पिछले महीने यानी अप्रैल में कुल चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में वोटिंग हुई थी। इन्हीं राज्यों में एक राज्य तमिलनाडु भी था जिसकी 234 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। कल यानी 4 मई 2026 को इन सभी वोटों की गिनती शुरू हुई और लगभग रात तक साफ हो गया कि किस सीट से कौन जीता और किसे हार का सामना करना पड़ा। इस खबर में हम आपको यह बताएंगे कि राज्य के कोलाथूर सीट पर जहां दो बार स्टालिन जीते थे, उन्हें इस बार किसने हराया। आपको बता दें कि कोलाथूर सीट पर स्टालिन को 74,202 वोट मिले और उन्हें 8 हजार 795 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। एम.के. स्टालिन को TVK के वी.एस. बाबू ने हराया जिन्हें कुल 82 हजार 997 वोट मिले थे।
कोलाथूर सीट के नतीजे यहां देखें
पिछले चुनावों में क्या नतीजे रहे हैं?
आपको बता दें कि कोलाथूर सीट तमिलनाडु के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और यह एक GEN सीट है। यहां पर DMK, ADMK मुख्य दल हैं। साल 2021 के विधानसभा में DMK के M.k. Stalin ने 70,384 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 60.86% वोट शेयर के साथ 105,522 वोट मिले थे। उन्होंने AIADMK के Aadirajaram को हराया था।
वहीं साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी M.k. Stalin ने ही इस सीट से जीत हासिल की थी। 2016 के विधानसभा चुनाव में M.k. Stalin को 54.25% वोट शेयर के साथ 91,303 वोट मिले थे और उन्होंने AIADMK उम्मीदवार Prabhakar.j.c.d को हराया था।






































