
केरल में स्थानीय चुनाव के लिए हुई वोटिंग के दौरान कतार में खड़ी महिला मतदाता
Kerala Local Body Election Results 2025 Live Updates: केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। वोटों की गिनती शुरू होते ही शुरुआती रुझान आने लगेंगे। 11 नवंबर और 13 नवंबर को दो चरणों में हुई वोटिंग में यहां कुल मिलाकर 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ। स्थानीय चुनाव के नतीजे केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के राजनीतिक दलों और गठबंधन के लिए बेहद अहम है। इन नतीजों के आधार पर राजनीतिक दल अपने प्रचार अभियान के भविष्य की दिशा तय करेंगे। इस चुनाव की काउंटिंग के पल-पल के अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें।







































