• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 22, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    छोटे शहरों से बढ़ेगा एक्सपोर्ट, पीयूष गोयल तैयार करेंगे 1000 लोगों की टीम, क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग

    छोटे शहरों से बढ़ेगा एक्सपोर्ट, पीयूष गोयल तैयार करेंगे 1000 लोगों की टीम, क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग

    PPF, सुकन्या समृद्धि समेत कई सरकारी योजनाओं की बदलेगीं ब्याज दरें? 30 सितंबर को सरकार करेगी फैसला

    PPF, सुकन्या समृद्धि समेत कई सरकारी योजनाओं की बदलेगीं ब्याज दरें? 30 सितंबर को सरकार करेगी फैसला

    SpiceJet की बढ़ी मुश्किलें, बार-बार फ्लाइट लेट होने पर DGCA ने शुरू की स्क्रूटनी

    SpiceJet की बढ़ी मुश्किलें, बार-बार फ्लाइट लेट होने पर DGCA ने शुरू की स्क्रूटनी

    बुलेट ट्रेन को लेकर अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, दिसंबर में सूरत-वापी सेक्शन होगा पूरा; अप्रैल-मई में पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन

    बुलेट ट्रेन को लेकर अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, दिसंबर में सूरत-वापी सेक्शन होगा पूरा; अप्रैल-मई में पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन

    shafali verma surpasses laura wolvaardt in asian games 2026 final against sri lanka

    shafali verma surpasses laura wolvaardt in asian games 2026 final against sri lanka

    28 सितंबर से 3 दिन बैंक हड़ताल: SBI, PNB समेत इन बैंकों ने जारी की एडवाइजरी, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

    28 सितंबर से 3 दिन बैंक हड़ताल: SBI, PNB समेत इन बैंकों ने जारी की एडवाइजरी, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

    india defend lowest t20i total against japan after umpire drama

    india defend lowest t20i total against japan after umpire drama

    रेलवे ने 13 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, स्टेशन पहुंचने से पहले जान लें नया शेड्यूल

    रेलवे ने 13 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, स्टेशन पहुंचने से पहले जान लें नया शेड्यूल

    Mark Wood ने International Cricket को कहा अलविदा, England के लिए 146 मैचों में लिए 253 विकेट

    Mark Wood ने International Cricket को कहा अलविदा, England के लिए 146 मैचों में लिए 253 विकेट

    Indian Bank में 555 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या हैं दरें

    Indian Bank में 555 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या हैं दरें

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    फेस्टिव सीजन में फ्लाइट किराये पर कैप नहीं लगाएगी सरकार, फेयर सामान्य रखने के लिए एयरलाइंस को देंगे सलाह: नायडू

    फेस्टिव सीजन में फ्लाइट किराये पर कैप नहीं लगाएगी सरकार, फेयर सामान्य रखने के लिए एयरलाइंस को देंगे सलाह: नायडू

    Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह

    Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह

    शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 320 अंक लुढ़का तो निफ्टी 23,350 के नीचे बंद; IT स्टॉक्स ने बढ़ाई चिंता

    शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 320 अंक लुढ़का तो निफ्टी 23,350 के नीचे बंद; IT स्टॉक्स ने बढ़ाई चिंता

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    सेंधवा के अभय जोधपुरकर को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:मराठी गीत ‘नवसाची गौरी माझी’ के लिए राष्ट्रपति ने दिया रजत कमल; एआर रहमान के संगीत स्कूल से पढ़े

    सेंधवा के अभय जोधपुरकर को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:मराठी गीत ‘नवसाची गौरी माझी’ के लिए राष्ट्रपति ने दिया रजत कमल; एआर रहमान के संगीत स्कूल से पढ़े

    shafali verma surpasses laura wolvaardt in asian games 2026 final against sri lanka

    shafali verma surpasses laura wolvaardt in asian games 2026 final against sri lanka

    india defend lowest t20i total against japan after umpire drama

    india defend lowest t20i total against japan after umpire drama

    Mark Wood ने International Cricket को कहा अलविदा, England के लिए 146 मैचों में लिए 253 विकेट

    Mark Wood ने International Cricket को कहा अलविदा, England के लिए 146 मैचों में लिए 253 विकेट

    Babar Azam की Test कप्तानी पर Waqar Younis ने उठाए सवाल, बल्लेबाजी पर असर की जताई चिंता

    Babar Azam की Test कप्तानी पर Waqar Younis ने उठाए सवाल, बल्लेबाजी पर असर की जताई चिंता

    Shreyas Iyer बोले, सानो की टर्निंग पिच पर बैटिंग थी मुश्किल, Asian Games के लिए मिला अभ्यास

    Shreyas Iyer बोले, सानो की टर्निंग पिच पर बैटिंग थी मुश्किल, Asian Games के लिए मिला अभ्यास

    india defeats japan by two runs in thrilling five over t20i match

    india defeats japan by two runs in thrilling five over t20i match

    Krishna Mukherjee Dies | Rani Mukherjee Mother Passes Away At 75

    Krishna Mukherjee Dies | Rani Mukherjee Mother Passes Away At 75

    Asian Games Women T20: भारत ने Sri Lanka को 147 रन से हराकर जीता Gold Medal

    Asian Games Women T20: भारत ने Sri Lanka को 147 रन से हराकर जीता Gold Medal

    Asian Games में Pakistan Women ने Bangladesh को 31 रन से हराकर जीता Bronze Medal

    Asian Games में Pakistan Women ने Bangladesh को 31 रन से हराकर जीता Bronze Medal

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    5 साल में 23 IIT में 45 छात्रों ने की खुदकुशी, हैदराबाद में सबसे ज्यादा 7 मामले

    5 साल में 23 IIT में 45 छात्रों ने की खुदकुशी, हैदराबाद में सबसे ज्यादा 7 मामले

    ‘दुनिया तभी मानेगी जब कार्रवाई दिखे’, आतंकवाद पर पाकिस्तान को भारत की दो टूक

    ‘दुनिया तभी मानेगी जब कार्रवाई दिखे’, आतंकवाद पर पाकिस्तान को भारत की दो टूक

    इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा फिर सर्वसम्मति से चुने गए NBDA के अध्यक्ष

    इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा फिर सर्वसम्मति से चुने गए NBDA के अध्यक्ष

    ‘तरंग शक्ति 2026’ में दिखेगी ग्लोबल एयरपावर, F-35 समेत कई घातक फाइटर होंगे शामिल

    ‘तरंग शक्ति 2026’ में दिखेगी ग्लोबल एयरपावर, F-35 समेत कई घातक फाइटर होंगे शामिल

    पूरी जिंदगी की कमाई से बनाए घरों में टनलिंग से दरारें, शिमला के लोग अब इनमें रहने से भी डर रहे

    पूरी जिंदगी की कमाई से बनाए घरों में टनलिंग से दरारें, शिमला के लोग अब इनमें रहने से भी डर रहे

    GMADA में करप्शन पर ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली-चंडीगढ़ समेत 26 ठिकानों पर सर्च

    GMADA में करप्शन पर ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली-चंडीगढ़ समेत 26 ठिकानों पर सर्च

    Rajat Sharma’s Blog | राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी की जीत का राज़

    Rajat Sharma’s Blog | राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी की जीत का राज़

    तबाही मचाने आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’, IMD ने चेतावनी जारी की, ओडिशा में बंद किए गए स्कूल

    तबाही मचाने आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’, IMD ने चेतावनी जारी की, ओडिशा में बंद किए गए स्कूल

    AC में शॉर्ट सर्किट से अस्पताल में लगी आग, 2 नवजात शिशुओं की मौत, कई बच्चे घायल

    AC में शॉर्ट सर्किट से अस्पताल में लगी आग, 2 नवजात शिशुओं की मौत, कई बच्चे घायल

    खाना बनाते समय गर्म सांबर के बर्तन में गिरी महिला, हुई दर्दनाक मौत, सामने आया VIDEO

    खाना बनाते समय गर्म सांबर के बर्तन में गिरी महिला, हुई दर्दनाक मौत, सामने आया VIDEO

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Jaya Bachchan does not consider paparazzi as media | पैपराजी को मीडिया नहीं मानतीं जया बच्चन: भूतनाथ डायरेक्टर ने बताया घातक, पैप्स बोले- हमें बुलाया जाता है, फिर भी बुरा बर्ताव

by krutikadalvibiz
December 4, 2025
in Entertainment
250 2
0
Jaya Bachchan does not consider paparazzi as media | पैपराजी को मीडिया नहीं मानतीं जया बच्चन: भूतनाथ डायरेक्टर ने बताया घातक, पैप्स बोले- हमें बुलाया जाता है, फिर भी बुरा बर्ताव
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

10 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
QuoteImage

ये काफी अजीब है। मेरा मीडिया से रिश्ता बहुत अच्छा है, मैं मीडिया की देन हूं, लेकिन पैपराजी से मेरा रिश्ता जीरो है। क्या इन लोगों ने कोई ट्रेनिंग ली है, जो ये देश के लोगों को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। क्या आप इन्हें मीडिया कहते हैं। मैं मीडिया से आती हूं, मेरे फादर एक जर्नलिस्ट थे। मैं उन लोगों का बहुत सम्मान करती हूं। लेकिन ये जो बाहर गंदे तंग कपड़े पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर, उन्हें लगता है कि उनके पास मोबाइल है, तो वो आपकी पिक्चर ले लेंगे, और कुछ भी कह देंगे, ये जिस तरह के कमेंट करते हैं, ये किस तरह के लोग हैं, कहां से आते हैं, किस तरह का एजुकेशन है, क्या बैकग्राउंड है। क्या ये हमें रिप्रेजेंट करेंगे।

QuoteImage

ये बयान एक्ट्रेस और सपा सासंद जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर दिया है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है।

जहां कुछ ने उन्हें घमंडी और क्लासिस्ट कहा, जबकि अन्य ने उनके फ्रैंक अंदाज की तारीफ की। ये पहली बार नहीं है, जब जया ने पैपराजी को लेकर कुछ कहा है। वो पहले भी कई मौकों पर उन्हें फटकारते नजर आ चुकी हैं, जिसमें से उनका “बदतमीजी मत करो” जैसे कमेंट वायरल हो चुके हैं।

इस मामले में हमने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों, मीडियाकर्मी और पैपराजी से बातचीत की, और अब जानते हैं उनकी राय।

विवेक शर्मा ने बताया कि पैपराजी में मान मर्यादा का अभाव है, यह सितारों के लिए बड़ी चुनौती है।

विवेक शर्मा ने बताया कि पैपराजी में मान मर्यादा का अभाव है, यह सितारों के लिए बड़ी चुनौती है।

पैपराजी से बचने के लिए स्टार्स को बाउंसर्स की जरूरत पड़ती है।

भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा कहते हैं- जर्नलिस्ट और पैपराजी में बिल्कुल फर्क है। पैपराजी के अंदर किसी प्रकार की मान मर्यादा नहीं होती है। यह लोग बहुत तंग करते हैं। ये न्यू बॉन्ड जैसी नई जनरेशन की भीड़ है। इनके पास कोई आत्म-सम्मान या मर्यादा नहीं होती। ये एयरपोर्ट के बाहर खड़े रहते हैं और जैसे ही कोई निकलता है, उनकी फोटो खींचते और वीडियो बनाते हैं।

बेसिकली ये प्लांटेड होते हैं। जो पीआर डिजाइन करते हैं उनके द्वारा प्लांडेट होते हैं। मतलब ये लोग कंपनियों या सेलिब्रिटी के प्रचार के लिए जानबूझकर वहां भेजे जाते हैं।

जब कोई एयरपोर्ट या जिम से निकलता है, तो ये फटाफट फोटो खींच लेते हैं। जैसे कोई हीरोइन जिम से निकल रही हो, तो उसके वीडियो और फोटो लेकर मीम्स बनाते हैं। यह बहुत ही गलत और अपमानजनक बात है, जो पूरी तरह से मान मर्यादा तोड़ती है।

मीडिया और पैपराजी में बहुत बड़ा फर्क है। मीडिया वे लोग होते हैं जो पढ़े-लिखे होकर जर्नलिज्म करते हैं। वे ऐसी बेहूदा हरकतें नहीं करते। जबकि पैपराजी ऐसी ही गंदी हरकतें करते हैं, जिससे सितारों को बचने के लिए बाउंसर्स की जरूरत पड़ती है।

मैं सतीश शाह के अंतिम संस्कार में गया था। वहां लोग चिता के सामने शूट करने की बात कर रहे थे। मैं और फराह खान बात कर रहे थे, तभी कोई आकर रिकॉर्ड करने लगा। किसी का जबरदस्ती वीडियो बनाना सही नहीं है।

कई बार तो सितारे भी ऐसे पैपराजी को हायर करते हैं। वो किसी के अंतिम संस्कार में जाकर उनके चलते हुए शॉट्स भी डालते हैं। जो सांत्वना देने गए हों, उन्हें ही पीआर करने में बदल देते हैं।

ये पैपराजी बहुत ज्यादा घातक हैं। इनको कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इन लोगों की हरकतों को रोकना बहुत अहम है।

प्रभाकर शुक्ल कहते हैं कि नेता, अभिनेता या कोई भी सार्वजनिक जीवन में रहने वाला व्यक्ति अपनी प्राइवेसी को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रख पाता।

प्रभाकर शुक्ल कहते हैं कि नेता, अभिनेता या कोई भी सार्वजनिक जीवन में रहने वाला व्यक्ति अपनी प्राइवेसी को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रख पाता।

पैपराजी मीडिया ही होता है, लेकिन तरीका गलत हो सकता है

एड गुर और फिल्ममेकर प्रभाकर शुक्ल कहते हैं- जया बच्चन जी ने जो सवाल उठाया है, वह उनके अनुसार सही हो सकता है। लेकिन मीडिया के कई पहलू हैं। पैपराजी भी एक पहलू है, जो आज की दुनिया में बहुत जल्दी वायरल होता है। यह सनसनीखेज होता है। इसके अलावा अखबार, टीवी चैनल और पोर्टल अपनी अपनी गति से काम करते हैं।

अखबार में खबरें कल आएंगी, न्यूज चैनल पर आपको चीजें लाइव या शाम तक दिखेंगी। लेकिन पैपराजी और सोशल मीडिया आपकी खबरों को तुरंत वायरल कर देते हैं, जिसका फायदा और नुकसान दोनों होता है।

मुझे लगता है कि पैपराजी भी एक तरह का मीडिया है। भले ही आप इसे मीडिया न मानें, यह मीडिया कहलाता है, चाहे संगठित हो या असंगठित। पैपराजी मीडिया होता है, लेकिन तरीका गलत हो सकता है।

नेता, अभिनेता या कोई भी सार्वजनिक जीवन में रहने वाला व्यक्ति अपनी प्राइवेसी को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रख पाता। कई बार लोग उनकी प्राइवेसी में दखल देते हैं। प्राइवेसी उतनी प्राइवेट नहीं रह पाती जितना लोग उम्मीद करते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि राजनीति या बॉलीवुड से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति अपनी प्राइवेसी को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो उन्हें सार्वजनिक जीवन में कम आना चाहिए। लेकिन हमें हर किसी की प्राइवेसी का सम्मान भी करना चाहिए। यह सही बात है, लेकिन मीडिया कहीं न कहीं प्राइवेसी में दखल देता है।

यह आज की बात नहीं, वर्षों से चलता आया है। फर्क यह है कि आप इसे कितनी गंभीरता से लेते हैं और कैसे हैंडल करते हैं।

नसीम खान कहते हैं कि यह समझना जरूरी है कि पैपराजी मेहनती और ईमानदार होते हैं, और उन्हें एक जिम्मेदार रवैया विकसित करना चाहिए।

नसीम खान कहते हैं कि यह समझना जरूरी है कि पैपराजी मेहनती और ईमानदार होते हैं, और उन्हें एक जिम्मेदार रवैया विकसित करना चाहिए।

हर पैपराजी गैर जिम्मेदार भी नहीं होते हैं

बॉलीवुड हेल्पलाइन के जर्नलिस्ट नसीम खान कहते हैं- पैपराजी खासतौर से मुंबई की चॉल से आते हैं और ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होते। आर्थिक रूप से भी मजबूत नहीं होते। जया बच्चन ने उन्हें लेकर जो बातें कहीं, जैसे “गंदी और टाइट पैंट पहनकर आते हैं,” वह सही नहीं हैं। जया जी एक सांसद हैं और उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए। पत्रकार और मोबाइल पर शूट करने वालों में फर्क समझना जरूरी है।

पैपराजी मेहनती होते हैं, ठंडी या गरमी में भी बाहर खड़े रहते हैं, ईमानदारी से पैसे कमाकर अपने परिवार का पेट पालते हैं। वे हर समय नहीं होते और उन्हें पता नहीं होता कि कौन स्टार कब एयरपोर्ट पर आएगा जब तक उनके पीआर टीम या मैनेजर सूचना न दें।

जया बच्चन जैसे जिम्मेदार पद पर होने के नाते उन्हें पैपराजी को इंसान समझ कर बात करनी चाहिए और नफरत नहीं करनी चाहिए। हां, पैपराजी के लिए सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि जिनके लिए वह काम कर रहे हैं उनकी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें इतना शिक्षित करें कि किसके साथ किस तरह का बर्ताव करना चाहिए।

हर पैपराजी गैर जिम्मेदार भी नहीं होते हैं। विराट-अनुष्का और रणबीर-आलिया ने जब मना किया तो उन्होंने उनके बच्चे की फोटो नहीं खींची थी ना।

हैसियत के हिसाब से कपड़े पहनते हैं

पैपराजी अदनान हसन खान ने बताया- जया जी कहती हैं कि हम लोग जबरदस्ती वीडियो बनाते हैं या फोटो खींचते हैं। अगर उन्हें इस पर आपत्ति होती, तो वे अपनी पीआर टीम से कहतीं या नोटिस भेजतीं कि उनका वीडियो कोई न बनाए, तो कोई पैप्स उनका वीडियो नहीं बनाता। उन्होंने हमारे बारे में जो भी कहा, वह अच्छा नहीं लगा, खासकर हमारे कपड़ों के बारे में।

जितनी हमारी हैसियत है, जितना कमाते हैं, उसी के हिसाब से कपड़े पहनेंगे। हम गरीब आदमी जितना कमाते हैं, उसी के हिसाब से कपड़े पहनते हैं। जया जी या किसी भी सेलेब्स को कभी उल्टा-सीधा नहीं बोला है।

इटालवी फिल्म 'ला डोल्से विटा' 4 फरवरी 1960 को रिलीज हुई थी।

इटालवी फिल्म ‘ला डोल्से विटा’ 4 फरवरी 1960 को रिलीज हुई थी।

पैपराजी कल्चर की शुरुआत कैसे हुई?

पैपराजी कल्चर की शुरुआत 1960 में इटालवी फिल्म ‘ला डोल्से विटा’ से मानी जाती है, जहां एक किरदार ‘पैपराजो’ नामक फोटोग्राफर सितारों का पीछा करता दिखाया गया, जिससे यह शब्द प्रसिद्ध हुआ। इससे पहले 19वीं सदी में ही घुसपैठिए फोटो पत्रकारिता प्रचलित थी, लेकिन पोर्टेबल कैमरों के आविष्कार ने इसे बढ़ावा दिया।

भारत में पैपराजी कल्चर 2000 के दशक की शुरुआत में उभरा, जब डिजिटल मीडिया और वेबसाइट्स जैसे सांताबांता, ग्लैमशाम ने बॉलीवुड सितारों की तस्वीरों की मांग बढ़ाई। योगेन शाह को भारत का पहला पैपराजी माना जाता है, जिन्होंने 2002 में सुभाष घई की बेटी मेघना की शादी के बाहर सितारों की तस्वीरें लेकर इसकी नींव रखी।

मानव मंगलानी, विरल भयानी और वरिंदर चावला जैसे फोटोग्राफरों ने मुंबई में इस संस्कृति को आगे बढ़ाया, जो एयरपोर्ट, जिम और इवेंट्स पर सितारों का पीछा करते हैं। 2016 में तैमूर अली खान के जन्म ने इसे चरम पर पहुंचाया, जिससे स्टार किड्स की तस्वीरें वायरल होने लगीं। अब यह सोशल मीडिया से जुड़कर ब्रांड प्रमोशन का माध्यम बन गया है।

पैपराजी कल्चर ने गोपनीयता का उल्लंघन किया है, जैसा 1997 में प्रिंसेस डायना की मौत के बाद वैश्विक बहस हुई। बॉलीवुड में आलिया भट्ट, करीना कपूर जैसे सितारों ने बच्चों की तस्वीरों पर आपत्ति जताई, लेकिन भारत में अभी सख्त कानून नहीं हैं। यह सेलिब्रिटी इमेज बनाने में सहायक है, पर मानसिक दबाव भी बढ़ाता है।

रणबीर के बॉडीगार्ड ने पैपराजी को रोका

हाल ही में रणबीर कपूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के सिलसिले में भंसाली से मिलने पहुंचे थे।

रणबीर जैसे ही वहां पहुंचे, पहले से मौजूद पैपराजी उन्हें क्लिक करने के लिए आवाज देने लगी। इस बीच, रणबीर के बॉडीगार्ड और सुरक्षाकर्मी उन्हें एक तरफ हटने के लिए कहते देखे गए। बॉडीगार्ड का रवैया देख वहां मौजूद पैपराजी बुरी तरह चिढ़ गए। उन्होंने दावा किया उन्हें एक्टर की फोटो लेने के लिए बुलाया गया था।

उनमें से एक ने कहा कि उनके पास सबूत के तौर पर मैसेज है। वायरल वीडियो में एक पैपराजी को कहते सुना जा सकता है- ‘अरे भाई बुलाया है… क्या कर रहे हो। अरे मैसेज है हम सबके पास। ऐसा क्या कर रहे हो।’

हालांकि, कुछ ही मिनट बाद रणबीर अपनी कार से बाहर निकलते हैं और अंदर जाने से पहले पैपराजी के लिए पोज देते हैं।

सनी देओल ने पैपराजी का कैमरा छीना

धर्मेंद्र के निधन (24 नवंबर 2025) के बाद सनी देओल पैपराजी पर भड़के। अस्पताल डिस्चार्ज के समय घर के बाहर निजी पलों को रिकॉर्ड करने पर उन्होंने “शर्म नहीं आती?” कहा। 3 दिसंबर 2025 को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के दौरान भी सनी ने चुपके से वीडियो बनाने वाले पैपराजी का कैमरा छीन लिया।​

निकितिन धीर ने पैपराजी को गिद्धों जैसा बताया

जैकी श्रॉफ ने नवंबर 2025 में धर्मेंद्र स्वास्थ्य खबरों पर पैपराजी की कवरेज से नाराजगी जताई। निकितिन धीर ने उन्हें “गिद्धों जैसा” बताकर आलोचना की।

आलिया भट्ट ने अगस्त 2025 में अपनी बिल्डिंग में घुसने पर पैपराजी को “निकलो बाहर” कहकर भगाया। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अप्रैल 2025 में प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी की फोटो खींचने पर पैपराजी पर गुस्सा निकाला।​

करण जौहर, मधुर भंडारकर, अमीषा पटेल ने भी पैपराजी के असभ्य व्यवहार पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी।

Tags: activismBachchanBollywoodcelebritycelebrity culturecelebrity privacycontroversyentertainmentfameFilm AwardsFilm IndustrygossipharassmentInterviewsJayajaya bachchanjournalismmediamedia attentionmedia frenzynews coveragePaparazzipaparazzi culturepaparazzi ethicspaparazzi harassmentphoto oppolitical careerPressprivacypublic imagepublic perceptionpublic scrutinypublic statementsred carpetreportingreputationsensationalismsocial mediatabloidsकघतकजतजयडयरकटरननहपपरजपपसफरबचचनबतयबरबरतवबलबलयभभतनथमडयमनतहहम
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
छोटे शहरों से बढ़ेगा एक्सपोर्ट, पीयूष गोयल तैयार करेंगे 1000 लोगों की टीम, क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग

छोटे शहरों से बढ़ेगा एक्सपोर्ट, पीयूष गोयल तैयार करेंगे 1000 लोगों की टीम, क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग

September 22, 2026
PPF, सुकन्या समृद्धि समेत कई सरकारी योजनाओं की बदलेगीं ब्याज दरें? 30 सितंबर को सरकार करेगी फैसला

PPF, सुकन्या समृद्धि समेत कई सरकारी योजनाओं की बदलेगीं ब्याज दरें? 30 सितंबर को सरकार करेगी फैसला

September 22, 2026
5 साल में 23 IIT में 45 छात्रों ने की खुदकुशी, हैदराबाद में सबसे ज्यादा 7 मामले

5 साल में 23 IIT में 45 छात्रों ने की खुदकुशी, हैदराबाद में सबसे ज्यादा 7 मामले

September 22, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In