Coimbatore South Assembly Elections 2026: कोयंबटूर साउथ विधानसभा क्षेत्र तमिलनाडु विधानसभा के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह तमिलनाडु विधानसभा का 120वां निर्वाचन क्षेत्र है। यह एक सामान्य सीट है, जो अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नहीं है। द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (DMK), अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (AIADMK) और विजय की TVK और कांग्रेस राज्य की प्रमुख पार्टियां हैं।
किस-किस के बीच मुकाबला
इस बार भी कोयंबटूर साउथ विधानसभा सीट पर भी कांटे की टक्कर होने वाली है। यहां के प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो डीएमके से सेंथिल बालाजी यहां AIADMK के अम्मान के अर्जुनन को टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा टीवीके पार्टी के नेता वी सेंथिल कुमार और एनटीके से वी पेरारिवलन भी इस सीट पर टक्कर दे रहे हैं। हालांकि नतीजे आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि कोयंबटूर साउथ सीट पर कौन बाजी मारता है।
पिछली बार के विजेता
कोयंबटूर साउथ विधानसभा सीट कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। कोयंबटूर साउथ विधानसभा सीट पर 2021 में, भाजपा की वनथी श्रीनिवासन ने MNM के कमलहसन को 1728 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। साल 2016 में इस सीट पर एडीएमके के अर्जुनन ने कांग्रेस उम्मीदवार मयूरा जयकुमार एस को 1,74,19 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों में, डीएमके उम्मीदवार गणपति राजकुमार ने BJP के अन्नामलाई को 1,00,000 वोटों के अंतर से हराकर कोयंबटूर साउथ विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।
कब आएंगे नतीजे
बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। इसी तरह से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती भी सभी सीटों पर एक साथ 4 मई को होगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान कोयंबटूर साउथ सीट पर 2,52,790 मतदाता थे। इनमें से 1,26,195 पुरुष और 1,26,571 महिला मतदाता थे। तीसरे लिंग के 24 मतदाता थे।





































