सुरक्षित निवेश और तय समय पर गारंटीड रिटर्न के लिए आज भी भारत के करोड़ों निवेशक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे भरोसेमंद जरिया मानते हैं। खासकर बात जब सरकारी बैंकों की हो, तो वरिष्ठ नागरिकों से लेकर नौकरीपेशा वर्ग तक अपनी गाढ़ी कमाई इन्हीं बैंकों के लॉकर में डालना पसंद करता है। हाल ही में जून 2026 की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा अपनी ब्याज दरों में किए गए नए बदलावों के बाद एफडी का पूरा गणित बदल गया है। अगर आप भी अगले 2 साल के लिए इकट्ठा पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं और उलझन में हैं कि देश के तीन सबसे बड़े सरकारी बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक में से कौन आपके पैसे पर सबसे ज्यादा ब्याज देगा, तो यह खबर आपके लिए है।
2 साल की एफडी पर बैंकों की ताजा ब्याज दरें
जून 2026 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस बकेट में ग्राहकों को मिलने वाली सालाना ब्याज दरें (₹3 करोड़ से कम) इस प्रकार हैं:
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम की अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% की वार्षिक ब्याज दर दे रहा है।
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB): 1 जून 2026 से लागू नई दरों के तहत, पीएनबी 667 दिन से लेकर 2 साल तक की एफडी पर सामान्य जनता को 6.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.80% ब्याज दे रहा है। (सुपर सीनियर सिटीजन्स को यहां 7.10% का लाभ मिलेगा)।
- केनरा बैंक: 2 साल और उससे ऊपर से लेकर 3 साल से कम की प्योर अवधि के लिए केनरा बैंक सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.76% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
अगर सिर्फ ब्याज दर की बात करें तो फिलहाल एसबीआई और केनरा बैंक की तुलना में, पीएनबी 2 साल की FD पर थोड़ा बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। हालांकि निवेश का फैसला केवल ब्याज दर देखकर नहीं, बल्कि बैंक की विश्वसनीयता, सुविधा और आपकी वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर करना चाहिए।
SBI के FD रेट्स
PNB के FD रेट्स
केनरा बैंक के FD रेट्स
निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग ब्याज दरों की जानकारी लें।
- समय से पहले FD तोड़ने पर लगने वाले चार्ज समझें।
- ऑनलाइन और ऑफलाइन FD दरों में अंतर हो सकता है।
Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।






































