![]()
थाना फेज-11 की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पंजाब के मोहाली में सिंगर प्रिंस रंधावा और प्रताप रंधावा में विवाद हो गया। इस दौरान गोली भी चली है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें सिंगर बहसबाजी करते नजर आ रहे है।
.
वहीं, पुलिस ने इस मामले की पड़ताल कर केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिटी-2 हरमिसरन सिंह बल ने कहा कि हम मामले की जांच में जुटे हुए हैं। ऐसे हुआ था यह सारा विवाद
यह मामला फेज-11 बेस्टेक मॉल के पास का है। मामला 25 अक्टूबर की रात का बताया गया है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा और प्रताप रंधावा के बीच रोड रेज के बाद लड़ाई हुई। पता चला है कि बेस्टेक मॉल से प्रताप रंधावा अपनी मर्सिडीज कार में परिवार के साथ मूवी देखकर निकले थे। वहां पर प्रिंस रंधावा सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक कार प्रिंस को टच कर गई, जिसके बाद यह सारा घटनाक्रम हुआ।
इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने आदमी बुला लिए। प्रिंस रंधावा की तरफ से इस दौरान फायरिंग की गई। डीएसपी हरमिसरन सिंह बल ने बताया कि इस दौरान फायरिंग हुई, हालांकि उसे चलाने के पीछे की वजह साफ थी। पुलिस ने उसके हथियार का लाइसेंस भी मंगवाया है।







































