
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई की घोषणा कर दी है। इस जोड़े ने करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित निजी समारोह की तस्वीरों के जरिए यह खुशखबरी साझा की है। साथ ही कब इस जोड़े की सगाई कब हुई थी? तस्वीरों के माध्यम से ये भी बता दिया है। रेहान और अवीवा की सगाई समारोह रणथंबोर में एक निजी समारोह में संपन्न हुआ।
रेहान ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें
रेहान वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में रेहान ने 29 दिसंबर 2025 की तारीख भी लिखी है। साथ ही एक दिल और रिंग की इमोजी भी लगाई है। पहली तस्वीर में रेहान और अवीवा शाम के समारोह के दौरान पारंपरिक भारतीय परिधानों में एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। शेयर की गई एक अन्य तस्वीर में दोनों की बचपन की भी फोटो है।
लगभग 7 सालों से रिलेशनशिप में
सूत्रों के अनुसार, 25 वर्षीय रेहान ने पिछले हफ्ते दोनों परिवारों की उपस्थिति में अवीवा को शादी का प्रपोजल दिया और उसने स्वीकार कर लिया। यह जोड़ा लगभग 7 सालों से रिलेशनशिप में है। इस जोड़े की शादी आने वाले महीनों में होने की उम्मीद है।
जानिए अविवा बेग के बारे में?
अविवा बेग दिल्ली स्थित एक परिवार से आती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता और प्रियंका गांधी लंबे समय से दोस्त हैं। नंदिता ने मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन पर भी काम किया है।
अविवा ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल में पढ़ाई की और उसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में हाई एजूकेशन की शिक्षा प्राप्त की। वह इंटीरियर डिजाइनर, फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर भी हैं।
जानिए कौन हैं रेहान वाड्रा?
रेहान वड्रा ने देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई की है, जहां उनके दादा राजीव गांधी और चाचा राहुल गांधी भी पढ़े। बाद में उन्होंने लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS) में हाई एजूकेशन की शिक्षा प्राप्त की। रेहान पेशे से वर्चुअल आर्टिस्ट रेहान का काम वन्यजीव, स्ट्रीट फोटोग्राफी और व्यावसायिक परियोजनाओं सहित फोटोग्राफी के क्षेत्र में है।






































