Union Bank of India FD Schemes: भारत में कुल 12 सरकारी बैंक हैं। इन 12 सरकारी बैंकों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का भी नाम शामिल है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नाम देश के प्रमुख बैंकों में आता है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। यूनियन बैंक में अलग-अलग अवधि के लिए खुलवाए जाने वाले एफडी खातों पर 2.70 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दे रहा है। यहां हम आपको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आप सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 49,424 रुपये तक का भारी-भरकम ब्याज कमा सकते हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 1 हफ्ते के लिए खुलवाया जा सकता है एफडी खाता
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 1 हफ्ते की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इस सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7 दिनों से लेकर 14 दिनों तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सबसे कम 2.70 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये बैंक 3 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी स्कीम पर 6.00 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर ये सरकारी बैंक सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।
₹1,00,000 की एफडी कराएं तो मिल सकता है ₹49,424 तक का फिक्स ब्याज
अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 6 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,42,950 रुपये मिलेंगे, जिसमें 42,950 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 6 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,47,236 रुपये मिलेंगे, जिसमें 47,236 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक सुपर सीनियर सिटीजन हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 6 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,49,424 रुपये मिलेंगे, जिसमें 49,424 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।







































