बेंगलुरु: NEET की री- परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुई है, जो शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इस बीच, एग्जाम सेंटर से एक भावुक करने वाला मूमेंट सामने आया। बेंगलुरु RC गवर्नमेंट कॉलेज की घटना है, जहां ठीक 1 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और इसके ठीक दो मिनट बाद यानी 1 बजकर 32 मिनट पर तीन छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंचीं, लेकिन तब तक गेट बंद हो गए थे।
लास्ट मिनट अनाउंसमेंट, बंद हुआ गेट
दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर लाउडस्पीकर से बकायदा अनाउंसमेंट किया गया कि यह आखिरी मिनट है और ठीक 1:30 बजे गेट लॉक कर दिया जाएगा।
रेलिंग फांदकर कूदीं छात्राएं, फिर भी…
इसके ठीक दो मिनट बाद, 1 बजकर 32 मिनट पर तीन छात्राएं हांफती हुई केंद्र पर पहुंचीं। गेट बंद देखकर उनके और उनके पेरेंट्स के हाथ-पांव फूल गए। समय बीतने के तनाव और करियर दांव पर होने के डर से घबराईं तीनों लड़कियों ने मेन गेट की रेलिंग को चढ़कर उस तरफ कूद गईं। रेलिंग कूदकर मुख्य परिसर में दाखिल होने के बाद भी छात्राओं की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। परीक्षा हॉल का मुख्य गेट भी लॉक मिला।
कांग्रेस की रैली कारण ट्रैफिक में फंसे
गेट के बाहर खड़े पेरेंट्स ने कहा कि कांग्रेस की रैली के कारण ट्रैफिक में फंसकर लेट हो गए। वे समय पर निकले थे, लेकिन ट्रैफिक में फंसने की वजह से उन्हें पहुंचने में महज 2 मिनट की देरी हो गई।
खबर अपडेट हो रही है…








































