
बेंगलुरु पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा।
बेंगलुरु पुलिस ने चोरी के 4 मामलों में वांछित चोर को अरेस्ट कर लिया है, इस शातिर चोर ने तकरीबन पौने 2 करोड़ की चोरी की। बायप्पनहल्ली पुलिस ने रात्रिकालीन चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इसके पास से 1 किलो 232 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं जो कि चोरी के थे।
लम्बे अरसे से थी चोर की तलाश
राजा नाम के इस चोर की तलाश पुलिस को लम्बे अरसे से थी, 20 अक्टूबर 2025 को एनजीईएफ लेआउट, सदानंद नगर निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि 18 अक्टूबर 2025 को परिवार बेंगलुरु से अपने गांव गया था उस रात घर में चोरी हो गयी, चोर 783 ग्राम सोना और 8 लाख नकद चोरी करके भाग गया।
कैसे पकड़ा में आया चोर?
चोरी की इस वरदात के बाद लोकल इंटेलिजेंस को एक्टिव कर दिया गया, 4 जनवरी को अब्बिगेरे से आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया,5 जनवरी को अदालत में पेश कर 28 दिन की पुलिस हिरासत दी गई। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी का सोना कुछ दुकानों और व्यक्तियों को बेचा, 9 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच पुलिस ने सोना, वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए।
4 चोरी के मामले सुलझे
बेंगलुरु पुलिस द्वारा की गई शातिर चोर की इस गिरफ्तारी से कुल 4 चोरी के मामले सुलझ गए हैं। इन चोरी के केस में 3 मामले बायप्पनहल्ली थाने के हैं और 1 मामला राममूर्ति नगर थाने का है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बहू ने आबरू से समझौता करने से किया मना और खत्म कर ली अपनी जिंदगी, कर्नाटक में शर्मसार करने वाली वारदात!
बेंगलुरु मेट्रो किराया बढ़ोतरी पर लगी रोक, BMRCL ने टाला फैसला







































