मेरठ2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कॉमेडियन सुनील पाल खुद के अपहरण के मामले में किडनैपर्स की पहचान करने मेरठ पहुंचे। उन्होंने सोमवार को कोर्ट में 2 आरोपियों की पहचान की। सुनील ने कहा कि किडनैपिंग की वारदात के बाद से मैं बहुत डरा हुआ हूं। अब तो बाहर निकलने में भी डर लगता है।
सुनील पाल ने कोर्ट से निकलने के बाद मीडिया को बताया कि बीते एक साल से वे काफी टेंशन में हैं। उनका 10 किलो वजन कम हो गया है। अब तो मुंबई में भी अगर उनके आस-पास कोई मौजूद होता है तो उसे भी वह शक की नजर से देखते हैं।

मेरठ कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद बाहर निकले सुनील पाल।
दोस्त को फोन करके बाहर जाते हैं सुनील पाल सुनील पाल ने कहा- वह शहर के भीतर भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। अब वह कहीं भी अकेले नहीं जाते। कहीं भी जाना होता है तो पहले अपने दोस्त साहिबे आलम को फोन करते हैं। कहां जाना है, उन्हें पूरी जानकारी देते हैं। जिस गाड़ी से जा रहे हैं, उसकी फोटो और नंबर तक अपने दोस्त को पहले वॉट्सएप करते हैं।

सुनील पाल के दोस्त साहिबे आलम हर वक्त उनके साथ रहते हैं।
अब पूरा मामला पढ़िए…. मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का दिसंबर 2024 में मेरठ में अपहरण कर लिया गया था। उनसे 8 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। सुनील को हरिद्वार में एक इवेंट के बहाने बुलाकर नेशनल हाईवे 58 से अपहरण किया गया। उन्हें 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था।
20 लाख की फिरौती, 8 लाख में डील हुई बदमाशों ने सुनील पाल को अगवा करने के बाद 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। लेकिन बाद में यह रकम आठ लाख में तय हुई। बदमाशों को यह रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई थी।
बदमाशों ने सुनील पाल को डरा धमका कर फिरौती की रकम वसूली। उनके चंगुल से छूटने के बाद सुनील पाल सीधे मुंबई पहुंचे। फिर वहां परिवार को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उनकी पत्नी ने वहीं जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी जो बाद में मेरठ ट्रांसफर कर दी गई थी।

सुनील पाल के किडनैपर्स ज्वैलर्स के यहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे
मुठभेड़ के बाद दबोचा गया था बदमाश सुनील पाल के किडनैपिंग केस का मामला लखनऊ तक पहुंचा थी। इसके बाद मेरठ पुलिस एक्टिव हुई। पूरी प्लानिंग बिजनौर में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक कई बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार, 2 लाख रुपए नकद और मोबाइल भी बरामद किया गया था। मुख्य आरोपी अर्जुन करणवाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। अब तक इस केस में सभी 10 आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं।
अपहरण मामले में इन पर दर्ज FIR

- अर्जुन कर्णवाल पुत्र रवि कर्णवाल निवासी बुल्ला का चौक, थाना कोतवाली जिला बिजनौर
- लवी उर्फ सुशांत चौधरी उर्फ हिमांशु पुत्र जयपाल निवासी नई बस्ती कोतवाली शहर, बिजनौर
- रिक्की उर्फ सार्थक चौधरी पुत्र राजीव निवासी मोहल्ला जाटान कोतवाली शहर थाना कोतवाली जिला बिजनौर
- शशांक भारद्वाज पुत्र स्पेंद्र निवासी बी 162 जनकपुरी साहिबाबाद जिला गाजियाबाद
- अंकित पहाड़ी पुत्र रवि खन्ना निवासी साई मंदिर के पास कोतवाली शहर जिला बिजनौर
- शहाबुद्दीन उर्फ सेबी पुत्र सलीमुद्दीन निवासी कोतवाली जिला बिजनौर
- अजीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली शहर, जिला बिजनौर
- आकाश उर्फ दीपेंद्र गोला पुत्र आसाराम निवासी मोहल्ला चचरी कोतवाली शहर जिला बिजनौर
- शिवा पुत्र लेखराज निवासी चाहसीरी कोतवाली शहर जिला बिजनौर
- शिवम उर्फ शुभम पुत्र राकेश कुमार निवासी चमरपेरा कोतवाली शहर थाना कोतवाली बिजनौर
कई कॉमेडी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके सुनील पाल

कौन हैं सुनील पाल

सुनील पाल एक कॉमेडियन, एक्टर और वॉयस आर्टिस्ट हैं। सुनील वर्ष 2005 में ग्रेट इंडियन लाफ्टर के विजेता रह चुके हैं। शो जीतने के बाद सुनील फिर फिल्मों में काम करने लगे। अब तक करीब 51 शोज में स्टैंडअप कॉमेडी कर चुके हैं।

सुनील का जन्म महाराष्ट्र में हुआ। वह साल 1995 में मुंबई आए। यहां उन्होंने जनता विद्यालय सिटी बराच बल्लरपुर स्कूल से पढ़ाई की। सुनील अपने कॉलेज के दिनों से मिमिक्री और कॉमेडी करते थे।
इंडियन लाफ्टर शो जीतने के बाद सुनील को कई फिल्मों के ऑफर मिले। उन्होंने हम, फिर हेरा-फेरी, अपना सपना मनी-मनी, बॉम्बे टू गोवा, मनी बैंक गैरेंटी, मैं हूं रजनीकांत, डर्टी पॉलिटिक्स और तेरी भाभी है पगले मूवी में रोल किया है।
————————- ये खबर भी पढ़ें विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया; दोनों की बाबा से यह पांचवीं मुलाकात

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। यह उनकी 5वीं मुलाकात थी। पढ़िए पूरी खबर








































