टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आईसीसी टी20 रैंकिंग में धमाल जारी है। एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ 38 और पाकिस्तान के खिलाफ 74 रनों की पारी खेलने के बाद उनकी रेंटिंग में 23 अंक का इजाफा हुआ है। जिससे उनकी आईसीसी टी20 रैंकिंग में रेटिंग 907 हो गई है। अभिषेक शर्मा 900 रेटिंग का जादुई आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती तो ऑलराउंड्स में हार्दिक पंड्या टॉप पर बने हुए हैं।







































