• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 10, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Edgbaston Test में फिर बिखरी Pakistan Team, Debutant Razaullah की रफ्तार ने खींचा ध्यान

    Edgbaston Test में फिर बिखरी Pakistan Team, Debutant Razaullah की रफ्तार ने खींचा ध्यान

    Duleep Trophy: East Zone की खिताबी जीत तय! Ishan Kishan के तूफान से South Zone पर 584 रन की बढ़त

    Duleep Trophy: East Zone की खिताबी जीत तय! Ishan Kishan के तूफान से South Zone पर 584 रन की बढ़त

    England Tour पर गई Pakistan U19 Team से जुड़ी बड़ी चूक, Hotel के बाहर हुआ प्रोटेस्ट

    England Tour पर गई Pakistan U19 Team से जुड़ी बड़ी चूक, Hotel के बाहर हुआ प्रोटेस्ट

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने India-Afghanistan T20I मैच का समय बदलने का किया अनुरोध!

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने India-Afghanistan T20I मैच का समय बदलने का किया अनुरोध!

    suspense remains over rohit sharma playing in the 2027 world cup what does the future hold

    suspense remains over rohit sharma playing in the 2027 world cup what does the future hold

    BRICS सम्मेलन से भारत की अर्थव्यवस्था को क्या फायदा होगा? एक्सपर्ट से जानिए

    BRICS सम्मेलन से भारत की अर्थव्यवस्था को क्या फायदा होगा? एक्सपर्ट से जानिए

    zaheer khan joins hands with yuvraj singh set to expand the reach of cricket in canada

    zaheer khan joins hands with yuvraj singh set to expand the reach of cricket in canada

    harry brook makes history completes 1000 test runs against pakistan in record time

    harry brook makes history completes 1000 test runs against pakistan in record time

    नवी मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी उड़ानों को मिलेगा बड़ा फायदा, पूरे 1 साल तक लैंडिंग चार्ज फ्री

    नवी मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी उड़ानों को मिलेगा बड़ा फायदा, पूरे 1 साल तक लैंडिंग चार्ज फ्री

    Rohit Sharma ने West Indies ODI सीरीज के लिए कसी कमर, आलोचकों को दिया करारा जवाब!

    Rohit Sharma ने West Indies ODI सीरीज के लिए कसी कमर, आलोचकों को दिया करारा जवाब!

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    BRICS सम्मेलन से भारत की अर्थव्यवस्था को क्या फायदा होगा? एक्सपर्ट से जानिए

    BRICS सम्मेलन से भारत की अर्थव्यवस्था को क्या फायदा होगा? एक्सपर्ट से जानिए

    नवी मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी उड़ानों को मिलेगा बड़ा फायदा, पूरे 1 साल तक लैंडिंग चार्ज फ्री

    नवी मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी उड़ानों को मिलेगा बड़ा फायदा, पूरे 1 साल तक लैंडिंग चार्ज फ्री

    शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के पार बंद; HDFC लाइफ और ONGC के शेयर चढ़े

    शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के पार बंद; HDFC लाइफ और ONGC के शेयर चढ़े

    म्यूचुअल फंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अगस्त में इक्विटी फंड्स में आए ₹29329 करोड़; SIP ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

    म्यूचुअल फंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अगस्त में इक्विटी फंड्स में आए ₹29329 करोड़; SIP ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

    10 दिन का रेल ट्रैफिक ब्लॉक, दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादाबाद और मेरठ जाने वाली 18 ट्रेनें रद्द

    10 दिन का रेल ट्रैफिक ब्लॉक, दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादाबाद और मेरठ जाने वाली 18 ट्रेनें रद्द

    शेयर बाजार में एंट्री को तैयार हीरो मोटर्स, ₹1000 करोड़ का IPO ला रही कंपनी; 16 सितंबर से लगा सकेंगे दांव

    शेयर बाजार में एंट्री को तैयार हीरो मोटर्स, ₹1000 करोड़ का IPO ला रही कंपनी; 16 सितंबर से लगा सकेंगे दांव

    कल बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? ब्रिक्स सम्मेलन और बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के बीच जानिए अपने राज्य का स्टेटस

    कल बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? ब्रिक्स सम्मेलन और बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के बीच जानिए अपने राज्य का स्टेटस

    शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स में 100 तो निफ्टी में 40 अंकों की तेजी; ONGC का स्टॉक भागा

    शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स में 100 तो निफ्टी में 40 अंकों की तेजी; ONGC का स्टॉक भागा

    वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का व्यापार हुआ मजबूत, अप्रैल-अगस्त में 15% बढ़ा निर्यात

    वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का व्यापार हुआ मजबूत, अप्रैल-अगस्त में 15% बढ़ा निर्यात

    EPF एडवांस निकासी के नियम बदले, अब बीमारी और बच्चों की पढ़ाई के लिए PF से पैसे निकालना हुआ आसान; जानें नई लिमिट

    EPF एडवांस निकासी के नियम बदले, अब बीमारी और बच्चों की पढ़ाई के लिए PF से पैसे निकालना हुआ आसान; जानें नई लिमिट

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Edgbaston Test में फिर बिखरी Pakistan Team, Debutant Razaullah की रफ्तार ने खींचा ध्यान

    Edgbaston Test में फिर बिखरी Pakistan Team, Debutant Razaullah की रफ्तार ने खींचा ध्यान

    Duleep Trophy: East Zone की खिताबी जीत तय! Ishan Kishan के तूफान से South Zone पर 584 रन की बढ़त

    Duleep Trophy: East Zone की खिताबी जीत तय! Ishan Kishan के तूफान से South Zone पर 584 रन की बढ़त

    England Tour पर गई Pakistan U19 Team से जुड़ी बड़ी चूक, Hotel के बाहर हुआ प्रोटेस्ट

    England Tour पर गई Pakistan U19 Team से जुड़ी बड़ी चूक, Hotel के बाहर हुआ प्रोटेस्ट

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने India-Afghanistan T20I मैच का समय बदलने का किया अनुरोध!

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने India-Afghanistan T20I मैच का समय बदलने का किया अनुरोध!

    suspense remains over rohit sharma playing in the 2027 world cup what does the future hold

    suspense remains over rohit sharma playing in the 2027 world cup what does the future hold

    Samay Raina Denies Dating Sharon Verma

    Samay Raina Denies Dating Sharon Verma

    Samay Raina Denies Dating Sharon Verma

    Samay Raina Denies Dating Sharon Verma

    zaheer khan joins hands with yuvraj singh set to expand the reach of cricket in canada

    zaheer khan joins hands with yuvraj singh set to expand the reach of cricket in canada

    harry brook makes history completes 1000 test runs against pakistan in record time

    harry brook makes history completes 1000 test runs against pakistan in record time

    पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा

    पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    BRICS Summit 2026 में शामिल होने भारत आ रहे कई देशों के प्रमुख, सामने आई विदेशी मेहमानों की पूरी लिस्ट

    BRICS Summit 2026 में शामिल होने भारत आ रहे कई देशों के प्रमुख, सामने आई विदेशी मेहमानों की पूरी लिस्ट

    आकाश आनंद का बसपा से निष्कासन और मायावती की राजनीति पर सवाल, Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    आकाश आनंद का बसपा से निष्कासन और मायावती की राजनीति पर सवाल, Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

    ”बंगाल नहीं, बलि प्रथा पर बात की थी”, नॉनवेज विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

    ”बंगाल नहीं, बलि प्रथा पर बात की थी”, नॉनवेज विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, 5 को किया गया कैंसिल, हेल्पलाइन नंबर जारी

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, 5 को किया गया कैंसिल, हेल्पलाइन नंबर जारी

    Thar-Fortuner मालिकों ने लिया सड़क सुरक्षा का अनोखा संकल्प, दमन कलेक्टर ने दिलाई जिम्मेदार ड्राइविंग की शपथ

    Thar-Fortuner मालिकों ने लिया सड़क सुरक्षा का अनोखा संकल्प, दमन कलेक्टर ने दिलाई जिम्मेदार ड्राइविंग की शपथ

    3 मंत्रियों के जिले में कांग्रेस को झटका, 26 साल बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा

    3 मंत्रियों के जिले में कांग्रेस को झटका, 26 साल बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को बड़ा झटका, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय; 7 आरोपी बरी

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को बड़ा झटका, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय; 7 आरोपी बरी

    Rajat Sharma’s Blog | दिल्ली में छात्रों की रिहाइश: लंदन के लॉ से सीखो

    Rajat Sharma’s Blog | दिल्ली में छात्रों की रिहाइश: लंदन के लॉ से सीखो

    अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, अग्रिम जमानत याचिका खारिज होते ही कालीघाट से किया गया गिरफ्तार

    अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, अग्रिम जमानत याचिका खारिज होते ही कालीघाट से किया गया गिरफ्तार

    कर्नाटक में राज्य सरकार के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के सिर्फ़ दो पद गाए जाएंगे, कांग्रेस सरकार ने जारी किया आदेश

    कर्नाटक में राज्य सरकार के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के सिर्फ़ दो पद गाए जाएंगे, कांग्रेस सरकार ने जारी किया आदेश

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

विक्रम-1 से लेकर कॉमनवेल्थ तक, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हर घर तिरंगा फहराने की अपील; जानें PM मोदी क्या-क्या बोले

by Dainik Mirror
July 26, 2026
in Blog, Lifestyle
245 7
0
विक्रम-1 से लेकर कॉमनवेल्थ तक, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हर घर तिरंगा फहराने की अपील; जानें PM मोदी क्या-क्या बोले
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली: पीएम मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “हमारे जीवन में कुछ तारीख ऐसी होती हैं, जिन्हें याद करने के लिए कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं होती। आज 26 जुलाई ऐसी ही तारीख है। आज कारगिल विजय दिवस है। यह दिन हमें गर्व से भर देता है, यह दिन हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है। कारगिल की ऊंची-ऊंची चोटियां, कठिन मौसम, दुश्मन की चुनौती, हर परिस्थिति हमारे सैनिकों के सामने थी, लेकिन उनका हौसला हर चुनौती से बड़ा था। उन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।  आज ‘कारगिल विजय दिवस’ पर मैं सभी वीर शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।”

‘तकनीकी क्षमता बढ़ा रहा भारत’

उन्होंने कहा, “भारत अपनी तकनीकी क्षमता को भी बढ़ा रहा है। कुछ दिन पहले भारतीय नौसेना में INS महेंद्रगिरि शामिल किया गया। यह आधुनिक जंगी जहाज भारत में ही design किया गया है, भारत में ही बना है। इसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है। यह आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है। इसी महीने DRDO ने Pinaka Long Range Guided Rocket का भी सफल परीक्षण किया। इस सफलता के पीछे हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का सामूहिक परिश्रम है। दो-तीन दिन पूर्व ही DRDO ने कुशा मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है। आज रक्षा उत्पादन हो, रक्षा निर्यात हो या मित्र देशों के साथ राजनीतिक सहयोग भारत लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में मैं इंडोनेशिया में था, जहां ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है। दुनिया का भरोसा भारत के रक्षा उपकरणों और तकनीक पर बढ़ रहा है।”

बारिश के पानी को सहेजने की बात

PM मोदी ने आगे कहा, “मन की बात के पिछले एपिसोड में मैंने कैच द रेन की चर्चा की थी। यह संदेश बहुत सीधा है, जब बारिश गिरे तो पानी को वहीं सहेजिए। 4 जुलाई से देशभर में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बारिश के पानी के संचयन, Ground Water Recharge, पुराने जल-स्त्रोतों के पुनर्जीवन और वृक्षारोपण को नई गति दी जा रही है। मुझे बहुत खुशी है कि गांव हों या शहर, पंचायतें हों या सामाजिक संस्थाएं हर जगह लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। हम भी अपने आस-पास किसी एक तालाब, कुएं या बावड़ी की जिम्मेदारी लें, पानी की हर बूंद बचाएं। आज बचाई गई हर बूंद आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।” 

कॉमनवेल्थ में भारतीय खिलाड़ियों ने हासिल की उपलब्धियां

पीएम मोदी ने कहा, “कुछ दिन पहले कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हुए। हमारे युवाओं ने हाल के दिनों में स्पोर्ट्स में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। पीवी सिंधु बैडमिंटन में जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी लंदन में लॉर्ड्स स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट मैच जीता है। यह एक ऐतिहासिक जीत है। कुछ छोटे प्रयास ऐसे भी होते हैं जो बहुत मायने रखते हैं। मुझे केरलम में एर्णाकुलम के साउथ चित्तूर में स्पोर्ट्स के एक प्रयास के बारे में पता चला है। वहां के एक स्कूल में संस्कृत क्लब है। यहां के प्रोफेसर अभिलाष जी बड़े अनूठे तरीके से संस्कृत को लोकप्रिय बना रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को ‘अक्षरकंदुक’ नाम दिया गया है। इसमें संस्कृत के अक्षरों को फुटबाल में इस्तेमाल होने वाले शब्दों से जोड़कर आसान तरीके से समझाया जाता है। इससे सीखने में आनंद मिलता है।”

‘स्पेस सेक्टर में भारत के लिए ऐतिहासिक पल’

उन्होंने कहा, “पिछले रविवार को विक्रम-1 के सफल लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है। हम सभी भारतीय स्पेस सेक्टर के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। ये प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी। उन्होंने गजब की स्किल, पैशन और पेशेंस दिखाया। लंबे समय तक हमारा स्पेस सेक्टर निजी क्षेत्र के लिए बंद रहा, लेकिन युवा हित को देखते हुए हमारे प्राइवेट सेक्टर को स्पेस के लिए खोला।”

‘फिजिक्स ओलंपियाड में भारत की पहली रैंक’

PM मोदी ने आगे कहा, “फिजिक्स ओलंपियाड में हमारे सभी पांच छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते और भारत ने पहली रैंक हासिल की। पिछले एक दशक में हुए हर फिजिक्स ओलंपियाड में हमारे देश के छात्रों ने गोल्ड या सिल्वर मेडल जरूर जीता है। कमेस्ट्री ओलंपियाड में भी हमारे सभी छात्रों ने गोल्ड मेडल जीता। यह अब तक की बेस्ट परफॉर्मेन्स रही है। बायोलॉजी ओलंपियाड में भी हमारे सभी छात्रों ने मेडल जीते, इनमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल है। वहीं, मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में हमारे छात्रों ने दो गोल्ड और चार सिल्वर मेडल अपने नाम किए।”

कश्मीर की वगू चटाई का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, “जब हुनर भी हो और कुछ करने का जज्बा भी हो, तो हर राह आसान हो जाती है। कश्मीर की पारंपरिक चटाई ‘वगू’ को लेकर आज जो प्रयास हो रहे हैं उसमें इसी की झलक मिलती है। इसे सरकंडे और धान के पुआल से, straw से तैयार किया जाता है। इस चटाई को बनाने की परंपरा बरसों पुरानी है। श्रीनगर के गुलाम हुसैन जी और उनकी बेटी तंजीला जी ने एक संकल्प लिया। दोनों ‘वगू’ क्राफ्ट की परंपरा को एक नया जीवन देने में जुट गए।

‘बिजनौर की हर्बल चाय बनी ब्रांड’

उन्होंने कहा, “हमारे देश में चाय सिर्फ एक पेय नहीं अपनापन भी है। चाय हर मौके का हिस्सा बन जाती है। आप भी भली भांति जानते हैं मेरा चाय से क्या रिश्ता है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के लखीवाला गांव में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ तैयार की है। इसमें लेमनग्रास, गिलोय, मुलेठी, तुलसी, कच्ची हल्दी, दालचीनी, इलायची और सौंफ जैसी प्राकृतिक सामग्रियां शामिल हैं। अपने अनोखे स्वाद और गुणों की वजह से इस चाय ने बहुत कम समय में लोगों के बीच खास पहचान बना ली। सबसे प्रेरक बात इसकी शुरुआत है। यह पूरा प्रयास सिर्फ एक लाख रुपये से शुरू हुआ था। आज यह ब्रांड देश के बड़े संस्थानों तक पहुंच चुका है। ये पहल हमें बताती है कि जब स्थानीय ज्ञान, प्रकृति और महिलाओं का आत्मविश्वास साथ आते हैं, तो एक छोटा-सा प्रयास भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन जाता है।”

‘एक पेड़ मां के नाम बना जन भागीदारी अभियान’

PM मोदी ने आगे कहा, “अहमदाबाद में जन-भागीदारी की अद्भुत शक्ति दिखाई दी है। भाड़ज क्षेत्र में एक घंटे के भीतर साढ़े 3 लाख से अधिक पौधे रोपे गए, इसमें 25 हजार से अधिक लोग जुटे। स्कूली बच्चे, NCC कैडेट्स, स्वयंसेवक और आम नागरिक, सभी ने इस अभियान में हिस्सा लिया। आने वाले वर्षों में यही पौधे एक घने शहरी वन का रूप लेंगे। इस प्रयास को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। गुजरात के गिर के जंगलों में करीब 60 वर्षों बाद इंडियन ग्रे हॉर्नबिल फिर से बसेरा बना रहा है। ये गिर में बरसों से हो रहे संरक्षण और पुनर्स्थापन के प्रयासों का परिणाम है। हॉर्नबिल को जंगलों का किसान कहा जाता है। ये फल खाते हैं और बीजों को दूर-दूर तक पहुंचाते हैं, उन्हीं बीजों से जंगल में नए पेड़ उगते है इस तरह एक पक्षी जंगल को फिर से हरा-भरा बनाने में मदद करता है।”

‘प्लास्टिक प्रदूषण वैश्विक पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती’

पीएम मोदी ने कहा, “आज, प्लास्टिक प्रदूषण वैश्विक पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती है। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का कचरा कई सालों तक प्रकृति को नुकसान पहुंचाता रहता है, इसलिए प्लास्टिक का सही ढंग से निपटान करना बहुत ज़रूरी है। बिहार के सीतामढ़ी में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (कचरे से कमाई) का एक शानदार उदाहरण सामने आया है। यहां कचरे को रीसायकल करके आकर्षक बेंच बनाई जा रही हैं। एक बेंच बनाने में लगभग 40 किलो सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है। ये बेंच मज़बूत, टिकाऊ, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल हैं। इन्हें सरकारी स्कूलों, पार्कों और सार्वजनिक जगहों पर लगाया गया है। इससे पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता भी बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “मणिपुर के डॉ. रोनाल्डो लैश्राम एक Astrophysicist हैं। वे जापान में काम करते हैं और young galaxies के एक विशाल समूह की खोज करने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस पूरे समूह का नाम मणिपुर की एक खूबसूरत झील से जोड़कर Loktak proto-cluster रखा है। Loktak lake में तैरती हुई फूमडी मिलकर एक अनोखा landscape बनाती है। ऐसा लगता है कि विशाल समंदर में छोटे-छोटे द्वीप तैर रहे हों। उसी प्रकार universe में ये young galaxies भी एक विशाल संरचना का निर्माण करती हैं। आज मणिपुर की Loktak केवल देश के Map पर ही नहीं, बल्कि विशाल ब्रह्मांड में भी अपनी चमक बिखेर रही है।”

‘वोकल फॉर लोकल को करें सशक्त’

उन्होंने कहा, “हथकरघे से बना हर परिधान किसी-न-किसी क्षेत्र, समुदाय और इससे जुड़े असंख्य लोगों की कहानी को सामने लाता है। ये वो लोग हैं, जो गर्व के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोने में जुटे हैं। मेरा आग्रह है कि हम हस्तकला को प्रोत्साहित कर, अपने बुनकर साथियों का सम्मान करें। आइए, हम vocal for local की भावना को और सशक्त करें।”

पीएम मोदी ने कहा, “एक instrument है, त्रिपुरा का ‘चौंगप्रंग’। यह वहां की tribal communities में काफी लोकप्रिय है। बांस से बने इस वाद्ययंत्र में तीन तार होते हैं। इससे निकली धुन बहुत मधुर होती है, जो सरोद से मिलती-जुलती है। कुछ वजहों से युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता कम होने लगी थी। ऐसे में सूरज कुमार देबबर्मा जी ने इसे फिर से लोकप्रिय बनाने का संकल्प लिया। आज उनका प्रयास रंग ला रहा है।”

‘हर घर फहराएं तिरंगा’

आखिर में पीएम मोदी ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे देश एक अद्भुत भावना से जोड़ा है। इस वर्ष भी हमें हर घर तिरंगा अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाना है। अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराना है।” 

यह भी पढ़ें-

कहानी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की, जिसने कारगिल जंग में विजय दिलाने में निभाई अहम भूमिका

Tags: Mann ki baatpm modiअपलककमनवलथकयकयकरयकरमघरजनतकतरगपीएम मोदीफहरनबतबलममदमनमन की बातलकरवकरम1सहर
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
BRICS Summit 2026 में शामिल होने भारत आ रहे कई देशों के प्रमुख, सामने आई विदेशी मेहमानों की पूरी लिस्ट

BRICS Summit 2026 में शामिल होने भारत आ रहे कई देशों के प्रमुख, सामने आई विदेशी मेहमानों की पूरी लिस्ट

September 10, 2026
Edgbaston Test में फिर बिखरी Pakistan Team, Debutant Razaullah की रफ्तार ने खींचा ध्यान

Edgbaston Test में फिर बिखरी Pakistan Team, Debutant Razaullah की रफ्तार ने खींचा ध्यान

September 10, 2026
Duleep Trophy: East Zone की खिताबी जीत तय! Ishan Kishan के तूफान से South Zone पर 584 रन की बढ़त

Duleep Trophy: East Zone की खिताबी जीत तय! Ishan Kishan के तूफान से South Zone पर 584 रन की बढ़त

September 10, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In