उदयपुर में अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग की झलक देखिए।
झीलों की नगरी उदयपुर में अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग हो रही है। आज शादी के मुख्य कार्यक्रम होंगे।
.
इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ शामिल हुए है। सिटी पैलेस में बॉलीवुड स्टार ने परफॉर्मेंस दी। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन समेत कई स्टार्स ने भी परफॉर्म किया। माधुरी दीक्षित ने जहां घूमर किया वहीं नोरा फतेही ने बॉलीवुड के गानों पर परफॉर्मेंस दी।
15 तस्वीरों में देखिए इस वेडिंग को….

महिला कलाकारों ने बैलून के सहारे 50 फीट ऊपर तक डांस किया, जिसे देखकर गेस्ट दंग रह गए।

स्पेशल सर्कस प्रस्तुति भी हुई है।

रॉयल वेडिंग में घूमर की प्रस्तुति।

एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने समा बांध दी।

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन ने बॉलीवुड के कई फेमस वेडिंग सॉन्ग पर डांस किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने घूमर और पुष्पा मूवी के श्रीबल्ली गाने पर स्पेशल परफॉर्मेंस दी।

जूनियर ट्रम्प की गर्लफ्रेंड को रणवीर सिंह ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी मूवी के झुमका गाने पर डांस कराया।

उदयपुर की इस रॉयल वेडिंग काे ड्रोन वीडियो के जरिए देखे, इसमें होटल को सजाया गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने शादी में परफॉर्मेंस दी।

कुछ कलाकारों ने मेहमानों के बीच में एक-दूसरे के कंधों पर खड़े होकर परफॉर्मेंस दी। इस दौरान कुछ गेस्ट भी कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए।

कृति सेनन की डांस परफॉर्मेंस ने भी रॉयल वेडिंग के गेस्ट को डांस करने पर मजबूर कर दिया।

शाही शादी में बारातियों ने राजस्थानी साफे बांधकर जमकर डांस किया। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के गाने कुड़ी लाहौर दी पर बारातियों ने खूब धमाल मचाया।

माधुरी दीक्षित घूमर पर डांस कर रही है।

रात की परफोरमेंस की एक तस्वीर।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही।







































