
सदन में चर्चा के दौरान सांसद
संसद के शीतकालीन सत्र के 14वें दिन दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। लोकसभा में नियम 193 के तहत, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, डीएमके सांसद कनिमोझी और बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर चर्चा करेंगी। संसद का शीतकालीन सत्र कुल 15 दिन का था। आखिरी दिन 19 दिसंबर को होगा। इस दौरान कई अहम बिल पास हो चुके हैं। हालांकि, अभी भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है।






































