पाकिस्तानी सीरियल का थीम सांग गातीं शहनाज गिल।
पंजाबी और बालीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल पाकिस्तानी गीत गाती नजर आईं। एक स्टूडियो में मेरी जिंदगी है तू गीत गाते हुए शहनाज ने अपना वीडियो इंस्टा पर अपलोड किया है। इसमें शहनाज गिल ने लिखा-ओवसेसड विद दिस सांग…यानी मुझ पर इस गीत का जुनून सवार है।
.
बता दें कि आपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय एक्टर्स के साथ पाकिस्तानी कलाकारों का लंबा विवाद चला। पहलगाम हमले के बाद तो पंजाबी कलाकारों और पाकिस्तानी कलाकारों में खूब बहस भी हुई थी। पाकिस्तान के इफ्तिखार चौधरी को पंजाबी कॉमेडियन बीनू ढिल्लों सहित कई कलाकार करारा जवाब दे चुके हैं।
इसके अलावा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ सरदार जी -3 में काम को लेकर पहले ही दिलजीत दोसांझ विरोध झेल रहे हैं। अब शहनाज ने पाकिस्तानी गीत गाकर चौंकाया है।

यह गीत पाकिस्तानी सीरियल मेरी जिंदगी है तू का थीम साँग है।
मेरी जिंदगी है तू पाकिस्तान का नाटक शहनाज गिल इन दिनों सिंह वर्सेज कौर-2 की शूटिंग के लिए विदेश में हैं। वहीं से शहनाज ने पाकिस्तानी सीरियल के थीम सांग= मेरी जिंदगी है तू, गाया है। बता दें कि इस सीरियल की एक किरदार हानिया आमिर हैं। हानिया आमिर वही एक्टर्स हैं, जिसने दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी-3 के जरिए पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया था, लेकिन पाकिस्तानी एक्टर्स की मौजूदगी और पहलगाम अटैक के चलते फिल्म विवादों से घिर गई थी और भारत में रिलीज नहीं हो पाई।

शहनाज की जिंदगी के करीब है सीरियल की कहानी पाकिस्तानी सीरियल की कहानी शहनाज गिल की खुद की जिंदगी के काफी करीब है। इस नाटक में रिश्तों के बीच प्यार और उनके टूटने-जुड़ने की कहानी को बुना गया है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कामयार (बिलाल अब्बास खान) और आयरा (हानिया आमिर) की मुलाकात इत्तफाक से होती है। दोनों का रिश्ता मासूमियत से शुरू होता है। बाद में धोखा, विश्वासघात और ऐसे मसले होते हैं, जो उनके बनाए हुए हर रिश्ते को खतरे में डाल देते हैं।

पहले भी विवादों से रह चुका शहनाज गिल का नाता
- हिमांशी खुराना के विवाद से मिला था बिग बॉस: एक्टर्स शहनाज गिल और हिमांशी खुराना का विवाद सबसे चर्चित रहा था। इस विवाद की वजह से ही शहनाज को बिग बॉस 13 में आने का मौका मिला था। शहनाज ने सोशल मीडिया पर हिमांशी खुराना के गाने आई लाइक इट का मजाक उड़ाया था। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर लंबी बहस चली। हिमांशी ने आरोप लगाया था कि शहनाज की वजह से उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
- कांट अफोर्ड मी…बिजनेस वुमेन के साथ बहस: शहनाज गिल का हाल ही में 2025 में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक महिला उद्यमी ने शहनाज से उनके हेयर केयर ब्रांड के लिए कोलेबोरेशन की बात की। इस पर शहनाज ने पूछा था कि क्या आपके पास मुझे देने के लिए पैसे हैं? आप मुझे आसानी से अफोर्ड नहीं कर सकतीं। शहनाज की इस टिप्पणी की काफी आलोचना हुई थी।
- रिश्ते में ‘धोखे’ के बयान पर कन्ट्रोवर्सी: नवंबर 2025 में एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक बार अपने पार्टनर को धोखा दिया था। बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें उस रिश्ते में प्यार और अहमियत महसूस नहीं हो रही थी। इस बयान ने सोशल मीडिया पर रिश्तों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी थी।
- पिता से मिलने नहीं गई थीं शहनाज: शहनाज के पिता संतोख सिंह पर एक महिला ने बंदूक की नोक पर रेप का आरोप लगाया था। हालांकि, शहनाज के भाई शहबाज ने इन आरोपों को उनके पिता की छवि खराब करने की साजिश बताया था। बिग बॉस 13 के बाद उनके पिता ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी कि शहनाज उनसे मिलने नहीं आईं, जिससे उनके बीच की कड़वाहट सामने आई थी।
- ऑल्ट बालाजी के साथ विवाद: एक बार ऑल्ट बालाजी के आधिकारिक अकाउंट से शहनाज गिल को ट्रोल करने वाले एक आपत्तिजनक ट्वीट को लाइक कर दिया गया था। इसके बाद शहनाज के फैंस ने सोशल मीडिया पर शेम आन ऑल्ट बालाजी ट्रेंड कराया, जिसके बाद कंपनी को माफी मांगनी पड़ी थी।







































