुविधा, अब बार-बार टिकट खरीदने या कार्ड रिचार्ज कराने की नहीं पड़ेगी जरूरत

नमो भारत ट्रेन में शुरू हुई ट्रिप पास की सुविधा, अब बार-बार टिकट खरीदने या कार्ड रिचार्ज कराने की नहीं पड़ेगी जरूरत

September 30, 2026
भारत की समुद्र में बड़ी कार्रवाई, करीब 3 हजार करोड़ का ड्रग्स जब्त किया, 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े, सामने आया VIDEO

भारत की समुद्र में बड़ी कार्रवाई, करीब 3 हजार करोड़ का ड्रग्स जब्त किया, 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े, सामने आया VIDEO

September 30, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In