Bobby Deol In Aap Ki Adalat LIVE: फिल्म स्टार बॉबी देओल रजत शर्मा के मशहूर शो ‘आप की अदालत’ में आज के मेहमान हैं। बॉबी देओल आज देश के लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के बेबाकी से जवाब दे रहे हैं।
बॉबी देओल से पहला सवाल
बॉबी देओल से जब रजत शर्मा ने यह पूछा कि क्या आपने कभी अपने ‘पापा’ की तरह लोगों को पीटा है, उन्होंने कहा, मुझे बचपन से ज़रूरत पड़ी ही नहीं, किसी पर हाथ उठाने की। मुझे अच्छा भी नहीं लगता। मैंने कभी ऐसा नहीं किया, मुझे किसी को पीटना पसंद नहीं है।
पापा का सपना था कि मैं खुद बॉबी को लॉन्च करूंगा। पापा और भैया सनी देओल ने मुझे संभाला, भैया मेरे पापा जैसे ही हैं। जो भी मेरी पसंद है वो सब मेरे पापा की आदत से ही आया है, इसीलिए मुझे चश्मा पसंद है और मैं चश्मे का कलेक्शन रखता था।







































