• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 25, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार किया: डैरेन सैमी

    rahmat shah to take charge of afghanistan will lead the team in the odi series against ireland

    ashwin warns team india management ahead of 2027 world cup strongly calls for a change in strategy

    Mayank Yadav की घातक गेंदबाजी और Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी, India ने Zimbabwe को पहले T20 में रौंदा

    कर्नाटक-आंध्र प्रदेश को कैबिनेट का तोहफा! बल्लारी-गुंटकल के बीच बिछेगी नई डबल रेल लाइन, 1264 करोड़ का प्रोजेक्ट 3 साल में होगा पूरा

    India में पहली बार 'मेजबान' बनेगा Afghanistan, दिल्ली में आयोजित T20 Series से होगी Asian Games की अंतिम तैयारी

    स्टॉक मार्केट में चौतरफा बिकवाली! सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद; आखिर किस वजह से गिरा बाजार?

    Gold-Silver के भाव फिसले! दो दिन में सोना ₹4400 और चांदी ₹9600 हुई सस्ती; जानें आज के ताजा रेट

    रेलवे ने कर दिखाया कमाल! ट्रेन की छत पर लगाए सोलर पैनल, हर साल बनेगी 13,400 यूनिट बिजली; ₹2.8 लाख की होगी बचत

    a wicket on very first ball mayank yadav said two year wait for the blue jersey has paid off

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    EPFO हुआ मेहरबान! 34 करोड़ उपभोक्ताओं के खातों में डाले ब्याज के पैसे, आपके अकाउंट में आए या नहीं? ऐसे करें चेक

    Connaught Place का बुरा हाल, छात्र आंदोलन से दुकानदारों की टूटी कमर! 65-70% तक गिर गई बिक्री

    60 दिन बाद कच्चे तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर के पार, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

    क्या एयरलाइन बिजनेस में उतरने जा रहा है अदाणी ग्रुप? कंपनी ने दिया बड़ा बयान; जानें पूरी सच्चाई

    अमेरिका के टैरिफ हमले से सहमा दलाल स्ट्रीट! खुलते ही 700 अंक टूटा सेंसेक्स, Infosys और IndiGo समेत कई दिग्गज शेयर धड़ाम

    Infosys को मिला नया बॉस, आशीष कुमार डैश होंगे नए CEO और MD; 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कुर्सी

    Infosys को मिला नया बॉस, आशीष कुमार डैश होंगे नए CEO और MD; 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कुर्सी

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार किया: डैरेन सैमी

    वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार किया: डैरेन सैमी

    rahmat shah to take charge of afghanistan will lead the team in the odi series against ireland

    rahmat shah to take charge of afghanistan will lead the team in the odi series against ireland

    ashwin warns team india management ahead of 2027 world cup strongly calls for a change in strategy

    ashwin warns team india management ahead of 2027 world cup strongly calls for a change in strategy

    Mayank Yadav की घातक गेंदबाजी और Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी, India ने Zimbabwe को पहले T20 में रौंदा

    Mayank Yadav की घातक गेंदबाजी और Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी, India ने Zimbabwe को पहले T20 में रौंदा

    India में पहली बार 'मेजबान' बनेगा Afghanistan, दिल्ली में आयोजित T20 Series से होगी Asian Games की अंतिम तैयारी

    India में पहली बार 'मेजबान' बनेगा Afghanistan, दिल्ली में आयोजित T20 Series से होगी Asian Games की अंतिम तैयारी

    Thalapathy Vijay Last Film Jan Nayakan

    Thalapathy Vijay Last Film Jan Nayakan

    a wicket on very first ball mayank yadav said two year wait for the blue jersey has paid off

    a wicket on very first ball mayank yadav said two year wait for the blue jersey has paid off

    dates announced for wtc final alongside 2027 ashes oval set to host biggest stage in test cricket

    दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के लुक पर उठाए सवाल:कहा- रामायण में सीता के घुंघराले बालों का कहीं वर्णन नहीं; मेकर्स ने पोस्टपोन किया ट्रेलर

    Ashok Sharma: 154.2 kmph की रफ्तार और कड़ा संघर्ष, किसान का बेटा बना India का नया पेस सनसनी

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    पेपर लीक के नए कानून पर बड़ी खबर, 3 महीने में आएगा फैसला, 10 साल की सजा, 10 करोड़ का जुर्माने का भी प्रावधान- सूत्र

    रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, छोड़ा रेल राज्यमंत्री का पद

    गुजरात में शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट, ओडिशा से लेकर राजस्थान तक आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बरसात

    “अच्छे सुझाव भेजने वाले युवाओं का धन्यवाद”, पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो

    ‘चीन की बातों पर भरोसा नही’, भारत ने जिनपिंग के साथ साथ मुनीर को भी सुना दी खरी खोटी

    बहुत दिनों बाद दिखीं TMC की बागी सांसद सायनी घोष, छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर जानें क्या कहा

    NTA ने 47 अफसरों को निकाला, अब नई भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन

    NTA के 47 अधिकारी टर्मिनेट, आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव संभव, पूरी एजेंसी में बदलाव की शुरुआत

    शिक्षा मंत्रालय रात 8 बजे करेगा ऐलान, परीक्षा कराने वाली NTA में होंगे बड़े बदलाव

    मौलाना महमूद मदनी ने सरकार से वक्फ पर संविधान के सिद्धांत बनाए रखने की अपील की, मुतवल्लियों से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा

    मौलाना महमूद मदनी ने सरकार से वक्फ पर संविधान के सिद्धांत बनाए रखने की अपील की, मुतवल्लियों से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

रुबीना दिलैक बोलीं- मां बनना सिर्फ खुशी नहीं:भावनात्मक बदलावों से जूझीं, कहा- महिलाएं पोस्टपार्टम डिप्रेशन जैसी मुश्किल स्थिति में पहुंच जाती हैं

by Dainik Mirror
May 24, 2026
in Entertainment
247 5
0
रुबीना दिलैक बोलीं- मां बनना सिर्फ खुशी नहीं:भावनात्मक बदलावों से जूझीं, कहा- महिलाएं पोस्टपार्टम डिप्रेशन जैसी मुश्किल स्थिति में पहुंच जाती हैं
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपने रियलिटी शो ‘द वार्ड’ को लेकर चर्चा में हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में रुबीना ने मदरहुड, पोस्टपार्टम डिप्रेशन, महिलाओं की मानसिक सेहत और परिवार के सपोर्ट जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मां बनना सिर्फ खुशियों का सफर नहीं, बल्कि भावनात्मक और मानसिक बदलावों से भरा दौर भी होता है, जिस पर समाज में कम बात होती है। रुबीना ने यह भी कहा कि नई मांओं को सबसे ज्यादा समझ, सपोर्ट और सही काउंसिलिंग की जरूरत होती है, ताकि वे खुद को फिर से संभाल सकें। सवाल: ‘द वार्ड’ एक इमोशनल एक्सपेरिमेंट जैसा शो है। इस शो ने आपको कैसे प्रभावित किया? जवाब: मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि मैंने इस शो को खुद अपनी जिंदगी में महसूस किया था। जब मैं मां बनी, तब मुझे एहसास हुआ कि मदरहुड सिर्फ खुशियां नहीं लाता, बल्कि इसके साथ शरीर, दिमाग और भावनाओं में बहुत बदलाव आते हैं। लेकिन इन बातों पर लोग खुलकर बात नहीं करते। मुझे हमेशा लगता था कि काश किसी ने मुझे पहले यह सब समझाया होता। इसी सोच के साथ मैंने चाहा कि एक ऐसी कम्युनिटी बने, जहां नई मांएं और प्रेग्नेंट महिलाएं खुलकर अपने अनुभव और परेशानियां साझा कर सकें। जब ‘द वार्ड’ शो आया, तो लगा कि यही वो मंच है जिसकी मैं कल्पना कर रही थी। हमने अलग-अलग महिलाओं को एक साथ लाकर उनकी कहानियां, संघर्ष और भावनाएं समझने की कोशिश की। तब महसूस हुआ कि हर महिला की प्रेग्नेंसी अलग हो सकती है, लेकिन भावनाएं लगभग एक जैसी होती हैं। सवाल: भारत में मदरहुड और उसके त्याग को तो सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन मां बनने के बाद एक महिला की अपनी पहचान खो जाती है। इस शो में इस मुद्दे पर कैसे बात की गई? जवाब: हमने इस शो के जरिए यही समझाने की कोशिश की है कि बच्चा पैदा होने के बाद परिवार तो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा बदलाव एक नई मां की जिंदगी में आते हैं। उसे खुद को दोबारा पहचानने में समय लगता है। इसलिए हमने अलग-अलग शहरों और गांवों से आई महिलाओं की कहानियां सामने रखीं। किसी को परिवार का साथ मिला, तो किसी को नहीं मिला। अलग-अलग संस्कृतियों और परिवारों की सोच भी देखने को मिली। इन कहानियों के जरिए हमने यह दिखाने की कोशिश की कि महिलाओं को इस समय सबसे ज्यादा सपोर्ट की जरूरत होती है और परिवार मिलकर उनका सहारा बन सकता है। सवाल: मदरहुड के दौरान महिलाओं को हर तरफ से सलाह मिलती है। आपने खुद इन सलाहों को कैसे संभाला? जवाब: मदरहुड में हर कोई आपको सलाह देता है और खुद को एक्सपर्ट समझता है। लेकिन मैंने यह सीखा कि हर महिला की जर्नी अलग होती है। मैंने सबकी बातें सुनीं, लेकिन वही किया जो मुझे और मेरे बच्चों के लिए सही लगा। मैं शो में आई महिलाओं से भी यही कहती थी कि खुद पर भरोसा करें। अपने मन की आवाज सुनें। आपका दिल आपको बता देगा कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत। हमारा मकसद हर महिला को इतना मजबूत बनाना था कि वह अपनी पहचान के साथ इस सफर को तय कर सके। सवाल: प्रेग्नेंसी में शारीरिक स्वास्थ्य पर तो बात होती है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य और काउंसिलिंग को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। आपने इस पर कितना ध्यान दिया? जवाब: हमने इस बात पर बहुत ध्यान दिया। क्योंकि अगर कोई महिला मानसिक रूप से कमजोर महसूस करने लगे, तो उसके लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान शरीर में बहुत बदलाव आते हैं, जिनका असर मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है। अगर सही समय पर काउंसिलिंग और सपोर्ट न मिले, तो महिला पोस्टपार्टम डिप्रेशन जैसी स्थिति में जा सकती है। पहले लोग इन बातों पर खुलकर चर्चा नहीं करते थे, लेकिन अब जागरूकता बढ़ रही है। हमारा मकसद यही है कि महिलाएं अपने भावनात्मक बदलावों को पहचानें और जरूरत पड़ने पर मदद लेने से न हिचकें। सवाल: आपने खुद पोस्टपार्टम डिप्रेशन का सामना किया। उस दौर से कैसे बाहर निकलीं? जवाब: पोस्टपार्टम डिप्रेशन एक ऐसा दौर है, जो हर महिला के लिए अलग होता है। यह कुछ दिनों से लेकर कई महीनों तक रह सकता है। इससे पूरी तरह बचना मुश्किल है, लेकिन अगर आपको इसकी जानकारी हो, तो इसे संभालना आसान हो जाता है। मेरी न्यूट्रिशनिस्ट ने मुझे पहले ही समझा दिया था कि बच्चे के जन्म के बाद अलग-अलग समय पर हार्मोनल बदलाव आएंगे। इसलिए मैंने खुद पर ध्यान देना शुरू किया। अगर मूड खराब हो रहा है, बिना वजह रोना आ रहा है या लोगों से बात करने का मन नहीं है, तो यह संकेत हो सकते हैं। ऐसे समय में मैंने छोटी-छोटी चीजें कीं, जैसे थोड़ी वॉक करना, स्ट्रेचिंग करना और खुद को एक्टिव रखने की कोशिश करना। जागरूकता ही सबसे बड़ी ताकत है। सवाल: इस दौर में पति का सपोर्ट कितना जरूरी होता है? जवाब: पति का सपोर्ट बहुत जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर आपको समझने के बजाय लगातार शिकायत करे, तो महिला की परेशानी और बढ़ जाती है। पोस्टपार्टम के दौरान कई बार महिला मानसिक रूप से बहुत थकी हुई होती है। उसे अकेले समय की जरूरत होती है। अगर पति समझदारी दिखाए और महिला पर दबाव न डाले, तो वह इस दौर से बेहतर तरीके से बाहर निकल सकती है। सवाल: छोटे शहरों और गांवों में आज भी मानसिक स्वास्थ्य और काउंसिलिंग को लेकर जागरूकता कम है। वहां की महिलाओं और परिवारों से क्या कहना चाहेंगी? जवाब: हम इस शो के जरिए छोटे-छोटे कदम उठाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे शो में गांवों और छोटे शहरों की महिलाएं भी आईं, जिन्होंने खुलकर अपनी परेशानियां बताईं। आज भी कई लोग काउंसलर या थेरेपिस्ट के पास जाने को गलत मानते हैं, लेकिन हम यही कहना चाहते हैं कि अगर मदद की जरूरत हो, तो उसे लेने में शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, जहां वे खुलकर अपनी बात कह सकें। सवाल: प्रेग्नेंसी में खान-पान को लेकर भी कई गलत धारणाएं होती हैं। इस पर आपका क्या कहना है? जवाब: हमारे शो में डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट लगातार मौजूद थे। हर मां के खान-पान का खास ध्यान रखा गया। सही न्यूट्रिशन सिर्फ मां के लिए नहीं, बल्कि बच्चे के लिए भी जरूरी होता है। हम मानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान मां जो खाती है और जैसा माहौल रखती है, उसका असर बच्चे पर भी पड़ता है। इसलिए गर्भ संस्कार का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ नहीं, बल्कि सही खान-पान और अच्छे विचार भी हैं। सवाल: आज भी समाज में बेटे और बेटी में फर्क किया जाता है। आप इस सोच को कैसे देखती हैं? जवाब: आज हम विज्ञान और तकनीक में बहुत आगे बढ़ गए हैं, लेकिन सोच कई जगह अब भी पुरानी है। बेटा-बेटी का फर्क आज भी गांवों से लेकर शहरों तक देखने को मिलता है। मैं खुद तीन बहनों में से हूं और हमने बहुत कुछ सुना है। इसलिए हमने तय किया कि अगर हमारी बेटियां होंगी, तो हम उन्हें गर्व के साथ पालेंगे। आज मेरी दो बेटियां हैं और हम खुद को बहुत खुशकिस्मत मानते हैं। हमने हमेशा अपने माता-पिता का उतना ही ख्याल रखा है, जितना बेटों से उम्मीद की जाती है। हम अपनी अगली पीढ़ी को यही सिखाना चाहते हैं कि बेटियां भी परिवार की जिम्मेदारी उतनी ही अच्छे से निभा सकती हैं। सवाल: मां बनने के बाद आपने खुद में क्या बदलाव महसूस किए? जवाब: मां बनने के बाद इंसान भावनात्मक रूप से ज्यादा मजबूत हो जाता है। पहले अगर मेरी नींद पूरी नहीं होती थी, तो मेरा पूरा मूड खराब हो जाता था। लेकिन अब दो घंटे की नींद भी मिल जाए, तो मैं फ्रेश महसूस करती हूं। मेरे ट्विन्स थे, इसलिए शुरुआती छह महीने बहुत मुश्किल थे। रातों की नींद पूरी नहीं होती थी, लेकिन फिर भी शरीर और दिमाग खुद आपको संभाल लेते हैं। मुझे लगता है कि भगवान मां बनने के साथ एक अलग ताकत भी देता है। सवाल: खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट कैसे रखती हैं? जवाब: मैं अपनी सेहत को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैं क्या खाती हूं, कितना आराम करती हूं और अपनी बॉडी को कैसे एक्टिव रखती हूं, इन सबका ध्यान रखती हूं। अच्छा दिखना और फिट रहना उसी का नतीजा है। मैं अपने खाने, आराम और सेल्फ-केयर में समझौता नहीं करती। क्योंकि अगर मैं खुद अच्छा महसूस नहीं करूंगी, तो अपने काम और परिवार दोनों को ठीक से समय नहीं दे पाऊंगी। सवाल: आखिर में इस शो के जरिए आप लोगों को क्या संदेश देना चाहेंगी? जवाब: एक महिला परिवार की रीढ़ होती है और एक मां पूरे समाज की ताकत होती है। जब एक औरत मां बनती है, तो वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक नई शुरुआत करती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका परिवार खुशहाल और मजबूत बने, तो सबसे पहले नई मां का ख्याल रखिए।

Tags: celebrity newsDainik BhaskarEmotional ChangesMental healthMotherhoodPostpartum DepressionRubina DilaikWomens Healthकहखशजझजतजसडपरशनदलकनहभवनतमकपसटपरटमपहचबदलवबननबलममशकलमहलएरबनससथतसरफह
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
पेपर लीक के नए कानून पर बड़ी खबर, 3 महीने में आएगा फैसला, 10 साल की सजा, 10 करोड़ का जुर्माने का भी प्रावधान- सूत्र

पेपर लीक के नए कानून पर बड़ी खबर, 3 महीने में आएगा फैसला, 10 साल की सजा, 10 करोड़ का जुर्माने का भी प्रावधान- सूत्र

July 24, 2026
रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, छोड़ा रेल राज्यमंत्री का पद

रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, छोड़ा रेल राज्यमंत्री का पद

July 24, 2026
गुजरात में शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट, ओडिशा से लेकर राजस्थान तक आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बरसात

गुजरात में शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट, ओडिशा से लेकर राजस्थान तक आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बरसात

July 24, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In