राजस्थान रॉयल्स टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को कुछ दिन पहले डगआउट में बैठकर मोबाइल चलाते देखा गया था। अब बीसीसीआई ने उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और चेतावनी दी है। हालांकि, उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि, बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट ने भिंडर को कारण बताओ नोटिस भेजा था, जिसके जवाब में भिंडर का कहना था कि खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें मोबाइल फोन अपने साथ रखना पड़ा था।
जब रोमी भिंडर मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थे, तब राजस्थान रॉयल्स टीम के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी उन्हीं के पास बैठे हुए थे। यहां तक कि वैभव ने फोन में झांक कर भी देखा था इस मामले में वैभव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।
जांचकर्ता रोमी भिंडर के जवाब से पूरी तरह संतुष नहीं थे जिस कारण उनके खिलाफ एक्शन लेना जरूरी समझा गया। इस कारण उनपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और साथ ही चेतावनी भी दी गई। बीसीसीआई ने साफ किया कि आगे ऐसे मामले सामने आते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





































