• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    2000 रुपये से ज्यादा के UPI पर ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा MDR, बैंक चलाएंगे जागरूकता अभियान: सूत्र

    2000 रुपये से ज्यादा के UPI पर ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा MDR, बैंक चलाएंगे जागरूकता अभियान: सूत्र

    BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

    BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

    ipl 2027 auction to be held in goa in december as event returns to india

    ipl 2027 auction to be held in goa in december as event returns to india

    Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

    Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

    कानपुर और आनंद विहार के बीच शुरू होगी रोजाना ट्रेन, इटावा-अलीगढ़ समेत इन स्टेशनों पर ठहराव; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    कानपुर और आनंद विहार के बीच शुरू होगी रोजाना ट्रेन, इटावा-अलीगढ़ समेत इन स्टेशनों पर ठहराव; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    seema kumari wins bronze medal in asian games ten thousand metres race

    seema kumari wins bronze medal in asian games ten thousand metres race

    फेस्टिव सीजन में रोजगार की बंपर डिमांड, फ्लिपकार्ट के बाद Myntra ने भी निकाली 26,000 से ज्यादा नौकरियां

    फेस्टिव सीजन में रोजगार की बंपर डिमांड, फ्लिपकार्ट के बाद Myntra ने भी निकाली 26,000 से ज्यादा नौकरियां

    Shubman Gill के लिए Rohit Sharma और Virat Kohli बेहद अहम Gautam Gambhir ने की तारीफ

    Shubman Gill के लिए Rohit Sharma और Virat Kohli बेहद अहम Gautam Gambhir ने की तारीफ

    शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1200 अंक और निफ्टी 380 अंक टूटा; आखिर मार्केट में क्यों आई सुनामी?

    शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1200 अंक और निफ्टी 380 अंक टूटा; आखिर मार्केट में क्यों आई सुनामी?

    gautam gambhir reflects on two year tenure as india head coach

    gautam gambhir reflects on two year tenure as india head coach

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    2000 रुपये से ज्यादा के UPI पर ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा MDR, बैंक चलाएंगे जागरूकता अभियान: सूत्र

    2000 रुपये से ज्यादा के UPI पर ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा MDR, बैंक चलाएंगे जागरूकता अभियान: सूत्र

    कानपुर और आनंद विहार के बीच शुरू होगी रोजाना ट्रेन, इटावा-अलीगढ़ समेत इन स्टेशनों पर ठहराव; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    कानपुर और आनंद विहार के बीच शुरू होगी रोजाना ट्रेन, इटावा-अलीगढ़ समेत इन स्टेशनों पर ठहराव; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    फेस्टिव सीजन में रोजगार की बंपर डिमांड, फ्लिपकार्ट के बाद Myntra ने भी निकाली 26,000 से ज्यादा नौकरियां

    फेस्टिव सीजन में रोजगार की बंपर डिमांड, फ्लिपकार्ट के बाद Myntra ने भी निकाली 26,000 से ज्यादा नौकरियां

    शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1200 अंक और निफ्टी 380 अंक टूटा; आखिर मार्केट में क्यों आई सुनामी?

    शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1200 अंक और निफ्टी 380 अंक टूटा; आखिर मार्केट में क्यों आई सुनामी?

    भारत की पहली बुलेट ट्रेन होगी बेहद खास, 320 की स्पीड में ट्रैक बदलते समय नहीं लगेगा झटका; इस्तेमाल होगी खास तकनीक

    भारत की पहली बुलेट ट्रेन होगी बेहद खास, 320 की स्पीड में ट्रैक बदलते समय नहीं लगेगा झटका; इस्तेमाल होगी खास तकनीक

    दिल्ली से सुपौल तक स्पेशल ट्रेन का ऐलान, प्रयागराज-वाराणसी-छपरा-बरौनी होते हुए जाएगी ट्रेन; देखें पूरा टाइम टेबल

    दिल्ली से सुपौल तक स्पेशल ट्रेन का ऐलान, प्रयागराज-वाराणसी-छपरा-बरौनी होते हुए जाएगी ट्रेन; देखें पूरा टाइम टेबल

    अदाणी ग्रुप का कोलकाता में बड़ा निवेश, ₹4000 करोड़ से बनेगा 2000 बेड का अस्पताल; पैदा होंगी 10 हजार नौकरियां

    अदाणी ग्रुप का कोलकाता में बड़ा निवेश, ₹4000 करोड़ से बनेगा 2000 बेड का अस्पताल; पैदा होंगी 10 हजार नौकरियां

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ NSE का शेयर, चेक करें ₹22,565 करोड़ के IPO का स्टॉक प्राइस

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ NSE का शेयर, चेक करें ₹22,565 करोड़ के IPO का स्टॉक प्राइस

    त्योहारों के पहले सस्ता हो सकता है कुकिंग ऑयल, सरकार ने सनफ्लावर, सोयाबीन और पाम ऑयल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाई

    त्योहारों के पहले सस्ता हो सकता है कुकिंग ऑयल, सरकार ने सनफ्लावर, सोयाबीन और पाम ऑयल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाई

    शेयर बाजार खुलते ही हुआ क्रैश, सेंसेक्स में 600 तो निफ्टी में 215 अंकों की बड़ी गिरावट; 5% से ज्यादा टूटा बजाज फाइनेंस

    शेयर बाजार खुलते ही हुआ क्रैश, सेंसेक्स में 600 तो निफ्टी में 215 अंकों की बड़ी गिरावट; 5% से ज्यादा टूटा बजाज फाइनेंस

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

    बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    Sidharth Malhotra Success Story; Manish Malhotra Relation

    Sidharth Malhotra Success Story; Manish Malhotra Relation

    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

    BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

    BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

    ipl 2027 auction to be held in goa in december as event returns to india

    ipl 2027 auction to be held in goa in december as event returns to india

    Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

    Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

    Actor Mushtaq Khan Passes Away

    Actor Mushtaq Khan Passes Away

    seema kumari wins bronze medal in asian games ten thousand metres race

    seema kumari wins bronze medal in asian games ten thousand metres race

    अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा

    अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    गोवा में विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई, SIR को लेकर जानें क्या कहा

    गोवा में विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई, SIR को लेकर जानें क्या कहा

    अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, विपक्ष अगले दो हफ्तों के अंदर करेगा पेश

    अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, विपक्ष अगले दो हफ्तों के अंदर करेगा पेश

    Rajat Sharma’s Blog | EC के सवाल: ज्ञानेश कुमार को जवाब तो देना पड़ेगा

    Rajat Sharma’s Blog | EC के सवाल: ज्ञानेश कुमार को जवाब तो देना पड़ेगा

    ‘राहुल गांधी में समझ और ज्ञान की कमी, असलियत को समझ नहीं पाते’, ज्ञानेश कुमार-SIR के मुद्दे पर BJP का पलटवार

    ‘राहुल गांधी में समझ और ज्ञान की कमी, असलियत को समझ नहीं पाते’, ज्ञानेश कुमार-SIR के मुद्दे पर BJP का पलटवार

    असम की हिमंता सरकार भर भरकर दे रही दुर्गा पूजा गिफ्ट, जानिए क्या क्या उपहार मिलेंगे

    असम की हिमंता सरकार भर भरकर दे रही दुर्गा पूजा गिफ्ट, जानिए क्या क्या उपहार मिलेंगे

    शिमला में कार और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर, माता-पिता और दादी की मौत; परिवार में पसरा मातम

    शिमला में कार और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर, माता-पिता और दादी की मौत; परिवार में पसरा मातम

    महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही किंगपिन अभिषेक कुमार गिरफ्तार

    महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही किंगपिन अभिषेक कुमार गिरफ्तार

    राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा, कहा- ‘BJP के खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी क्यों नहीं? मिल गया जवाब”

    राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा, कहा- ‘BJP के खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी क्यों नहीं? मिल गया जवाब”

    VIDEO: जब गौशाला में घुसा 15 फीट मगरमच्छ, ग्रामीणों ने बोरी से मुंह बंद कर कंधे पर उठाया, गांव से किया बाहर

    VIDEO: जब गौशाला में घुसा 15 फीट मगरमच्छ, ग्रामीणों ने बोरी से मुंह बंद कर कंधे पर उठाया, गांव से किया बाहर

    ”CEC ज्ञानेश कुमार का 48 घंटे के अंदर इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में करेंगे आंदोलन”, कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम

    ”CEC ज्ञानेश कुमार का 48 घंटे के अंदर इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में करेंगे आंदोलन”, कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Sidharth Malhotra Success Story; Manish Malhotra Relation

by Dainik Mirror
September 24, 2026
in Entertainment
235 17
0
Sidharth Malhotra Success Story; Manish Malhotra Relation
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

2 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
पहली फिल्म के रुकने से लेकर ‘शेरशाह’ की सफलता तक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुश्किलों के बीच अपनी पहचान बनाई। - Dainik Bhaskar

पहली फिल्म के रुकने से लेकर ‘शेरशाह’ की सफलता तक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुश्किलों के बीच अपनी पहचान बनाई।

दिल्ली के मिडिल क्लास, आर्मी-मर्चेंट नेवी बैकग्राउंड वाले परिवार से निकले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कभी खुलकर नहीं कहा था कि उन्हें एक्टर बनना है। स्कूल-कॉलेज में एमबीए और कॉर्पोरेट नौकरी का प्लान था, लेकिन अंदर छिपा एक्टर मॉडलिंग के रास्ते सामने आया। 21 साल की उम्र में मुंबई पहुंचे तो फिल्म साइन होने के बावजूद प्रोजेक्ट बंद हो गया।

घर ढूंढने, ऑडिशन देने और पैसों की तंगी जैसी कई मुश्किलें आईं। फिर मनीष मल्होत्रा के जरिए करण जौहर तक पहुंचे, ‘माय नेम इज खान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर बने और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से लॉन्च हुए। बाद में फ्लॉप फिल्मों के दौर से गुजरकर ‘शेरशाह’ ने करियर को नई पहचान दी।

आज की सक्सेस स्टोरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर और निजी जीवन से जुड़ी खास बातें

दिल्ली में जन्मे, परिवार में था अनुशासन

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में हुआ। उनके पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में रहे, जबकि मां रिम्मा मल्होत्रा गृहिणी हैं। बड़े भाई हर्षद बैंकिंग सेक्टर में काम करते हैं। सिद्धार्थ की परवरिश ऐसे परिवार में हुई, जहां अनुशासन और स्थिर करियर को महत्व दिया जाता था।

सिद्धार्थ ने दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल और नेवल पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया।

उनके मुताबिक कॉलेज के दिनों में उनका प्लान बिल्कुल अलग था। वे एमबीए करना चाहते थे और अच्छे नंबर लाकर किसी अच्छे एमबीए कॉलेज में दाखिला लेने की सोचते थे। फिल्मों में जाने का सपना तब इतना साफ नहीं था कि परिवार या दोस्तों से इसके बारे में बात कर सकें।

सिद्धार्थ बताते हैं कि बचपन में वह शीशे के सामने एक्शन पोज किया करते थे और खेलते समय खुद को एक्शन सीन से लौटे किरदार की तरह कल्पना करते थे। यानी अभिनेता उनके अंदर था, लेकिन उसे करियर बनाने का फैसला काफी बाद में हुआ।

कॉलेज के दौरान मिला मॉडलिंग का पहला ब्रेक

कॉलेज के दौरान सिद्धार्थ ने मॉडलिंग शुरू की। शुरुआत में यह उनके लिए कमाई का जरिया था, लेकिन धीरे-धीरे यही उनका करियर बन गया। 18 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू करने के बाद उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स और फैशन शोज में काम किया। वह इंटरनेशनल फैशन सर्किट में भी गए और रॉबर्टो कवाली जैसे डिजाइनर्स के लिए रैंप पर चले।

कुछ साल मॉडलिंग करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें कैमरे के सामने एक्टिंग करनी है। सिद्धार्थ ने कहा कि मॉडलिंग और एक्टिंग दो अलग चीजें हैं और सिर्फ अच्छा मॉडल होना अच्छे एक्टर होने की गारंटी नहीं है। मॉडलिंग के दौरान उन्हें स्टिल कैमरे से मूविंग कैमरे तक जाने का मौका मिला। विज्ञापनों के बाद उन्होंने फिल्मों के ऑडिशन देना शुरू किया।

पहला मौका मिला, लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई

सिद्धार्थ ने पहली बार निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया। वह फिल्म उन्हें और दो अन्य कलाकारों को लॉन्च करने वाली थी। दिल्ली में ऑडिशन के बाद उन्हें दोबारा मुंबई बुलाया गया और ट्रेनिंग की तैयारी शुरू हो गई थी। लेकिन फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी।

बीबीसी को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया था कि उस फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट और रहने की व्यवस्था तक हुई थी, लेकिन करीब छह महीने बाद प्रोजेक्ट बंद हो गया। उस समय अनुभव सिन्हा दूसरे प्रोजेक्ट ‘रा.वन’ की तरफ चले गए थे।

सिद्धार्थ के लिए यह झटका इसलिए बड़ा था क्योंकि वह महीनों से खुद को फिल्म के लिए तैयार कर रहे थे। उनके मुताबिक जब किसी चीज के होने की उम्मीद बन जाए और फिर वह हाथ से निकल जाए तो उसका असर ज्यादा होता है।

21 साल की उम्र में मुंबई आए, घर मिलना भी आसान नहीं था

करीब 21 साल की उम्र में सिद्धार्थ मुंबई पहुंचे। दिल्ली में उनका बड़ा परिवार था, लेकिन मुंबई में शुरुआती दिनों में करीबी परिवार का सहारा नहीं था। कुछ दिन दोस्तों और दूर के रिश्तेदारों के भरोसे रहे।

मुंबई में उनके सामने सिर्फ काम पाने की चुनौती नहीं थी, बल्कि रहने की जगह ढूंढना भी बड़ा संघर्ष था। सिद्धार्थ ने बताया कि कभी नॉन-वेज खाने, कभी कम्युनिटी, कभी सिंगल होने और कभी अभिनेता बनने की वजह से उन्हें घर देने से मना किया गया।

उन्होंने उस दौर को याद करते हुए कहा कि मुंबई में उन्हें करियर के साथ-साथ शहर में रहने की भी लड़ाई लड़नी पड़ी। पैसों की स्थिति ऐसी नहीं थी कि घर से हर महीने तय रकम आती रहे। कई बार किराया और डिपॉजिट देने के लिए परिवार से पैसे उधार लेने पड़े। एक समय बैंक अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना भी चुनौती लगता था।

उनका रोज का नाश्ता बजट के हिसाब से तय था- अंडा और स्वीट पोटैटो। किसी महीने मॉडलिंग का अच्छा पेमेंट मिल जाता तो दोस्तों के साथ उसी पैसे से खुलकर घूमने-फिरने का मौका भी मिलता।

मनीष मल्होत्रा से मुलाकात ने बदली दिशा

मॉडलिंग के दिनों में सिद्धार्थ की मुलाकात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से हुई थी। मनीष ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात दिल्ली के एक फैशन शो में हुई थी। बाद में अभिनेता बनने मुंबई आए सिद्धार्थ ने निर्देशन सीखने की इच्छा जताई। मनीष ने उन्हें करण जौहर से मिलवाया।

सिद्धार्थ और मनीष मल्होत्रा के रिश्ते को लेकर बाद में कई तरह की बातें हुईं, लेकिन सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया कि मनीष उनके रिश्तेदार नहीं हैं। मॉडलिंग के दौरान उनके फैशन इंडस्ट्री से संबंध थे और उसी कनेक्शन के जरिए वह धर्मा प्रोडक्शंस तक पहुंचे।

करण जौहर के साथ ‘माय नेम इज खान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर बने

अनुभव सिन्हा की फिल्म बंद होने के बाद सिद्धार्थ ने फैसला किया कि सिर्फ ऑडिशन देने के बजाय फिल्ममेकिंग को करीब से समझना चाहिए। इसी सोच के साथ उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी के लिए कोशिश शुरू की।

मनीष मल्होत्रा के जरिए उनकी मुलाकात करण जौहर से हुई और वह ‘माय नेम इज खान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर की टीम का हिस्सा बने। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

सिद्धार्थ ने इस अनुभव को एक्टिंग की सबसे बड़ी ट्रेनिंग में से एक बताया। उनके मुताबिक सेट पर बड़े कलाकारों और पूरी फिल्ममेकिंग प्रक्रिया को करीब से देखने का मौका मिला। वह शाहरुख खान और काजोल के कुछ सीन्स के लिए स्टैंड-इन भी करते थे। बाद में वरुण और सिद्धार्थ दोनों इसी अनुभव के बाद करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में बतौर एक्टर लॉन्च हुए।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से लॉन्च

2012 में करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में सिद्धार्थ ने अभिमन्यु सिंह का किरदार निभाया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला।

सिद्धार्थ के लिए यह सिर्फ डेब्यू नहीं था, बल्कि उस सपने के सच होने का पल था जिसे उन्होंने बचपन में किसी के सामने खुलकर स्वीकार तक नहीं किया था। उनके शब्दों में, वह आज भी इस सफर को सपने जैसा ही मानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी यह बात पूरी तरह हजम नहीं होती कि वह इस बिजनेस का हिस्सा हैं।

‘हंसी तो फंसी’ और ‘एक विलेन’ ने बढ़ाई पहचान

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद सिद्धार्थ को 2014 में दो अलग तरह की फिल्मों में देखा गया। ‘हंसी तो फंसी’ में उन्होंने रोमांटिक-कॉमेडी और ‘एक विलेन’ में गंभीर और एक्शन-ड्रामा किरदार निभाया।

‘हंसी तो फंसी’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन ‘एक विलेन’ ने सिद्धार्थ को कमर्शियल सफलता दिलाई। उपलब्ध ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक ‘एक विलेन’ को हिट/सुपरहिट श्रेणी में रखा गया है और यह उनके करियर की शुरुआती बड़ी सफल फिल्मों में शामिल रही।

इसके बाद 2015 में ‘ब्रदर्स’ आई, जिसे बॉक्स ऑफिस इंडिया ने फ्लॉप श्रेणी में रखा। 2016 में ‘कपूर एंड संस’ ने फिर सफलता दिलाई, जबकि ‘बार बार देखो’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।

एक के बाद एक फिल्मों ने बढ़ाया दबाव

2017 में ‘ए जेंटलमैन’ और ‘इत्तेफाक’ आईं। इसके बाद 2018 में ‘अय्यारी’ और 2019 में ‘जबरिया जोड़ी’ रिलीज हुईं। ट्रेड आंकड़ों के अनुसार इनमें कई फिल्मों को फ्लॉप या उससे नीचे की श्रेणी में रखा गया। ‘मरजावां’ का प्रदर्शन भी औसत से नीचे रहा।

यही वह दौर था जिसे सिद्धार्थ अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण समय में गिनते हैं। उनकी फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चा होती थी और मीडिया में उनके करियर पर सवाल उठने लगे थे।

सिद्धार्थ ने इस दौर पर कहा कि जब आप फिल्म के मुख्य किरदार में होते हैं तो फिल्म की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आती है। फिल्म नहीं चलती तो उसके साथ आपके करियर को लेकर भी बातें शुरू हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि एक आउटसाइडर के लिए यह दबाव ज्यादा महसूस होता है, क्योंकि उसके पास इंडस्ट्री में लौटने के लिए कोई तैयार बैकअप नहीं होता।

फ्लॉप फिल्मों के दौर में भी हार नहीं मानी

सिद्धार्थ के मुताबिक फिल्मों का असफल होना व्यक्तिगत तौर पर मानसिक और भावनात्मक दबाव पैदा करता है। लेकिन उन्होंने इसे अपने सफर का हिस्सा माना।

उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री प्रदर्शन पर चलती है। अगर दर्शक आपका काम पसंद करते हैं तो आपको आगे काम मिलता है और अगर पसंद नहीं करते तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

इसी दौर के बारे में सिद्धार्थ ने कहा, ‘जो कोई गिव अप न करे… जो कोशिश करना बंद नहीं करता, उसको हराना बहुत मुश्किल है। जब तक आप हार नहीं मानते, तब तक आप जिंदा हैं। यहां पर मुझे बहुत काम आया है वो ढीठपना, जो मेरे में है। मैं एक ढीठ किस्म की पर्सनैलिटी हूं। वो जो ढीठपन और अड़ियलपन है मेरे में, आई थिंक, उसने मुझे बचा के रखा।’

‘शेरशाह’ ने करियर को दी नई पहचान

कई फिल्मों के उतार-चढ़ाव के बाद 2021 में आई ‘शेरशाह’ ने सिद्धार्थ के करियर को नई पहचान दी। फिल्म में उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई और सिद्धार्थ के अभिनय की खास तौर पर चर्चा हुई। इसके बाद उन्हें सिर्फ रोमांटिक या एक्शन हीरो के तौर पर नहीं, बल्कि गंभीर किरदार निभाने वाले अभिनेता के रूप में भी देखा जाने लगा।

सिद्धार्थ बताते हैं कि आज जब वह किसी कॉलेज में जाते हैं और छात्र ‘शेरशाह’ पर उनसे बारीकी से सवाल करते हैं तो उन्हें भावुक महसूस होता है। उनके मुताबिक किसी अभिनेता के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि लोग उसके काम को इतनी गंभीरता से देखें और उसके बारे में जानना चाहें।

‘शेरशाह’ के बाद भी सफर जारी

‘शेरशाह’ के बाद सिद्धार्थ ‘थैंक गॉड’, ‘मिशन मजनू’ और ‘योद्धा’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इनका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अलग-अलग रहा। ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक ‘थैंक गॉड’ और ‘योद्धा’ फ्लॉप रहे, जबकि ‘मिशन मजनू’ ओटीटी रिलीज थी।

2025 में उनकी ‘परम सुंदरी’ रिलीज हुई, जिसे बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन की श्रेणी में रखा गया। इस तरह सिद्धार्थ के करियर में सफलता और असफलता दोनों आती रहीं, लेकिन उनका सफर रुका नहीं।

50 साल तक काम करते रहने का सपना

आज इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा के सफर को सिद्धार्थ किसी उपलब्धि की तरह नहीं, बल्कि अभी भी चल रहे सपने की तरह देखते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है यह सपना कभी न टूटे और वह अगले 10 नहीं, बल्कि 20 और 50 साल तक इसी तरह काम करते रहें और दर्शकों को एंटरटेन करते रहें।

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ लोककथा-आधारित पौराणिक थ्रिलर/फैंटेसी है। यह बिहार के पटना जिले (बिहटा) में स्थित 16वीं सदी के वन देवी मंदिर और उससे जुड़ी अलौकिक मान्यताओं पर आधारित है।

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ लोककथा-आधारित पौराणिक थ्रिलर/फैंटेसी है। यह बिहार के पटना जिले (बिहटा) में स्थित 16वीं सदी के वन देवी मंदिर और उससे जुड़ी अलौकिक मान्यताओं पर आधारित है।

अब ‘द वन’ की बारी

सिद्धार्थ मल्होत्रा अब अपनी अगली फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आए। फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया हैं और इसका निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर (राजस्थान) के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर (राजस्थान) के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी।

_________________________________________

पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़ें..

रिजेक्शन और रिप्लेसमेंट के बाद तारा सुतारिया ने बनाई पहचान:बोलीं- फिल्मों से निकाले जाने पर बहुत तकलीफ होती थी, खुद से सवाल करती थी

बॉलीवुड में पहचान बनाने का सपना लेकर आने वाले हर कलाकार का सफर एक जैसा नहीं होता। कुछ को फिल्मी परिवार का सहारा मिलता है, तो कुछ हुनर और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश करते हैं। अभिनेत्री तारा सुतारिया का सफर भी ऐसा ही है। अभिनय के साथ संगीत और गायकी में रुचि रखने वाली तारा ने टेलीविजन से शुरुआत की और 2019 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा।पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: Hasee Toh PhaseeMalhotraManishManish Malhotra RelationrelationSidharthsidharth malhotraSidharth Malhotra Moviessidharth malhotra newsStoryStudent of the YearSuccess
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
गोवा में विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई, SIR को लेकर जानें क्या कहा

गोवा में विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई, SIR को लेकर जानें क्या कहा

September 25, 2026
बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

September 24, 2026
सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

September 24, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In