कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला गया। जिसे न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से अपने नाम कर फाइनल में एंट्री कर ली है। जबकि साउथ अफ्रीकी टीम चोकर्स का दाग हटाने में असफल रही है। इस मैच में बॉलिंग से लेकर बैटिंग तक न्यूजीलैंड ने पूरी तरह साउथ अफ्रीका को तहस-नहस कर दिया। इस दौरान फिन एलेन ने महज 33 गेंदों में नाबाद शतक ठोका जो कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है।






































