Assam assembly election results: असम विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भगवा लहर ने कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अब तक के रुझानों/नतीजों में बीजेपी एक फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव में प्रचार के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जमीनी कार्यकर्ताओं में और जनता में पार्टी के भरोसे को मजबूत किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार ने पार्टी को अहम बढ़त दिला दी। ऊपरी असम में चाय बगानों में काम करने वालों के साथ पीएम मोदी के सीधे कनेक्शन ने जबरदस्त राजनीति फायदा पहुंचाया, जिसका असर नतीजों में देखने को मिला।
ऊपरी असम के इलाके में बीजेपी ने बनाई मजबूत पकड़
डिब्रूगढ़ के चाय बेल्ट में प्रधानमंत्री मोदी का मजदूरों के साथ सीधा संवाद, कल्याणकारी योजनाओं का जमीन के स्तर पर क्रियान्यवन और लगातार राजनीतिक संपर्क ने बीजेपी को मजबूत समर्थन दिलाया है। यही वजह है कि यह इलाका अब बीजेपी के लिए एक मजबूत गढ़ के रूप में उभर रहा है।
चाय बगान श्रमिकों के बीच पीएम मोदी
पॉलिटिकल बैलेंस पूरी तरह से बदला
चाय बेल्ट में PM मोदी की खास पहुंच ने पॉलिटिकल बैलेंस को पूरी तरह से बदल दिया है। भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र की सभी 6 सीटों (डिब्रूगढ़, चबुआ-लाहोवाल, दुलियाजान, टिंगखोंग, नाहरकटिया, खोवांग) पर बड़े अंतर से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है।
वर्षों से उपेक्षित थे चाय बागान के मजदूर
इन सीटों पर बीजेपी की बढ़त न केवल स्थिर है बल्कि कई जगहों पर अंतर भी काफी बड़ा बताया जा रहा है, जो स्पष्ट संकेत देता है कि वोटरों का झुकाव एकतरफा हो चुका है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चाय बागान मजदूर लंबे समय से विकास और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर उपेक्षा महसूस कर रहे थे।
असम के चाय बगान में मजदूरों के बीच पीएम मोदी
भारतीय जनता पार्टी ने इन वर्गों को सीधे टारगेट करते हुए योजनाओं और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के जरिए भरोसा जीतने की कोशिश की, जिसका फायदा अब चुनावी नतीजों में दिख रहा है। ऊपरी असम में चाय बागान वोट का यह एकतरफा झुकाव आने वाले चुनावों में भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है और राज्य की राजनीति में बीजेपी की स्थिति को और मजबूत कर सकता है।







































