10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस को शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन बचा है। धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच शो के होस्ट सलमान खान ने बताया है कि जिस तरह से शो आगे बढ़ेगा वैसे ही पता चलेगा कि क्या खास होने वाला है। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान खान ने शो से जुड़ी कोई भी खास जानकारी रिवील नहीं की है। उन्होंने शो के सस्पेंस को बनाकर रखा।

बातचीत के दौरान सलमान खान ने कहा-
मैं सोचता हूं कि यह सीजन काफी अलग होगा, शो करते- करते मुझे भी समझ में आएगा, जैसा कि हमारे दर्शकों को

बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त से होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कुछ नया देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार का कॉन्सेप्ट और भी ज्यादा दिलचस्प है। इस बार शो की थीम डेमोक्रेसी यानी लोकतंत्र रखी गई है। इसी थीम के आधार पर बिग बॉस हाउस पूरी तरह से डिजाइन किया गया है।
हाल ही में बिग बॉस को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी बानी जे & एंडेमोल के सीओओ ऋषि नेगी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान बताया था कि हमने जिस तरह से कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग की है, उसमे सलमान खान ने पूरा भरोसा दिखाया है। उनको भी इस बार टीम में फ्रेशनेस नजर आ रही है।
इस बार सलमान खान का अंदाज एकदम अलग होगा। उनके दबंग स्टाइल की भी एक अलग झलक दिखेगी। अगर वो किसी की टांग खिंचाई भी करेंगे तो लोगों को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आता है।

ऋषि नेगी ने यह भी बताया था कि इस बार बिग बॉस में बिग बॉस का नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स की सरकार चलेगी। हमने इस बार पूरे सीजन में कुछ टास्क भी डिजाइन किए हैं। हर टास्क का एक मतलब होगा जिसके पीछे इमोशन भी होगा। मैं इस बात की गारंटी देता हूं कि ऐसे टास्क पिछले 18 सीजन में नहीं देखे होंगे।
बता दें कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर कल रात 9 बजे से ओटीटी प्लेटफार्म जियो हॉटस्टार होगा। उसके बाद इस शो को कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से देखा जा सकता है।







































