अमांडा ने अपनी पीली शर्ट दिखाकर दिलजीत दोसांझ को बताया कि वह ऑस्ट्रेलियाई विमन क्रिकेटर हैं। इस दौरान दिलजीत ने गले लगाकर झुककर प्रणाम किया और गिफ्ट दिया।
ऑस्ट्रेलिया विमन क्रिकेटर अमांडा वेलिंग्टन पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की फैन हो गईं। अमांडा दिलजीत दोसांझ के ओरा-2025 टूर के दौरान हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉन्सर्ट में पहुंचीं। जिसके बाद वह दिलजीत के पास मंच तक पहुंच गईं। इस दौरान अमां
.
दिलजीत ने भी ऑस्ट्रेलियाई फैन को निराश नहीं किया। उन्होंने अमांडा के साथ सेल्फी ली और टीशर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया। दिलजीत ने अमांडा को जाते हुए गिफ्ट भी दिया। अमांडा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो-वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने लिखा कि कभी नहीं सोचा था कि दिलजीत दोसांझ के साथ मंच पर जाऊंगी।
दिलजीत दोसांझ के साथ अमांडा के PHOTOS…

मंच पर पहुंचकर पीली टीशर्ट दिखा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर होने के बारे में दिलजीत दोसांझ को बतातीं अमांडा वेलिंग्टन।

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अमांडा वेलिंग्टन से हाथ मिलाया।

अपनी टीशर्ट पर दिलजीत दोसांझ का ऑटोग्राफ लेते हुए ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर अमांडा लेविंग्टन।

अमांडा ने दिलजीत दोसांझ के साथ सेल्फी लेकर इंस्टाग्राम पर शेयर की।
मंच पर अमांडा ने बताया- मैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शो के दौरान दिलजीत मंच पर परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान अमांडा भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने दिलजीत के सामने पहले अपने बैग से पीले रंग की टीशर्ट निकाली। जिसमें 29 नंबर और उनका नाम लिखा हुआ था। अमांडा ने दिलजीत को अपनी टीशर्ट दिखाकर बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया की विमन क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हैं।
दिलजीत बोले- ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर बहुत स्ट्रॉन्ग, पर इस बार हमारी टीम जीती इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने अमांडा वेलिंग्टन से कहा कि ऑस्ट्रेलियन टीम बहुत स्ट्रॉन्ग होती हैं। मगर, इस बार हमारी वाली टीम जीत गई। जिस पर अमांडा ने भी खुशी जाहिर की। उसके बाद उन्होंने अपनी टीशर्ट की बैक पर दिलजीत दोसांझ का ऑटोग्राफ मांगा। दिलजीत ने इससे इनकार नहीं किया और मंच पर ही ऑटोग्राफ भी दिया।

अमांडा वेलिंग्टन ने पीठ पर मैं हां पंजाब लिखी टीशर्ट पहनी हुई थी।
इंडियन कल्चर की फैन ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर अमांडा वेलिंग्टन…
- साड़ी पहनकर फोटो डाली, दीवाली की बधाई दी: अमांडा वेलिंग्टन को इंडियन कल्चर पसंद है। उन्होंने 19 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी पहने हुए फोटो पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने दीवाली की बधाई दी। अमांडा ने लिखा था- हैप्पी दिवाली, आपके दिन दिवाली लाइट्स की तरह जगमगाते रहे।
- मुंबई से खरीदी थी साड़ी, बोली- सही कैसे पहनूं, बताएं: 2022 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई तो अमांडा वेलिंग्टन ने मुंबई में साड़ी खरीदी। उन्होंने शेयर किया और लिखा कि साड़ी खरीदी है। अब पहननी कैसे है यह सीख रही हूं। साड़ी पहनने के बाद फोटो शेयर की और कहा कि यह गलत तरीके से पहनी गई है। सही कैसे पहननी है, बताएं। उनकी इस फोटो को 4.3 मिलियन बार से ज्यादा देखा गया।

इंडियन साड़ी में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर अमांडा वेलिंग्टन।- फाइल फोटो
- जब भी भारत आती हैं मेहंदी जरूर लगवाती हैं: अमांडा वेलिंग्टन जब भी भारत आती हैं तो मेहंदी जरूर लगवाती हैं। 2023 और 2024 में भारत दौरे पर आई। दोनों बार उसने मेहंदी लगवाई। इसके बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो और वीडियो भी जारी किए।

मेहंदी लगे हाथ दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर अमांडा वेलिंग्टन।- फाइल फोटो
जानिए कौन हैं अमांडा वेलिंग्टन अमांडा-जेड वेलिंगटन (जन्म 29 मई 1997) एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। वह दाएं हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी करती हैं। वह महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (WNCL) में दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई स्कॉर्पियन्स और महिला बिग बैश लीग (WBBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलती हैं।
2012 में जब वह सिर्फ 15 साल की थीं, तब उन्होंने WNCL में डेब्यू किया था। इसी के साथ वह सीनियर क्रिकेट में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। 2016 के बाद से उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है।

————–
ये खबर भी पढ़ें…
दिलजीत ने IND-PAK मैच पर उठाए सवाल, बोले- मेरी फिल्म तो पहले शूट हुई थी; सरदार कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकते

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म- सरदारजी-3 से जुड़े विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप में हो रहे मैचों पर भी सवाल उठाए। दिलजीत इन दिनों अपने वर्ल्ड टूर- ओरा के सिलसिले में मलेशिया में हैं। वहां उनका पहला शो 24 सितंबर की रात हुआ। पूरी खबर पढ़ें…






































