
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिला। सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 141.83 अंक की गिरावट के साथ 85,500.07 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी इसी समय, 31.5 अंक लुढ़ककर 26,144.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज स्थिर (फ्लैट) ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी पर एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, एसबीआई, ट्रेंट बड़े गेनर्स में से हैं, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज लूजर्स में हैं। सेक्टर्स में, मीडिया इंडेक्स 0.5% नीचे, जबकि PSU बैंक इंडेक्स 1% बढ़ा। निवेशकों की नजर आज के बाजार के मिश्रित प्रदर्शन और प्रमुख शेयरों की दिशा पर बनी हुई है।
रुपया 32 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे गिरकर 89.85 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकन करेंसी की मज़बूती और लगातार विदेशी फंड के निकलने से यह दबाव में आया। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि कॉर्पोरेट्स, इंपोर्टर्स और विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स की मज़बूत डॉलर डिमांड ने रुपये पर दबाव डाला। इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों ने इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट को और खराब कर दिया। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में, रुपया US डॉलर के मुकाबले 89.70 पर खुला और फिर 89.85 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 32 पैसे कम है। सोमवार को, इंट्राडे ट्रेड में 89.79 तक गिरने के बाद रुपया US डॉलर के मुकाबले 89.53 पर बंद हुआ।
खबर अपडेट हो रही है…




































