• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 27, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

    SBI में 180 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा रिटर्न

    दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर, ऋषिकेश से बिहार के लिए चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मिलेंगी सेवाएं

    देश को मिली पहली LNG ट्रेन, एक साल में एक ट्रेन से होगी 24 लाख रुपये की बचत- जानें सबकुछ

    2 अक्टूबर को ‘No UPI Day’ मनाएंगे मोबाइल फोन विक्रेता, QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे दुकानदार

    1 जनवरी से 8.9% महंगी हो जाएगी माल ढुलाई, DHL Express भारत में बढ़ाएगा चार्ज

    सरकारी कंपनी पेट्रोनेट के डायरेक्टरों को 5 साल और मिलेगा मुनाफे का 1-1 प्रतिशत कमीशन, कंपनी ने मांगी मंजूरी

    1 अक्टूबर से 8% तक महंगे हो जाएंगे AC, TV, वॉशिंग मशीन, डाइकिन ने 10% बढ़ाए एसी के दाम

    गुजरात में लगेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित ई-मेथनॉल संयंत्र, विदेशी जहाजों को सप्लाई किया जाएगा ईंधन

    आज रविवार को भी खुलेंगे देश के सभी सरकारी बैंक, कल से शुरू होगी 3 दिनों की हड़ताल

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    check which apps are draining android and iphone battery overnight

    check which apps are draining android and iphone battery overnight

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

    Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

    गोविंदा विवाद में कश्मीरा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल को घेरा:सुनीता के सपोर्ट में कहा- को-स्टार को पर्सनल बातें कैसे पता; जानिए पूरा विवाद

    नेशनल अवॉर्ड में तिलक लगाने पर ममूटी की आलोचना:यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर माथे पर तिलक क्यों; एक्टर यूसुफ बोले- नफरत फैलाने वाले कुएं के मेंढक

    भजन क्लबिंग में अचानक पहुंचे थे पीएम मोदी:'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल बोले- हमारे लिए सरप्राइज था; अचानक से आने की खबर मिली

    Ori Viral Wedding Card in Jaipur

    Ori Viral Wedding Card in Jaipur

    Ori Viral Wedding Card in Jaipur

    Ori Viral Wedding Card in Jaipur

    Ranbir Kapoor Confronts Paparazzi in Mumbai

    आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर, देखें तस्वीरें

    ‘हनुमान अंश’ की पार्वती बोलीं- चाहती हूं, PM फिल्म देखें:आस्था को अंधविश्वास मानने से इनकार; बताया बुंदेली भाषा से कैसे मिला फिल्म में रोल

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    RTI वाले फैसले पर विजय सरकार ने लिया यूटर्न, अलायंस की साथी कांग्रेस के नेता ने ही कर दिया था विरोध; जानें पूरा मामला

    चुनाव आयोग और SIR मामले पर सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा, कहा- ‘हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस’

    तमिलनाडु में स्कूल को मान्यता दिलाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, CBC की टीम ने कई जगहों पर की छापेमारी, 30 दस्तावेज जब्त

    ‘अशोक सिंघल का जीवन संघर्ष, निष्ठा और त्याग से भरा था’, जन्मशताब्दी समारोह में बोले अमित शाह

    रमीकल्चर ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन, अटैच की 442.35 करोड़ की प्रॉपर्टी

    कार की छत पर सवार होकर पुलिसकर्मी ने 40 किमी तस्करों का किया पीछा, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

    बच्चा बहा तो जान की परवाह किए बिना नदी में कूद गई मां हिरण, दोनों का हुआ रेस्क्यू; देखें VIDEO

    असम में हिरासत में लिए गए CJP के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध

    रील बनाने के चक्कर में बाढ़ के तेज बहाव में बहे युवक, पेड़ पर जाकर अटके, सामने आया VIDEO

    ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी- “आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता”

    ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी- “आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता”

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

चुनाव आयोग और SIR मामले पर सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा, कहा- ‘हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस’

by Dainik Mirror
September 27, 2026
in Blog, Lifestyle
247 5
0
चुनाव आयोग और SIR मामले पर सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा, कहा- ‘हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस’
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), युवाओं से जुड़े मुद्दों और कांग्रेस के आरोपों पर जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की मजबूती का आधार देश की संवैधानिक संस्थाएं हैं। चुनाव आयोग भी एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और उसके आधिकारिक निर्णयों को उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की पूर्ण आयोग की बैठक हुई। बैठक के बाद जारी नोट को पूरे आयोग की स्वीकृति प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि 24 जून 2025 को जारी SIR का मूल आदेश पूरे आयोग की सर्वसम्मति से जारी हुआ था। इसके बाद 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों तथा फिर 19 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में SIR की समय-सारिणी भी आयोग की सर्वसम्मति से स्वीकृत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी आंतरिक टिप्पणी को सीधे आयोग के अंतिम निर्णय में मतभेद के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

चुनाव आयोग को लेकर दिया ये बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समाचार रिपोर्ट में दो निर्वाचन आयुक्तों द्वारा विभिन्न विषयों पर कम-से-कम 14 आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात कही गई है, लेकिन आयोग का आधिकारिक पक्ष है कि SIR से संबंधित अंतिम आदेश सर्वसम्मति से लिए गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रश्न पूछे जाने चाहिए, लेकिन किसी इंटरनल नोट को अंतिम फैसला और किसी ऑब्जेक्शन को संस्थागत ब्रेकडाउन के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तथ्यों का निर्धारण हेडलाइन से नहीं, बल्कि पूरी फाइल और अंतिम संस्थागत निर्णय के आधार पर होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने SIR की वैधानिक शक्ति को स्वीकार किया: धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 मई 2026 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में बिहार में SIR को लेकर चुनाव आयोग की शक्ति और अपनाई गई प्रक्रिया की वैधानिकता को स्वीकार किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक निर्णय सारांश के अनुसार, न्यायालय ने बिहार में किए गए SIR को संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21(3) से संबंधित माना तथा प्रक्रिया को वैधानिक प्रावधानों और 1960 के नियमों के अनुरूप माना। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे गए पत्र को लेकर भी चुनाव आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। आयोग के अनुसार यह प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की कार्यप्रणाली से जुड़ा प्रशासनिक विषय था।

Form-6 और मतदाताओं की सुविधा पर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की

मुख्यमंत्री ने कहा कि Form-6 के संबंध में 26 सितंबर के आयोग के नोट में स्पष्ट किया गया है कि SIR के लिए Form-6 से जुड़े declaration को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का आधार प्राप्त है। वहीं, non-SIR अवधि में Registration of Electors Rules, 1960 के अनुसार निर्धारित सामान्य फॉर्म ही लागू रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आयोग ने अनमैप्ड अथवा logical discrepancy वाले मतदाताओं के दस्तावेज घर जाकर प्राप्त करने की व्यवस्था की है। सामान्य परिस्थितियों में ऐसे मतदाताओं को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने के बजाय BLO उनके घर जाकर दस्तावेज प्राप्त करेंगे। रैन बसेरों में रहने वाले लोगों, श्रमिकों, गरीब और बेघर नागरिकों के लिए हेल्प डेस्क तथा विशेष कैंप लगाए जाने का निर्णय भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छूटे हुए तथा पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी व्यवस्था की गई है।

ECINet की स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ECINet को लेकर उठाए गए प्रश्नों पर चुनाव आयोग ने स्वतंत्र तकनीकी समीक्षा की व्यवस्था की है। सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर की अध्यक्षता में IIT/IIIT के एक स्वतंत्र विशेषज्ञ को शामिल करते हुए समिति यह देखेगी कि ECINet कानून और नियमों के अनुरूप कार्य कर रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि आगे से आयोग की बैठकों का एजेंडा पहले सर्कुलेट करने और बैठकों के मिनट्स जारी करने का भी निर्णय लिया गया है। 

‘कांग्रेस अपनी कमजोरी छिपाने के लिए प्रशासनिक मामलों को ढाल बना रही’

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का संगठन भी समाप्त हो चुका है और कांग्रेस के एक नेता कॉमेडी कलाकार बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि इन प्रशासनिक मामलों को ढाल बनाकर वह अपनी कमजोरी छिपा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी बहुत समझदार है और वह जानती है कि देश की सुरक्षा और विकास को लेकर किस प्रकार की राजनीति की जरूरत है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

धामी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में हार के लिए कभी EVM तो कभी संवैधानिक संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को आगे भी हार का एहसास होता रहेगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए भी राहुल गांधी के बयानों में अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं देती। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल की पहचान विकास से अधिक घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि सरकारें बदल गईं, लेकिन कांग्रेस के पुराने कारनामे आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं। उन्होंने कहा कि अपनी हार का ठीकरा कभी EVM तो कभी संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना कांग्रेस की आदत बन गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब अपनी राजनीतिक असफलताओं के लिए नए बहाने तलाश रही है।

‘नकल माफिया के खिलाफ 100 से अधिक आरोपी जेल भेजे’

राहुल गांधी के देहरादून दौरे के दौरान नकल के मामलों को लेकर दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नकल माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नकल के मामलों में 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीतिक आरोप लगाने से पहले तथ्यों को देखना चाहिए।

‘उत्तराखंड को जाति और वर्ग के आधार पर बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए’

हल्द्वानी प्रकरण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी घटना को जातीय दृष्टिकोण से देखने से पहले उससे जुड़े तथ्यों की जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान सामाजिक समरसता, भाईचारे और सभी वर्गों के परस्पर सम्मान की रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को जाति और वर्ग के आधार पर बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। देवभूमि की सामाजिक एकता प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

‘जमीन से जुड़े आरोपों के प्रमाण सार्वजनिक करे विपक्ष’

जमीन से जुड़े कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि विपक्ष के पास सरकार अथवा किसी सरकारी संस्था द्वारा नियमों के विरुद्ध जमीन बेचे जाने या दिए जाने का कोई प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल आरोप दोहराने से कोई बात तथ्य नहीं बन जाती।

ये भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस-विपक्षी दल हर उस साजिश का हिस्सा, जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सके’, बोले CM योगी

Tags: election commissionPushkar Singh DhamiSIRSIR rowUttarakhand CMआयगऔरककगरसकहचनवठकरदसरधमननशनपरफडतममलवपकषसएमसधहहर
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
RTI वाले फैसले पर विजय सरकार ने लिया यूटर्न, अलायंस की साथी कांग्रेस के नेता ने ही कर दिया था विरोध; जानें पूरा मामला

RTI वाले फैसले पर विजय सरकार ने लिया यूटर्न, अलायंस की साथी कांग्रेस के नेता ने ही कर दिया था विरोध; जानें पूरा मामला

September 27, 2026
Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

September 27, 2026
चुनाव आयोग और SIR मामले पर सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा, कहा- ‘हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस’

चुनाव आयोग और SIR मामले पर सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा, कहा- ‘हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस’

September 27, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In