• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 28, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    पिछले हफ्ते ₹3500 सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी ₹6907 की बड़ी गिरावट- जानें इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल

    पिछले हफ्ते ₹3500 सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी ₹6907 की बड़ी गिरावट- जानें इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल

    Aiden Markram और Tristan Stubbs की South Africa Playing 11 में हुई वापसी

    Aiden Markram और Tristan Stubbs की South Africa Playing 11 में हुई वापसी

    Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

    Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

    SBI में 180 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा रिटर्न

    SBI में 180 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा रिटर्न

    दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर, ऋषिकेश से बिहार के लिए चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मिलेंगी सेवाएं

    दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर, ऋषिकेश से बिहार के लिए चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मिलेंगी सेवाएं

    देश को मिली पहली LNG ट्रेन, एक साल में एक ट्रेन से होगी 24 लाख रुपये की बचत- जानें सबकुछ

    देश को मिली पहली LNG ट्रेन, एक साल में एक ट्रेन से होगी 24 लाख रुपये की बचत- जानें सबकुछ

    2 अक्टूबर को ‘No UPI Day’ मनाएंगे मोबाइल फोन विक्रेता, QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे दुकानदार

    2 अक्टूबर को ‘No UPI Day’ मनाएंगे मोबाइल फोन विक्रेता, QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे दुकानदार

    1 जनवरी से 8.9% महंगी हो जाएगी माल ढुलाई, DHL Express भारत में बढ़ाएगा चार्ज

    1 जनवरी से 8.9% महंगी हो जाएगी माल ढुलाई, DHL Express भारत में बढ़ाएगा चार्ज

    सरकारी कंपनी पेट्रोनेट के डायरेक्टरों को 5 साल और मिलेगा मुनाफे का 1-1 प्रतिशत कमीशन, कंपनी ने मांगी मंजूरी

    सरकारी कंपनी पेट्रोनेट के डायरेक्टरों को 5 साल और मिलेगा मुनाफे का 1-1 प्रतिशत कमीशन, कंपनी ने मांगी मंजूरी

    1 अक्टूबर से 8% तक महंगे हो जाएंगे AC, TV, वॉशिंग मशीन, डाइकिन ने 10% बढ़ाए एसी के दाम

    1 अक्टूबर से 8% तक महंगे हो जाएंगे AC, TV, वॉशिंग मशीन, डाइकिन ने 10% बढ़ाए एसी के दाम

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    गुजरात में लगेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित ई-मेथनॉल संयंत्र, विदेशी जहाजों को सप्लाई किया जाएगा ईंधन

    गुजरात में लगेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित ई-मेथनॉल संयंत्र, विदेशी जहाजों को सप्लाई किया जाएगा ईंधन

    आज रविवार को भी खुलेंगे देश के सभी सरकारी बैंक, कल से शुरू होगी 3 दिनों की हड़ताल

    आज रविवार को भी खुलेंगे देश के सभी सरकारी बैंक, कल से शुरू होगी 3 दिनों की हड़ताल

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Ranbir Kapoor Birthday Special | Career Journey From Star Kid To Superstar

    Ranbir Kapoor Birthday Special | Career Journey From Star Kid To Superstar

    Ranbir Kapoor Birthday Special | Career Journey From Star Kid To Superstar

    Ranbir Kapoor Birthday Special | Career Journey From Star Kid To Superstar

    Aiden Markram और Tristan Stubbs की South Africa Playing 11 में हुई वापसी

    Aiden Markram और Tristan Stubbs की South Africa Playing 11 में हुई वापसी

    Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

    Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

    गोविंदा विवाद में कश्मीरा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल को घेरा:सुनीता के सपोर्ट में कहा- को-स्टार को पर्सनल बातें कैसे पता; जानिए पूरा विवाद

    गोविंदा विवाद में कश्मीरा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल को घेरा:सुनीता के सपोर्ट में कहा- को-स्टार को पर्सनल बातें कैसे पता; जानिए पूरा विवाद

    नेशनल अवॉर्ड में तिलक लगाने पर ममूटी की आलोचना:यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर माथे पर तिलक क्यों; एक्टर यूसुफ बोले- नफरत फैलाने वाले कुएं के मेंढक

    नेशनल अवॉर्ड में तिलक लगाने पर ममूटी की आलोचना:यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर माथे पर तिलक क्यों; एक्टर यूसुफ बोले- नफरत फैलाने वाले कुएं के मेंढक

    भजन क्लबिंग में अचानक पहुंचे थे पीएम मोदी:'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल बोले- हमारे लिए सरप्राइज था; अचानक से आने की खबर मिली

    भजन क्लबिंग में अचानक पहुंचे थे पीएम मोदी:'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल बोले- हमारे लिए सरप्राइज था; अचानक से आने की खबर मिली

    Ori Viral Wedding Card in Jaipur

    Ori Viral Wedding Card in Jaipur

    Ori Viral Wedding Card in Jaipur

    Ori Viral Wedding Card in Jaipur

    Ranbir Kapoor Confronts Paparazzi in Mumbai

    Ranbir Kapoor Confronts Paparazzi in Mumbai

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    UP में बारिश कम होने के संकेत, इन राज्यों में तेज हवाएं और बरसात, बाढ़-लैंडस्लाइड का भी अलर्ट; मौसम का नया अपडेट जारी

    UP में बारिश कम होने के संकेत, इन राज्यों में तेज हवाएं और बरसात, बाढ़-लैंडस्लाइड का भी अलर्ट; मौसम का नया अपडेट जारी

    आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली, IBA और UFBU की बैठक के बाद फैसला

    आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली, IBA और UFBU की बैठक के बाद फैसला

    तेज हवाओं के बीच बेंगलुरु में इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टला, पिछला हिस्सा जमीन से टकराया

    तेज हवाओं के बीच बेंगलुरु में इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टला, पिछला हिस्सा जमीन से टकराया

    2 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, क्या सोनम वांगचुक करेंगे समर्थन? सामने आया बयान

    2 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, क्या सोनम वांगचुक करेंगे समर्थन? सामने आया बयान

    RTI वाले फैसले पर विजय सरकार ने लिया यूटर्न, अलायंस की साथी कांग्रेस के नेता ने ही कर दिया था विरोध; जानें पूरा मामला

    RTI वाले फैसले पर विजय सरकार ने लिया यूटर्न, अलायंस की साथी कांग्रेस के नेता ने ही कर दिया था विरोध; जानें पूरा मामला

    चुनाव आयोग और SIR मामले पर सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा, कहा- ‘हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस’

    चुनाव आयोग और SIR मामले पर सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा, कहा- ‘हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस’

    तमिलनाडु में स्कूल को मान्यता दिलाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, CBC की टीम ने कई जगहों पर की छापेमारी, 30 दस्तावेज जब्त

    तमिलनाडु में स्कूल को मान्यता दिलाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, CBC की टीम ने कई जगहों पर की छापेमारी, 30 दस्तावेज जब्त

    ‘अशोक सिंघल का जीवन संघर्ष, निष्ठा और त्याग से भरा था’, जन्मशताब्दी समारोह में बोले अमित शाह

    ‘अशोक सिंघल का जीवन संघर्ष, निष्ठा और त्याग से भरा था’, जन्मशताब्दी समारोह में बोले अमित शाह

    रमीकल्चर ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन, अटैच की 442.35 करोड़ की प्रॉपर्टी

    रमीकल्चर ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन, अटैच की 442.35 करोड़ की प्रॉपर्टी

    कार की छत पर सवार होकर पुलिसकर्मी ने 40 किमी तस्करों का किया पीछा, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

    कार की छत पर सवार होकर पुलिसकर्मी ने 40 किमी तस्करों का किया पीछा, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Ajay Devgn Birthday Interesting Facts; Jaaved Jaaferi Kajol

by krutikadalvibiz
April 1, 2026
in Entertainment
250 2
0
Ajay Devgn Birthday Interesting Facts; Jaaved Jaaferi Kajol
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

3 घंटे पहलेलेखक: अभय पांडेय

  • कॉपी लिंक
अजय देवगन बॉलीवुड के पहले एक्टर थे जिन्होंने अपना प्राइवेट जेट (Hawker 800) खरीदा था। - Dainik Bhaskar

अजय देवगन बॉलीवुड के पहले एक्टर थे जिन्होंने अपना प्राइवेट जेट (Hawker 800) खरीदा था।

साल था 1991 का और फिल्म ‘फूल और कांटे’ थी, जब एक लड़का बड़े पर्दे पर आया। दो चलती बाइकों पर खड़े होकर की गई उसकी एंट्री इतनी आइकॉनिक थी कि यह फिल्म देखने वाले लोग आज भी इसे भूल नहीं पाए हैं।

शुरुआत में उसे एक्शन हीरो माना गया… लेकिन उसने खुद को सीमित नहीं रखा। ‘जख्म’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्मों में उसने शानदार एक्टिंग की, जिसे लोगों के साथ क्रिटिक्स ने भी पसंद किया।

फिर ‘गोलमाल’ और ‘ऑल द बेस्ट’ जैसी फिल्मों में लोगों को हंसाया… और ‘सिंघम’ बनकर मास हीरो भी बना।

उसने 35 साल के करियर में 16 से ज्यादा 100 करोड़ की कमाई वाली फिल्में दीं और कई नेशनल अवॉर्ड भी जीते।

हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की।

आज वही अजय देवगन 57 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के दिलचस्प किस्से-

किस्सा 1: पिता की बंदूक चुपके से निकालकर ले गए

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम विशाल वीरेंद्र देवगन है। वे फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों के मशहूर स्टंट और एक्शन डायरेक्टर थे, जबकि मां वीना फिल्म प्रोड्यूसर थीं। इसी वजह से अजय का बचपन से फिल्मों से कनेक्शन रहा।

पिता वीरू देवगन के साथ अजय की बचपन की तस्वीर। वीरू ने फूल और कांटे, मिस्टर नटवरलाल, शहंशाह जैसी कई फिल्मों में स्टंट कोरियोग्राफ किए।

पिता वीरू देवगन के साथ अजय की बचपन की तस्वीर। वीरू ने फूल और कांटे, मिस्टर नटवरलाल, शहंशाह जैसी कई फिल्मों में स्टंट कोरियोग्राफ किए।

अजय बचपन में ही अपने पिता के साथ फिल्म एडिटिंग में हाथ बंटाने लगे थे। 8-9 साल की उम्र में उन्हें कैमरा और शूटिंग की समझ आने लगी थी। 12-13 साल की उम्र तक उन्होंने छोटे-छोटे फिल्म प्रोजेक्ट बनाना शुरू कर दिया था।

उनके पिता ने उन्हें कैमरा दिया था, जिससे वे खुद शूटिंग करते और सेट तैयार करते थे। 15 साल की उम्र तक वे स्पेशल इफेक्ट्स भी करने लगे थे।

कॉलेज के दिनों में भी वे पढ़ाई के साथ फिल्ममेकिंग सीखते रहे। इसी दौरान डायरेक्टर शेखर कपूर ने उनके काम को देखकर उन्हें असिस्टेंट बनने का मौका दिया।

अजय देवगन की बचपन की एक तस्वीर है, जिसमें वे एक तेंदुए के शावक को गोद में लिए हुए नजर आते हैं।

अजय देवगन की बचपन की एक तस्वीर है, जिसमें वे एक तेंदुए के शावक को गोद में लिए हुए नजर आते हैं।

अजय देवगन अपने कॉलेज के दिनों में काफी मस्तीखोर थे। मिड डे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कॉलेज के दिनों में वो दो बार जेल भी जा चुके हैं। एक बार तो वे अपने पिता की बंदूक चुपके से निकालकर बाहर ले गए थे।

किस्सा 2: फिल्मों में आने के लिए बदला नाम

अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने नाम बदल लिया। इसके पीछे की वजह यह थी कि जब अजय फिल्मों में डेब्यू करने वाले थे, उस समय कई नए एक्टर्स विशाल नाम से लॉन्च हो रहे थे। उनमें से एक मनोज कुमार का बेटे (विशाल गोस्वामी) भी थे।

इससे इंडस्ट्री में कन्फ्यूजन पैदा हो रहा था। इसी वजह से उनका नाम विशाल से अजय कर दिया गया।

अजय का फिल्मी करियर भी दिलचस्प तरीके से शुरू हुआ। उनके पिता चाहते थे कि वे एक्टर बनें, लेकिन अजय की रुचि फिल्ममेकिंग में ज्यादा थी। जब उन्हें फिल्म फूल और कांटे ऑफर हुई, तो उन्होंने पहले मना कर दिया था, लेकिन पिता और फिल्म के डायरेक्टर कुकू कोहली के कहने पर उन्होंने फिल्म की।

फूल और कांटे में अजय देवगन ने 'अजय' नाम के कॉलेज छात्र का किरदार निभाया था।

फूल और कांटे में अजय देवगन ने ‘अजय’ नाम के कॉलेज छात्र का किरदार निभाया था।

किस्सा 3: पहली फिल्म बड़ी फिल्म के सामने रिलीज

अजय की पहली फिल्म फूल और कांटे की रिलीज से जुड़ा दिलचस्प किस्सा है। यह फिल्म यश चोपड़ा की लम्हे के साथ रिलीज हुई थी, जिसमें श्रीदेवी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे थे। उस समय लम्हे को बहुत बड़ी फिल्म माना जा रहा था।

अजय ने ‘आप की अदालत’ में बताया था कि फिल्म के प्रीमियर पर अनिल कपूर उनसे मिलने आए थे। उन्होंने अजय को सलाह दी थी कि इतनी बड़ी फिल्म के सामने अपनी डेब्यू फिल्म रिलीज करना सही फैसला नहीं है। उन्होंने कहा था कि नई कास्ट, नया डायरेक्टर और नया प्रोड्यूसर होने की वजह से यह जोखिम भरा हो सकता है।

अजय के मुताबिक, अनिल ने यह सलाह नेक इरादे से दी थी। वे बचपन से उन्हें जानते थे और उनकी मदद करना चाहते थे, लेकिन जब फिल्में रिलीज हुईं, तो नतीजा उल्टा निकला। लम्हे फ्लॉप हुई, जबकि फूल और कांटे सुपरहिट हुई।

किस्सा 4: नहाते वक्त फिल्म जख्म के लिए हामी भरी, मिला नेशनल अवॉर्ड

अजय देवगन ने द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में फिल्म जख्म को लेकर बताया था कि यह फिल्म उन्हें अनोखे तरीके से मिली, जब डायरेक्टर महेश भट्ट ने अचानक फोन कर उन्हें कहानी सुनानी शुरू कर दी।

अजय ने बताया था कि उस समय वह हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे और होटल के कमरे में थे। उस दौर में मोबाइल नहीं होते थे, इसलिए लैंडलाइन पर कॉल आया। वह शावर ले रहे थे, तभी फोन बजा और उन्होंने कॉल उठाया।

फोन पर महेश भट्ट थे। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी की आखिरी फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके बाद काम छोड़ देंगे। अजय के अनुसार, महेश भट्ट ने बिना समय गंवाए तुरंत फिल्म की कहानी सुनानी शुरू कर दी।

अजय ने कहा था कि उन्होंने महेश भट्ट से कहा कि वह नहा रहे हैं और फिल्म कर रहे हैं। इसी तरह फिल्म बनी थी। इस फिल्म में अजय की एक्टिंग की काफी सराहना हुई और इसके लिए उन्हें करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर) मिला था।

किस्सा 5: पहला नेशनल अवॉर्ड लेने नहीं पहुंचे थे

1998 में फिल्म जख्म के लिए अजय देवगन को जब पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था, तब वे इसे लेने के लिए पहुंच नहीं पाए थे। उस समय वे ऊटी में शूटिंग कर रहे थे। दिल्ली जाने के लिए सिर्फ एक फ्लाइट थी, जो उसी दिन कैंसिल हो गई।

इस वजह से अजय खुद सेरेमनी में नहीं पहुंच सके। उनकी मां मुंबई से दिल्ली गईं और उनकी ओर से अवॉर्ड रिसीव किया। अजय ने बताया था कि यह उनकी गलती नहीं थी, बल्कि हालात ऐसे थे। हालांकि, वे अपना दूसरा नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए खुद पहुंचे थे।

फिल्म जख्म के बाद उन्हें बेस्ट एक्टर कैटेगरी में द लीजेंड ऑफ भगत सिंह और ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए भी नेशनल अवॉर्ड मिला।

अजय देवगन की फिल्म जख्म 1992 के मुंबई दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

अजय देवगन की फिल्म जख्म 1992 के मुंबई दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

किस्सा 6: जावेद जाफरी के खाने में भांग मिला दी थी

अजय देवगन अपने मजाकिया अंदाज और सेट पर प्रैंक करने के लिए जाने जाते हैं। एक्टर जावेद जाफरी ने मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में अजय के प्रैंक से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। यह किस्सा फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग का है।

जावेद जाफरी ने बताया था कि महाशिवरात्रि के मौके पर अजय ने मजाक में सेट पर मौजूद खाने में भांग मिला दी थी। जावेद, जो न शराब पीते हैं और न सिगरेट, उन्होंने अनजाने में वही खाना ज्यादा खा लिया।

अजय देवगन और जावेद जाफरी ने टोटल धमाल (2019) और दे दे प्यार दे 2 (2025) जैसी कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया है।

अजय देवगन और जावेद जाफरी ने टोटल धमाल (2019) और दे दे प्यार दे 2 (2025) जैसी कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया है।

कुछ देर बाद उन्हें अजीब महसूस होने लगा। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे वे ब्लैक होल में गिर रहे हों और आसपास सब कुछ हिल रहा हो। हालत इतनी खराब हो गई कि वे घबरा गए और लगा कि वे बच नहीं पाएंगे।

घबराहट में जावेद अपने कमरे में चले गए। उन्होंने अपने असिस्टेंट, पत्नी और बेटे मीजान जाफरी को फोन किया। उन्हें लगा यह उनका आखिरी समय है, इसलिए वे वसीयत लिखवाने को तैयार हो गए थे। बाद में पता चला कि यह अजय देवगन का मजाक था।

किस्सा 7: फिल्म पब्लिसिस्ट को ड्रग्स केस का आरोपी बना दिया

अजय देवगन के प्रैंक्स से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा है। फिल्म पब्लिसिस्ट राजेंद्र राव को अजय ने प्रैंक कर नकली ड्रग्स के केस में फंसा दिया था। मिड डे को दिए इंटरव्यू में अजय ने इसे स्वीकार किया था।

बता दें कि फिल्म पब्लिसिस्ट वह व्यक्ति होता है जो किसी फिल्म या कलाकार की पब्लिसिटी और प्रमोशन संभालता है। राजेंद्र राव ने लगान, स्वदेस और सरफरोश जैसी फिल्मों का प्रमोशन किया था।

साल 2003-2004 में अजय देवगन दीव (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव) में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें अमीषा पटेल भी थीं। शूटिंग दीव फोर्ट के आसपास चल रही थी। उसी दौरान राजेंद्र राव भी मौजूद थे। वो हंसमुख और मजाकिया इंसान थे, लेकिन उस दिन उनका मूड थोड़ा खराब था क्योंकि उनका एक बैग मुंबई एयरपोर्ट पर छूट गया था। वे बार-बार बैग छूटने वाली बात कर रहे थे।

अजय ने सोचा कि क्यों न इस पर एक प्रैंक किया जाए। उन्होंने दीव के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस से संपर्क किया और पूरा प्लान तैयार किया। उन्होंने चुपके से राजेंद्र राव की जेब में नमक का एक छोटा पैकेट डाल दिया, ताकि बाद में उसे ड्रग्स बताया जा सके।

शूटिंग के दौरान अचानक सेट पर पुलिस की एक वैन पहुंची। साथ में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस भी थे, जो राजेंद्र राव को ढूंढ रहे थे। राजेंद्र को लगा कि उनका बैग मिल गया है, लेकिन मामला अलग निकला।

पुलिस ने बताया कि उनके बैग में भारी मात्रा में ड्रग्स मिली है और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। सबके सामने उन्हें पकड़कर ले जाया गया। माहौल एकदम सीरियस हो गया।

राजेंद्र राव को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। उनसे सवाल पूछे गए। तलाशी में उनकी जेब से नमक का पैकेट निकला। पुलिस ने उसे चखकर कहा, “यह कोकीन है।” यह सुनते ही राजेंद्र बहुत घबरा गए।

शाम होते-होते हालत इतनी खराब हो गई कि पुलिस अधिकारी ने अजय देवगन को फोन करके कहा कि अब यह मजाक ज्यादा हो रहा है और इसे खत्म करना चाहिए। करीब 8 बजे शाम को सच्चाई सामने आई और राजेंद्र राव को छोड़ दिया गया।

जब राजेंद्र वापस आए, तो वे बेहद नाराज थे। उन्होंने अजय को खूब डांटा और कहा कि ऐसा मजाक कभी किसी के साथ नहीं करना चाहिए। यहां तक कि उन्होंने खुद को होटल के कमरे में करीब 24 घंटे के लिए बंद कर लिया। बाद में दोनों ने साथ बैठकर ड्रिंक की और मामला शांत हुआ।

किस्सा 8: शूटिंग के दौरान रसगुल्ले को शराब में भिगोकर खाते थे

अजय देवगन ने शेफ संज्योत कीर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग या लंबी यात्राओं के दौरान उनके पास आराम से बैठकर ड्रिंक करने का समय नहीं होता था। ऐसे में उन्होंने एक अनोखा तरीका निकाल लिया, जिसे वे मजाक में ‘रसगुल्ला लिकर शॉट’ कहते थे।

वे सबसे पहले रसगुल्ले को अच्छी तरह निचोड़कर उसकी सारी चाशनी निकाल देते थे। फिर उसे पानी से धोते, ताकि उसका मीठापन पूरी तरह खत्म हो जाए। इसके बाद उस सूखे रसगुल्ले को अपनी पसंदीदा शराब में डाल देते। रसगुल्ला स्पंज की तरह सारी शराब सोख लेता था।

अजय ने हंसते हुए कहा था कि इस तरह उन्हें ड्रिंक और चखना दोनों एक साथ मिल जाता था।

सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

किस्सा 9: काजोल ने अजय को पहली बार देखकर खड़ूस कहा था

बॉलीवुड में कई लव स्टोरीज आईं और गईं, लेकिन अजय और काजोल की कहानी आज भी एक खास जगह रखती है। यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती, जहां शुरुआत में दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे, फिर दोस्ती, डेटिंग और शादी तक बात पहुंची। उनकी शादी को 25 साल से ज्यादा हो चुके हैं और बंधन अब भी मजबूत है।

साल 1995 में फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई। सेट पर जब काजोल ने पहली बार अजय को देखा, तो उन्हें वह काफी अलग लगे। एक कोने में शांत बैठे, कम बोलने वाले अजय को देखकर काजोल ने सोचा था कि वह बहुत खड़ूस इंसान हैं।

अजय देवगन और काजोल ने हलचल, गुंडाराज, इश्क, राजू चाचा और तानाजी समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है।

अजय देवगन और काजोल ने हलचल, गुंडाराज, इश्क, राजू चाचा और तानाजी समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है।

लेकिन धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई। ‘हाय-हैलो’ से शुरू हुई ये जान-पहचान जल्द ही दोस्ती में बदल गई। काजोल को एहसास हुआ कि अजय कम बोलते जरूर हैं, लेकिन बेहद समझदार हैं। दोनों उस समय अलग-अलग रिश्तों में थे, लेकिन एक-दूसरे से अपनी बातें शेयर करते थे। यहीं से उनके रिश्ते की नींव पड़ी।

समय के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब चार साल तक दोनों ने रिश्ता प्राइवेट रखा। फिर 24 फरवरी 1999 को शादी की। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए।

अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे बेटी न्यासा देवगन और बेटा युग देवगन हैं।

अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे बेटी न्यासा देवगन और बेटा युग देवगन हैं।

किस्सा 10: फ्लॉप के बाद भी अजय ने नहीं छोड़ा रोहित का साथ

अजय देवगन और रोहित शेट्टी बॉलीवुड की सबसे मजबूत एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में से एक हैं। रोहित ने अपने करियर की शुरुआत अजय की पहली फिल्म फूल और कांटे में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। तब से लेकर आज तक दोनों साथ हैं।

जब रोहित शेट्टी डायरेक्टर बनना चाहते थे, तब अजय देवगन ने उन पर भरोसा दिखाया और 2003 में फिल्म जमीन से उन्हें पहला ब्रेक दिया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने अब तक गोलमाल, संडे, ऑल द बेस्ट, बोल बच्चन समेत कुल 11 फिल्मों में साथ काम किया है।

रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने अब तक गोलमाल, संडे, ऑल द बेस्ट, बोल बच्चन समेत कुल 11 फिल्मों में साथ काम किया है।

पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद जब रोहित ने अपनी दूसरी फिल्म गोलमाल को लेकर अजय को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि तेरे को जो फिल्म बनानी है बना, मैं तेरे साथ खड़ा हूं क्योंकि तेरी पहली फिल्म नहीं चली थी।

इसके बाद फिल्म गोलमाल बनी और यह हिट हुई। बाद में इस जोड़ी ने गोलमाल सीरीज और सिंघम जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनकी फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई की है।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में

2026 में अजय देवगन की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हैप्पी बर्थडे जोशी उनकी पहली Gen-AI फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है और यह आज उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो गई है। वहीं, धमाल 4 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी, जबकि दृश्यम 3 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।

……………………

बॉलीवुड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

कंगना रनोट@40; आदित्य पंचोली के डर से बिल्डिंग से कूदीं:चंबल में डाकुओं के गन पॉइंट पर आईं, 4 नेशनल अवॉर्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

साल था 2005 का जब 18-19 साल की लड़की, मुंबई में हीरोइन बनने का सपना लेकर आई थी, ऑडिशन के जरिए काम ढूंढ रही थी। एक दिन, जब वो कॉफी के एक एड के लिए गई, तब कुछ लड़कियां फिल्म गैंगस्टर के ऑडिशन के लिए महेश भट्ट के ऑफिस जा रही थीं। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…
Tags: AjayAjay DevgnAjay Devgn BirthdayAjay Devgn Birthday 2026Ajay Devgn Birthday VideoBirthdaybollywood newsDevgnFactsInterestingJaaferiJaavedkajol
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
पिछले हफ्ते ₹3500 सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी ₹6907 की बड़ी गिरावट- जानें इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल

पिछले हफ्ते ₹3500 सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी ₹6907 की बड़ी गिरावट- जानें इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल

September 28, 2026
UP में बारिश कम होने के संकेत, इन राज्यों में तेज हवाएं और बरसात, बाढ़-लैंडस्लाइड का भी अलर्ट; मौसम का नया अपडेट जारी

UP में बारिश कम होने के संकेत, इन राज्यों में तेज हवाएं और बरसात, बाढ़-लैंडस्लाइड का भी अलर्ट; मौसम का नया अपडेट जारी

September 28, 2026
Ranbir Kapoor Birthday Special | Career Journey From Star Kid To Superstar

Ranbir Kapoor Birthday Special | Career Journey From Star Kid To Superstar

September 27, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In